Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeShort Stories

Nature and her ways

by 2974shikhat July 5, 2019
by 2974shikhat July 5, 2019

प्रकृति का भी अपना खिलंदड़ अंदाज है …इतने सारे प्राणियों, वनस्पतियों,नदी ,नालों समुद्र सब को अपने साथ लेकर चलती है….

मै तो कभी-कभी सोचती हूँ यदि प्रकृति को मनुष्य रूप मे देखा जाये तो बिल्कुल संयुक्त परिवार सा जीवन दिखता है ..
कुछ लोग Positivity से भरे हुये होते हैं, कुछ लोग Negativity से भरे हुये और कुछ परजीवी ….

जैसे परिवार मे सबके बीच सामंजस्य बिठाना पड़ता है वैसे ही ,प्रकृति को भी सबके साथ सामंजस्य बिठाना पड़ता है ..जहाँ प्रकृति के साथ खिलवाड़ हुआ, वहाँ प्रकृति का बदला हुआ सा अंदाज नज़र आता है…आप सारे जीव जन्तुओं को ध्यान से देखिये …कुछ तो सहनशील, कुछ मस्तमौला, कुछ सही में परजीवी सबका अपना -अपना अंदाज होता है ..

पोखर जानते हैं आप क्या होता है ,पोखर मतलब छोटा सा तालाब (a small pond)…

ग्रामीण अंचलों ,शहरों या कस्बों मे भी जगह जगह, छोटे -छोटे तालाब या जल के अन्य स्रोत नज़र आ जाते हैं।इन्हीं जलस्रोतों को देखकर खुश होते हुए जानवरों को देखा है आपने ?भैंसों को देखिये खुश होकर कूद जाती है इन, तालाबों या पोखरों मे…..नहाने के बाद सारा पानी कीचड़ -कीचड़ कर देती है …लेकिन उनके चेहरों को देखिये कितना सुकून दिखता है …

उनके चेहरो को देखने से ऐसा लगता है कि किसी Multinational Company मे promotion के बाद काफी अच्छा increment मिल गया है…..

दोस्तों और परिवार के साथ खुशी मनायी जा रही है …..

Positivity से भरी दिखाई देती हैं …
उनके पालनहार उनको धक्का देते रहते हैं, कीचड़ वाले पानी से बाहर निकलने के लिये…

कभी-कभी प्रताड़ित भी करते हैं ,काफी देर बाद निकलने के लिये राजी होती हैं…जब बाहर आती हैं तो उनके शरीर पर, बहुत सारे परजीवी चिपके रहते हैं …
ऐसा लगता है कि पिछले जन्म की बड़ी अच्छी दोस्ती रही हो, और इस जन्म मे खून पी कर ही दोस्ती निभाई जा रही हो…

कुछ प्राणी खुद तो बहुत positive रहते हैं लेकिन दूसरे प्राणियों के ऊपर Negativity छोड़ जाते हैं इसतरह के प्राणियों से बचकर निकलना टेढ़ी खीर होता है ….इसी मे से एक प्राणी मच्छर होता है, दुनिया भर के लोग परेशान है इससे “काम का न काज का दुश्मन अनाज का “…दस तरह की बीमारी और फैलाते हैं ….

आप रात मे सोइये आराम से बड़े चैन की नींद आती है….अचानक से कान के पास ऐसा लगेगा ,कि शास्त्रीय संगीत मे महारथ हासिल किया हुआ कोई प्राणी आपके कानों के पास गाना गा रहा हो …इनका गाना हर किसी ने सुना होता है…किसी को ये शास्त्रीय संगीत का ठुमरी दादरा लगता होगा ,तो किसी को गज़ल ….बंद आँखो से ही दंड देने का का ख्याल ,दिल और दिमाग मे हावी होने लगता है…

दंड देने के इरादे से उठे हाथ ! अपने गालों को ही घायल कर के जब वापस लौटते हैं…. तब तक मच्छर अपनी ही धुन मे मस्त, दूसरी दिशा मे अपना राग छेड़ते सुनाई पड़ते हैं…
मुझे आजतक समझ मे नहीं आया कि, जिन्होंने इस संसार को बनाया….. उनका क्या उद्देश्य रहा होगा, इस तरह के जीवों को पृथ्वी पर भेजने का ..
.

जितने ढीठ और बेशरम ये मच्छर होते हैं, उतने ही ज्यादा प्रफुल्लित प्राणी होते हैं…

मनुष्य जीवन की तुलना अन्य जीवों से करिये, अपने आप को बहुत ऊपर पाओगे…. कम से कम भगवान का शुक्रिया अदा करना तो बनता है …

“ऐ जीवन तू क्या है , क्या है तेरा मोल
कहीं कभी बन जा, तू भी तो अनमोल”
मन मे हमेशा ये सवाल उठता है, कि क्या हमारे जीवन मे आने वाली परेशानियाँ! इन परजीवियों के समान ही होती है, खुद तो सकारात्मक रहती हैं, लेकिन हमारे अंदर नकारात्मकता छोड़ जाती हैं।

अगर विषम परिस्थिति मे सकारात्मक हो जाओ तो, जीवन के प्रति नजरिया बदल जाता है …

नकारात्मक सोच जीवन से हमेशा के लिये गायब हो जाती है …..

जीवन अनमोल और उपयोगी समझ मे आता है ……

AdaptationconsciousnessDutyExpressionHappiness in NatureHuman behaviorInner thoughtsLanguageLifestyleLoyaltyPathSelf conversationsocietyThoughtsWill powerWriting
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
पिता शब्द मे जीवन समाया
next post
यात्रा, शब्दों का तानाबाना

You may also like

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी

April 3, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025
  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

    October 26, 2024

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India