Daily LifePoems सकारात्मक विचार खुशी के साथ हंसी का संचार by 2974shikhat May 15, 2018 by 2974shikhat May 15, 2018 कुछ सकारात्मक पढ़ने की चाह में नजर एक पन्ने पर ठहर गई…… एक नन्हे से शब्द पर जाकर अटक गई…… लंबे लंबे वाक्यों के बीच में वो शब्द हंसता जा रहा था….. ध्यान से पढ़ने पर हंसी समझ में आ रहा था….. सकारात्मक हंसी के बारे में बड़े बड़े विद्वानों और योगियों ने भी अपने अपने विचार रखे हैं…… कहते हैं, हंसी दवा है लाख दुखों की…… कहते हैं,हंसो हर दम खुशियां हो या गम…… हंसना कोई प्रतिक्रिया देना नही होता यह तो एक तरह का संवाद है…… सच कहो तो हंसी छूत की बीमारी जैसी है…. बड़ी जल्दी फैलती है…. जीवन सकारात्मक दृष्टिकोण से जीने से हंसी भी नज़र आती है….. तमाम तरह की बातों के बीच में सबसे आगे अपनी जगह बनाती है….. आज का सामाजिक बदलाव…… जीवन का उतार चढ़ाव…… लोगों के चेहरे से सकारात्मक मुस्कान या खुशी चुरा ले गया…… बड़ा अजीब सा दौर है, जो चेहरों को बनावटी मुस्कान, या हंसी से सजा गया….. वैज्ञानिक शोध से भी निकला है यह परिणाम……. खुशी के साथ हंसना, तमाम तरह की बीमारियों का है निदान…… नकारात्मक विचारों के चक्रव्यूह में उलझना आज के समाज की सबसे बड़ी भूल है…… तमाम नकारात्मक विचारों के बीच में ,सकारात्मक विचारों को चुनना ही सही है, बाकी सब मिट्टी और धूल है….. भौतिक चीजों के पीछे भागता हुआ समाज….. क्षणिक खुशियों को समेट पाता है…… कुछ पल के लिए ही अपने चेहरे को, वास्तविक मुस्कान से सजा पाता है……. दूसरों के दुख दर्द और खुशी में शामिल होने से आत्मसंतुष्टि का एहसास होता है…….. इसी आत्म संतुष्टि के भाव से चेहरा मुस्कान और हंसी के साथ सजता है……. नन्हा बच्चा उन्मुक्त भाव से अपनी खूशी को जतलाता है…… अपने चेहरे को निश्छल हंसी से सजाता है….. हंसी की छूत की बीमारी वाली बात को योग विज्ञान ने भी स्वीकारा है…… भारत ही नही विदेशों में भी आजकल लाफ्टर योग का जमाना है……… मेहनत से अर्जित की हुई कमाई स्वास्थ को संभालने में खर्च हो जाती है…… छोटी छोटी चीज़ों से मिलने वाली खुशियां नज़र अंदाज़ हो जाती हैं…… स्वास्थ के लिए हंसी के महत्व को, आज भारत ही नही विश्व ने भी गंभीरता से समझा है…… हंसे बिना एक दिन भी बिताना उस दिन को व्यर्थ करना होता है…… हंसी से उत्पन्न होने वाले हार्मोन शरीर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं ……. दूसरी तरफ नकारात्मक ऊर्जा को हर लेते हैं …….. इसीलिए कही गई है यह बात, हंसी दुआ है …….. हंसी हर व्यक्ति के पास उपलब्ध मुफ्त दवा है …… EncouragementExpressionHealthy lifestyleHuman behaviorLaughter is the best medicineMotivationSpreadPositivityYoga 0 comment 0 FacebookTwitterPinterestEmail 2974shikhat previous post घांस के साथ उपयोगी बांस next post प्रकृति का संगीत You may also like अमरूद का वो पेड़ April 30, 2026 और कुहासा बह गया February 24, 2026 पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र October 14, 2025 हे माँ October 2, 2025 लीची का पेड़ June 18, 2025 माँ अब नही रहीं February 13, 2025 सैरऔर चिर परिचित चेहरे February 4, 2025 बदलेगा क्या हमारा शहर ? January 23, 2025 पुस्तकालय August 10, 2024 बातें गुलाबी जाड़ा के साथ December 13, 2023