Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
शोर मचाती हुई, कामचोर मशीन - Life and its Stories
Daily LifeMotivation

शोर मचाती हुई कामचोर मशीन

by 2974shikhat July 28, 2020
by 2974shikhat July 28, 2020
Healthy lifestyle

Image Source : Google Free

भारतीय सामाजिक व्यवस्था मे…..

रोज की दिनचर्या में….

कभी परिवार के सदस्य,कभी मित्रों की टोली…..
कभी खुद की आत्मा, प्रोत्साहित करती जाती है…..
आज का काम, कल पर न टालने की बात को
गंभीरता से समझाती है…..
इसी क्रम मे कबीरदास जी का दोहा भी
याद आता है……
“काल करे सो आज कर,आज करे सो अब
पल मे प्रलय होएगी बहुरि करेगा कब”
बस इसी दोहे को हमने ध्यान कर लिया….
और वजन नापने की मशीन को, अपने साथ ले लिया…
आज क्यूँ! बस अभी से ही, दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ
मैदान ए जंग मे उतरते हैं…..
इस वजन नापने की मशीन को, आखिर इंसान
इतना क्यूँ तंग करते हैं…..
Healthy lifestyle
अपनी अहमियत,फिगर के प्रति जागरूक…..
लोगों के बीच मे जानकर और समझकर…
ये वजन नापने की मशीन भी, अकड़ दिखाती है….
ध्यान से देखो तो चालाकी से मुस्कुराती है…..
कभी कभी तो अपनी कुटिल मुस्कान के साथ
चिढ़ाती है …..
अब इसकी चालाकी की तो मत पूछिए बात….
हमेशा आड़े हाथों से थामती है, लोगों के जज्बात….
Healthy lifestyle
एक नंबर की होती है कामचोर….
अपनी जगह से ज्यादा, हिलती डुलती भी नही….
लेकिन बेवजह ही मचाती रहती है शोर…..
जानबूझ कर बढ़ा हुआ वजन दिखाती है…..
लोगो के खिले हुए चेहरों को….
बासी फूलों सा मुरझा हुआ दिखाती है….
Healthy lifestyle
बस इसी के कारण होता है, लोगों का ये हाल…..
दिन की शुरुआत नीबू पानी से….
और रात का खाना केवल उबली हुई…
बेस्वाद सब्जी और सलाद के साथ….
जीभ बेचारी भी,दबी कुचली सी दाँतों के बीच मे
चुपचाप सी पड़ी रहती है…..
स्वादिष्ट व्यंजनों को देखकर,लालच मे पड़ी रहती है…..
इन सब फसाद की जड़ सिर्फ और सिर्फ….
वजन नापने की मशीन ही हुआ करती है…..
कुछ समय पहले तक इंसान, अपने स्वास्थ्य के प्रति
तुलनात्मक रूप से सजग रहता था…..
घर के बने हुए,स्वास्थ्य वर्धक खाने को खाकर…..
खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से, स्वस्थ रखता था….
अब बदल गया समय,बदल गयी बात…..
जीभ पर चढ़ गया है जंक फूड का स्वाद…..
कुछ घरों मे तो पलंग के पायदान के पास….
हर समय होता है,वजन नापने की मशीन का साथ…..
पेट पर बढ़ी हुई चर्बी के साथ, महिलाओं के साथ साथ
पुरुष भी डोलते हैं …..
कभी सांसों को कुछ पल के लिये थामकर
कभी टमी टकर के साथ…..
वजन नापने की मशीन के पास डोलते हैं….
फैशन और आधुनिक बनने और दिखने की होड़ मे ….
स्वास्थ्य वर्धक खाना पीछे छूट गया…..
Healthy lifestyle
इंसान जंक फूड के साथ जीभ के स्वाद के
दलदल मे डूब गया…..
वजन नापने की मशीन की ज्यादती….
मन मे एक क्रांति को जन्म देती है…..
एक ऐसा अभियान छेड़ते हैं….
वजन नापने की मशीन को, सरेराह अकेला छोड़ते हैं….
जीभ को दिमाग के साथ स्वतंत्र करते हैं…..
अस्वस्थ कर खाने और पीने से पहले…..
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सामने रखते हैं…..
फिर सुनेंगे वजन नापने की मशीन की बात…..
Healthy lifestyle
तब तक शायद वजन नापने की मशीन को भी
सद्बुद्धि आयेगी…..
अपनी कुटिल मुस्कान को अपने से दूर भगायेगी…..
बढ़ा हुआ वजन दिखाने से पहले तब शायद सकुचायेगी…
चेहरों को मुस्कान के साथ सजा हुआ दिखायेगी…..
EncouragementExpressionFood and happinessfood and nutritionfunny conversationsHealth and nutritionHealthy lifestyleHuman behaviorinspirationsocietySpreadPositivityStruggleWeight machineWill power
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
असम प्रदेश – प्राकृतिक,पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासतों का साथ
next post
मोटापे के साथ जीभ का चाव और शारीरिक श्रम का अभाव

You may also like

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

पुस्तकालय

August 10, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

HAPPY NEW YEAR सुस्वागतम नववर्ष

January 10, 2023

ठहरो बच्चू जी

August 5, 2022

कथा सब्जियों और पोषण की अंदाज जुदा सा

April 21, 2022

मान मनुहार और तक़रार

March 31, 2022

0 comment

Manisha Kumari July 24, 2018 - 10:52 am

सच में बड़ा मज़ा आया आपके लेख को पढ़कर।

Mrs. Vachaal July 24, 2018 - 2:15 pm

Hahaha…mujhe likhne mai bhi maja aaya tha..pdhne ke liye dhanyvad😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • पुस्तकालय

    August 10, 2024
  • बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

    December 13, 2023

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India