MotivationShort Stories बात नववर्ष की दृढ़ प्रतिज्ञा और उत्साह की by 2974shikhat December 31, 2018 by 2974shikhat December 31, 2018 समय का पहिया अनवरत चलता जाता है…. वक्त गुजरता जाता है….. हर साल 31दिसंबर को नया साल दस्तक देता दिख जाता है…… कोई अपनी साल भर की उपलब्धियों को आँकता है….. कोई अपनी कमियों को जाँचता है…. संचार माध्यमों मे प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाले विचारों की बाढ़ सी आती है…. हर किसी को नये साल की उमंग रास आती है….. मध्य दिसंबर से लेकर जनवरी माह तक…. चारो तरफ उत्साह का साम्राज्य रहता है… देखते ही देखते आ गया साल का अंतिम दिन….. अचानक से आ गया याद…. अब तो यह साल भी भूतकाल के पन्नों मे सिमट जायेगा…. अपनी उपलब्धियों और असफलताओं को….. नववर्ष मे कहानी के रूप मे पिरो जायेगा…. नये साल के गर्भ से अंग्रेजी महीने झाँक रहे थे….. लोंग नये साल की तरफ उम्मीदों और आशाओं के साथ ताक रहे थे…. माह जनवरी का कड़क सर्दी के साथ आता है…. ढेर सारे सच्चे झूठे वादे खुद से ही करवाता है….. नये साल मे किये हुए वादों का तो पूछो मत हिसाब….. लिखने लगो तो लिख जायेगी अच्छी खासी किताब…. किसी ने मोटापा घटाने की ठानी…. किसी ने राग,द्वेष, छल,कपट की जगह सकारात्मक भावों को चुनने की बात कहा…. किसी ने किसी भी तरह के नशे को पुराने साल के साथ अलविदा कहा….. किसी ने दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ यह बात मानी…. चंचल मन की नही चलेगी अब मनमानी…. किसी ने जुबाँ को सधे हुए अंदाज मे साधा… शब्दों को कोमलता के साथ… उपयोग करने का किया खुद से वादा.. किसी ने अपने वाहनो की तीव्र गति को मध्यम किया…. किसी ने चौराहों पर लाल बत्ती पर आगे बढ़ने से तौबा किया…. माह जनवरी का मंद मंद मुस्कुरा रहा था…. बस कुछ पल दूर खड़ा था….. खुद के साथ लोगों की सकारात्मक भावनाओं को जोड़ता जा रहा था ….. ऐसा लगा बोल रहा हो…. नये साल के उमंग और उत्साह मे खुद भी डोल रहा हो…. नया साल और नये साल का पहला महीना तो बस एक बहाना है…. वास्तविकता मे व्यक्ति को अपनी…. अहमियत और उपयोगिता को पहचानना है…… ज़रा सा आत्मविश्लेषण की उपयोगिता को समझ ले इंसान….. मन की भूल भूलइय्या से बाहर तो निकले इंसान….. खुद की खुशियों के सामने होती नही दूसरों की खुशियाँ तुच्छ…… इंसानियत की होती है शायद! यही सबसे बड़ी पहचान….. जीवन की राह सकारात्मकता से भर जायेगी….. सकारात्मक सोच के साथ ही…. नये साल मे जीवन को,जिंदादिली के साथ जीने की राह निकल आयेगी….. खुद का हौसला मजबूत सा दिखेगा….. इंसान, सकारात्मक सोच के साथ….. खुद से किये वादों को पूरा करने के लिए …. दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ आगे बढ़ेगा…… EncouragementExpressioninspirationnew year resolutionpositivityprogressSelf confidenceSuccessThoughtsWill powerWriting 0 comment 0 FacebookTwitterPinterestEmail 2974shikhat previous post राजमार्ग के साथ, जयपुर शहर की यात्रा next post “शहर ए दिल्ली”काअंदाज,नववर्ष के साथ You may also like नीरवता या कोलाहल October 8, 2026 घर थोड़ा खाली है September 29, 2026 अचार जैसे खट्टे मीठे से पल July 24, 2026 बातें एक दोपहर की June 30, 2026 दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी June 9, 2026 अमरूद का वो पेड़ April 30, 2026 और कुहासा बह गया February 24, 2026 पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र October 14, 2025 हे माँ October 2, 2025 लीची का पेड़ June 18, 2025