Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifePoems

बचपन (Childhood )

by 2974shikhat March 23, 2017
by 2974shikhat March 23, 2017

​March 23, 2017

Spread Positivity

Image Source : Google Free

आजकल चारो तरफ बच्चों की मस्ती दिखाई पड़ रही है । बच्चों का खिलंदड़ मिजाज हर जगह दिख रहा है ।समय चाहे सुबह का हो या शाम का , पार्क हो या खेलने की कोई और जगह , हर जगह बाल सुलभ चंचलता दिखाई पड़ती है ।

जिन बच्चों ने भी अपने पाँव पर चलना शुरू कर दिया है उन्हें, किसी भी प्रकार से झूलों या पार्क मे भागना है ।यही सब बाहर खड़े होकर आराम से देख रही थी । थोड़ी सी समझदार बहनें अपने भाइयों का हाथ पकड़कर, झूले पर घुमा रही थी तो कहीं, भयंकर युद्ध का माहौल था ……

Spread Positivity

Image Source : Google Free

दो बच्चों को साथ मे देखा…..
मेरी गो राउण्ड के पास मे देखा…..

खिलखिलाता हुआ सा बचपन देखा….
भाई और बहन का प्यार देखा….

आओ पकड़ो मेरा हाथ भाई….
क्यूँ करते हो तुम लड़ाई….

बहन भाई को समझा रही थी…..
अपने बालों को खिचवा रही थी…

Spread Positivity

Image Source : Google Free

दोनो का विश्वास भी देखा…..
हाथो मे एक दूसरे का हाथ देखा….

पहले तुम चढ़ो मै घुमाती हूँ….
लेकिन तुम तो मुझे चिढ़ाती हो….

नटखट आँखे घूम रही थी….
कुछ बदमाशी ढूंढ रही थी….

आओ मिलकर खेले खेल….
बाहर तो है रेलमपेल…..

जीवन मे आयेगी जब भी कठिनाई….
तब तुम बनना सारथी मेरे भाई….

घूमते घूमते दुनिया दिखती है गोलमगोल….
चंदा तू तो गोलमटोल…

वो देखो आकाश भी घूमा….
साथ मे सूरज को ले डोला….

इन बच्चों का किसी से न कोई बैर….
अब आप सुनाइये अपनी खैर….

ये बचपन बड़ा सुहाना है….
ये रूठना और मनाना है….

जब होंगे हम बड़े सयाने…
तब बदलेंगे जिन्दगी के मायने….

तब जिंदगी की सच्चाई दिखेगी….
राहों मे कठिनाई दिखेगी….

तब याद आयेगा यही बचपन….
इन्ही शरारतों को तरसेगा मन….

करते समय सामना कठिनाईयों का….
राह दिखायेगा यही बचपन…

अपने आप को भी राह मे देखा….
मेरी गो राउंड की चाह मे देखा…

आँखों मे आ गयी जल्दी ही चंचलता….

आ गयी एक बार फिर से प्रफुल्लता….

मेरा भी बचपन झाँक रहा था…
धक्का मुझे मार रहा था…

मेरे कानों मे धीरे से बोला…
बचपन को फिर से जीते हैं….

जीवन की आपाधापी में …..
कल क्यूँ , आज से ही शुरुआत करते हैं….

childhoodChildrenpositivity
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
जिद्दी मोबाइल (Stubborn Mobile )
next post
कुछ तो था वहाँ !(Who was lurking there?)

You may also like

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

और कुहासा बह गया

February 24, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

पुस्तकालय

August 10, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

0 comment

radhikasreflection March 27, 2017 - 3:43 am

Bachpan ke din bhi kya din the…..Bahut khoob 🙂

Mrs. Vachaal March 27, 2017 - 9:28 am

Thanx Radhika..Bachpan ke din hi sbse behtar the 😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • अमरूद का वो पेड़

    April 30, 2026
  • और कुहासा बह गया

    February 24, 2026
  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

    October 14, 2025
  • हे माँ

    October 2, 2025
  • लीची का पेड़

    June 18, 2025

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India