Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeMotivation

सावन और सकारात्मकता

by 2974shikhat August 15, 2016
by 2974shikhat August 15, 2016

सावन महीना हम भारतीयों के लिये, काफी “उर्वरक”होता है….

चाहे मानसिक उर्वरता हो, या प्रकृति की उर्वरता, हर जगह” नव सृजन ….पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव और सावन मास का साथ ,सृष्टि के आरंभ से रहा है…उनके “विध्वंस रूप”या तांडव को न ध्यान मे रखते हुए, हमेशा “सकारात्मकता” के बारे मे सोचना ही उत्तम है…किसी भी विषय के बारे मे “नकारत्मकता” उर्वरा को समाप्त करती है…इंसान की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है…

अगर नकारत्मक विचार,आपके दिल और दिमाग पर हावी हो रहा है….जिसके कारण आपका व्यक्तित्व प्रभावित हो रहा है, तो रुकिये, ठहरिये और सोचिये, क्या ये उचित है ?

कभी कभी जिन्दगी मे ऐसी समस्याएँ आती हैं, जो आपके अपने अस्तित्व को हिला देती है, आपको विवेक शून्य कर देती है ….

समझ मे नही आता ये क्या हो रहा है! अपनी क्षणिक समस्याओं को लेकर क्या आप उचित कर रहे है ?अगर अंतरात्मा से ये आवाज आती है ,नहीहीहीही !! ये उचित नही है…..अपनी इस आवाज को कायरता मत समझिये ….

अपने आत्मविश्वास पर भरोसा करिये .. भगवान पर भरोसा करिये ..अपने संस्कारों पर भरोसा करिये..

भगवान शिव आपका साथ कभी नही छोड़ने वाले अगर आप सही हैं तो….क्षण भर के लिए आने वाला नकारात्मक विचार ! अगर समय सही नही है तो ,सब कुछ समाप्त कर देता है ….सुनियोजित छल हमेशा दुखदायी होता है, क्योंकि ये हमेशा विश्वासघात करता है….दूसरे के विश्वास को तोडने से बड़ा पाप ! दुनिया मे कोई नही होता है….

अगर इस तरह का पाप हमने या आपने किया है, तो कृपया कर के परमात्मा की शरण मे जायें ….वो ही इस समस्या का समाधान करेंगे….अपनी गलतियों के लिए हमारा क्षमा मांगना, कायरता नही है ….न तो ये कृत्य, आपको तुच्छ बनाता है….

भगवान कृष्ण का “छलिया रूप””विश्व उत्थान”  के लिए था ….

आप या हम उनके छलिया रूप को, अपने निहित स्वार्थ के लिए, उपयोग मे लाकर… भगवान “पीताम्बर” को सामने नही ला सकते….या उनके माध्यम से, अपने किये गए गलत कार्यो को, उचित नही ठहरा सकते ….

आत्मविश्वास और अभिमान मे, झीनी सी एक परत होती है …

उस झीनी सी परत को बनाये रखना ही, हमारे लिए हमेशा सही होता है….नही तो पता नही कब हमारा आत्मविश्वास, नकारात्मकता के कारण, अभिमान मे परिवर्तित हो जाय …जहाँ किसी व्यक्ति के मन मे अभिमान आया, वहीं से उसकी बुद्धि और विवेक ने साथ छोड़ा…इसीलिए हमेशा सकारात्मक रहे, खुश रहे …

भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा साथ रहे ….

AsthaExpressionfaithlord shivaPeace and TranquilitypositivitySawan monthSelf conversationStruggleWill power
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

next post
Sindhu, Sakshi and Deepa- Stories of Positivity

You may also like

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

पुस्तकालय

August 10, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

HAPPY NEW YEAR सुस्वागतम नववर्ष

January 10, 2023

ठहरो बच्चू जी

August 5, 2022

कथा सब्जियों और पोषण की अंदाज जुदा सा

April 21, 2022

मान मनुहार और तक़रार

March 31, 2022

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • पुस्तकालय

    August 10, 2024
  • बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

    December 13, 2023

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India