Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeMotivation

जीभ गुनहगार बढ़े हुए वजन की जिम्मेदार

by 2974shikhat August 20, 2021
by 2974shikhat August 20, 2021

जीवन की आपाधापी और उधेड़बुन के बीच में, मानव का व्यहवार भी बदलता रहता है….

कभी-कभी,हल्के-फुल्के अंदाज में चीजों को देखो तो, लेखन का अंदाज भी बदल जाता है….
बरसात के मौसम में झींन्ही-झींन्ही सी फुहारों के बीच में, ज़रा मिठाइयों की दुकान की सैर पर चलिये तो, मानव स्वभाव के चटोरेपन की इंतहा दिखती है…

मिठाई की दुकान के प्रवेश द्वार के बाहर ही चढ़ी थी कढ़ाई….
सुबह की बनी हुई इमरती और शाम की छनी हुई जलेबी के बीच में चल रही थी लड़ाई…

अंदर प्रवेश करते ही सबसे पहले मिली नुक्ती…
हिन्दू समाज में मंगल और शनिवार को नुक्ती (बूंदी) के जरिये ही, बजरंगबली को प्रसन्न करने की लगाई जाती है युक्ति…

छोटा हो या बड़ा, लाल हो या सफ़ेद
सामने दिखा पेड़ा….
प्रसाद के थाल में, हमेशा डाले रहता है अपना डेरा…

सावन मास और तीज के त्यौहार से है, घेवर का गहरा नाता…
ज़रा ध्यान से देखो तो घेवर के तेवर !
मैदा, घी, खोया, मलाई, चाशनी, सूखे मेवे से होता है तैयार….
थालों से डिब्बों के भीतर, अतिशीघ्र आने के लिए दिखता है बेकरार…

सबसे नकचढ़ी शुगरफ्री मिठाइयां नजर आ रहीं थी…
अलग शेल्फ में भीड़भाड़ से दूर आराम फरमा रहीं थी…

ऐसा लगा रस मलाई की चतुराई रबड़ी को न भायी…
कुल्फी और फालूदा के साथ मिलकर, रबड़ी ने अपनी अकड़ दिखाई…

सामने नज़र आया गुलाब जामुन…
इधर से उधर चाशनी में लुढ़क रहा था…
ऐसा लगा मानो सिस्टम में, मध्यस्थ की भूमिका अदा कर रहा था…

राजभोग और रसगुल्ला, खोये की बर्फियों के बगल की ट्रे में नज़र आ रहे थे…
बेहतरीन स्वाद की बात, अपनी नज़ाकत से ही बतला रहे थे….

व्यंगभरी मुस्कान के साथ पाकीजा ,रसमाधुरी ,कलाकंद ,मलाईचाप,डोडा ,संदेश,अलवर के मावे ने हमारी तरफ देखा…
ऐसा लगा मानो पूछ रहे हों…

क्या आपके दिलोदिमाग में, वजन कम करने का ताजा तरीन विचार कौंधा ?

कम कैलोरी वाली मिठाई के इरादे से ,लड्डू के थाल की तरफ चाहत भरी नज़र उठायी….
पड़ोस में सोहनपापडी आकर्षक पैकिंग में नज़र आयी….
देखते ही बोलने लगी ,अभी दीपों का पर्व आने में कुछ महीना बाकी है…
तब देखिएगा सोहन पापड़ी की चाल….

शीशे की दीवारों के भीतर बंद मिठाइयों की तरफ अनमने भाव से देखा….
दीवार पर बने हुए छोटे से मंदिर की तरफ अपनी नजरों को फेरा…
.

गणपति जी की तीव्र हंसी, उनकी भारीभरकम थुलथुल सी काया को भी हिला रही थी….
बोलने लगे, लड्डू -पेड़े का भोग ग्रहण कर-कर के ये हाल हुआ है….
मूषकराज को देखो, इनकी फुर्ती ने इनको मोटापे से दूर किया हुआ है…
.

मिठाई की दुकान के चारो तरफ नजरों को घुमाया….
डीपफ्रॉय टिक्की ,गोलगप्पे ,चटपटे समोसे ,भल्ला पापड़ी के साथ चाइनीज व्यंजन ने भी अपनी उपस्थिति
को बतलाया….

दिमाग की धिक्कार सामने नज़र आयी….
बोला ,वजन कम करने की टिप्स आप जैसों के काम न आयी….

जीभ के चटोरेपन और वजन के सामंजस्य को, तर्कों के माध्यम से बतलाया….
सोशल मीडिया पर वजन कम करने के उपाय तमाम हैं…
.
संबंधित विषय पर ज्ञानवर्धक लेखों की भरमार है..
सभी बातें उपयोगी तभी हैं जब, मानव के भीतर वजन कम करने की इक्षाशक्ति प्रबल है…

ChatorapanExpressionHealthy lifestyleHuman behaviorIndian SweetsLord GaneshaSocial mediaStreet FoodThoughtsWeight LossWill power
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
आवाज प्रकृति की
next post
बेटियां

You may also like

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

और कुहासा बह गया

February 24, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

पुस्तकालय

August 10, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • अमरूद का वो पेड़

    April 30, 2026
  • और कुहासा बह गया

    February 24, 2026
  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

    October 14, 2025
  • हे माँ

    October 2, 2025
  • लीची का पेड़

    June 18, 2025

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India