Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeShort Stories

करवट समाज की

by 2974shikhat August 10, 2021
by 2974shikhat August 10, 2021

अपनी रूचि का साहित्य पढ़ने का शौक हमसे भी कभी-कभी किताबों का अध्ययन करा देता है।

इसी क्रम में तमाम काम – धाम के बीच में ‘श्री अमृतलाल नागर” जी की उपन्यास करवट को हमने पिछले कुछ दिनों में पढ़ा।
किताबों को पढ़ना उनके साथ सोच -विचार का एक लम्बा क्रम होता है न ?

सोच रही थी की समाज की करवट ! कितने बड़े विषय को उपन्यास के पन्नों में समेटा है। इंसान विचारों के साथ छोटे -छोटे समय के अंतराल में करवटें बदलता है। हर करवट के साथ सुख – दुख , सफलता – विफलता ,व्यग्रता जैसे भाव जुड़े होते हैं।
इस उपन्यास में उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य से लेकर ,बीसवीं शताब्दी की शुरुआत के समय की करवट की बारे में बताया है।

देश के स्वतंत्र होने से पहले लखनऊ ,कलकत्ता ,दिल्ली और लाहौर कितने परिवर्तनों की दौर से गुजर रहे थे।
सामाजिक और पारिवारिक ढांचा मजबूत होने के बाद भी युवा और किशोर वर्ग ,अंग्रेजियत के ताने – बाने से समाज को बुनने के लिए आकुल और व्याकुल थे।स्वस्थ परम्पराओं और अस्वस्थ कुरीतियों के बीच में ,हिन्दू और मुस्लिम दोनों समाज की चिंता बरक़रार थी।

आज भी देश की राजधानी या प्रदेश की राजधानी में रहने वाले लोगों के जीवन जीने का तरीका , छोटे शहरों या कस्बों में रहने वाले लोगों को प्रभावित करता है। सौ दो सौ साल पहले भी बड़े शहरों में रहने वाले लोग छोटे शहरों में रहने वाले लोगों को प्रभावित करते थे जिसके कारण शनैः शनैः समाज ने करवट बदला।

हिन्दू समाज का युवा एक तरफ ब्रह्म समाज की लहर के साथ था ,दूसरी तरफ आर्य समाजी विचारधारा अपनी तरफ खींच रही थी। पढ़े लिखे समझदार लोगों की यह सोच थी की , यदि आगे देश का विकास चाहिए तो अंग्रेजी ज्ञान आवश्यक है। लेकिन वो इस बात को भी समझते थे की भाषा का ज्ञान, अंग्रेजी विचारधारा का भी दबे पाँव समाज में प्रवेश कराएगा।

रोज के जीवन के कुछ बड़े ही रुचिकर प्रसंगों को इस उपन्यास में लिखा है।
“ठन्डे ठन्डे पानी से नहाना चाहिये गाना आये या न आये गाना चाहिए” की जगह, नहाते समय लोगों के मुख से निकलता था ‘गंगा बड़ी गुदावरी कि तीरथ बड़े परयाग और सबसे बड़ी अजुध्याजी कि मल मल करैं नहान “

जब पानी कि समस्या उत्तर भारत में बढ़ी तो ,अंग्रेजों ने बोरिंग का जल नलों के जरिये घर – घर पहुंचाने का काम किया। आज बाथरूम कि साजसज्जा में पैसा खर्च करके ,तमाम तरह के शावर और नल लगवाने वाले शहरी तबके को शायद यह बात नहीं पता कि, नल भी छुआ छूत कि कुरीति में शामिल था। उस समय नल का पानी पीना , खाना पकाना या पूजा पाठ में इस्तेमाल करना अछूत कर्म की श्रेणी में आता था।
गाँव और कस्बों के कई घरों में आज भी पूजा पाठ के लिए , नल का पानी उपयोग में नहीं लिया जाता।

उस समय के अनेक प्रसंग हैं


विलायत से पढ़कर आने वाले युवाओं के परिवारों को , बिरादरी से बाहर कर दिया जाता था। उनकी परेशानियों का वर्णन हैं।
लड़कियों और महिलाओं के सामाजिक स्तर सुधारने का प्रयास करने वाला परिवार , व्यंग वाणों का शिकार होने के साथ – साथ समाज से बाहर भी होता था।

पत्रों का सम्पादन बढ़ गया था।

आम जनता में अपने अधिकारों और विकास की चाह बढ़ गयी थी। मुखरता बढ़ने वाला प्रसंग ,आज की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसा ही समझ में आ रहा था। आज के समय की सौ ,दो सौ साल पहले के समय से तुलना करिये तो समझ में आता है की समाज कैसे करवट बदलता है।

समाज की करवट उस समय के लोकगीतों पर भी अपना प्रभाव छोड़ती है। उपन्यास के अनुसार ,अंग्रेजी पढ़ने का चलन भारतीय समाज में भी बढ़ने लगा। शादी विवाह के अवसर पर गाये जाने वाले गीतों के बोल कुछ इस प्रकार के थे
"सैयां हमारे मिडिल पास अंग्रेजी बिगुल बजाते हैं "

पर्दा प्रथा ,बालविवाह ,सती प्रथा ,पुरुषों का बहुविवाह कुछ ऐसी सामाजिक कुरीतियां थीं जो, परिवारों में समाज के दबाव के कारण स्वीकार ली जाती थीं लेकिन, कलह और अनेक बुराइयों का कारण भी बनती थीं। महिलाओं की स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी।

हमारे समाज की कुरीतियों को दूर करने में , कितनी मजबूत इक्षाशक्ति और नेतृत्व की जरूरत पड़ी रही होगी।
प्लेग का समय करोना काल जैसी महामारी के कारण उपजी हुई समस्याओं जैसा समझ आ रहा था। लेकिन उस समय की तुलना में आज
चिकित्सा सुविधा बेहतर है।

परिवर्तन न रुकने वाला क्रम है। समाज आज भी शिक्षा और ज्ञान के साथ करवट बदल रहा है।

Amrit Lal NagarHuman behaviorIndian society and cultureKarvatNovel Society and HistorySocial Revolutionsociety
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
बात इतनी सी
next post
आवाज प्रकृति की

You may also like

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी

April 3, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025
  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

    October 26, 2024

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India