Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeShort Stories

स्वास्थय के साथ शीत ऋतु की बात

by 2974shikhat December 26, 2018
by 2974shikhat December 26, 2018

सर्द मौसम मे महानगरों मे…..

दिन और रात का सफर…

जीवन का अलग-अलग पक्ष

दिखा देता है…..

कहीं फुटपाथ पर

गर्म कपड़ों और कंबलों के इंतजार मे जीवन….

तो कहीं जलते हुए,अलाव के साथ जीवन दिखा देता है.,..

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ…..

आधुनिक चिकित्सा पद्धति ……

दोनो के द्वारा, स्वीकारी हुई है यह बात……

Healthy lifestyle

Image Source : Google Free

माथा शीतल और,पैर के तलवे गर्म……

होती है स्वस्थ,स्वास्थय की पहचान……

मौसम के परिवर्तन के साथ ही

शरीर का संघर्ष, शुरू हो जाता है…..

खुद को वातावरण के अनुसार

ढालने की कोशिश मे शरीर !

भीतरी अंगों और, बाहर के तापमान के साथ

संघर्ष मे जुटा समझ मे आता है…….

यही कारण है कि,गर्म मौसम मे शरीर!

पसीने मे भीगता हुआ दिख जाता है……..

वहीं सर्द मौसम मे, ठंड से लड़ता -भिड़ता

ठिठुरता सा समझ आता है……

प्रकृति भी मौसम की विषमता से लड़ने के लिए

तैयार दिखती है…..,

बस इसीलिये वनस्पतियाँ, सर्द मौसम मे…..

तरह तरह के फल और, सब्जियों के साथ दिखती हैं…..

वर्तमान मौसम,शीत ऋतु का है….

स्वेटर,शाॅल,जुराब,रजाई और कंबल का है……

सूर्य की कड़क सी किरण 

 हर इंसान को बहुत भाती है……

ठिठुरन से बचने की कोशिश मे……

Healthy lifestyle

Image Source : Google Free

धूप का कोना खोजते हुए इंसानों को…..

पूरब से पश्चिम दिशा की, सैर कराती है…..

सर्द मौसम की बात,ज़रा हट कर होती है……

शाम और रात की चहल पहल, तुलनात्मक रूप से

दोपहर के साथ होती है……

रसोई मे भी बहार आ जाती है…..

तरह तरह के खाने की चीजों के साथ

रसोई नज़र आती है…..

रंग बिरंगी साग सब्जियाँ दिखती…..

Healthy lifestyle

Image Source : Google Free

आयरन की कमी से जूझती महिलायें…..

साग और पत्तेदार सब्जियों से गले मिलती…..

सब्जी और दाल मे अधिक मात्रा मे…..

हींग,लहसुन और अदरक का तड़का…..

देखते ही देखते, पाचन संबंधी परेशानियों का

हल निकल गया…..

रसोई मे तैयार, नमकीन स्वाद वाली चीजें…..

अपनी खूबसूरती पर इतराती हैं…..

हरी धनिया पत्ती ही तो होती है…..

जो उनके सौंदर्य को बढ़ाती है……

सर्द मौसम मे चाय और काॅफी, हमेशा साथ होती है……

तरह तरह के सूप और कांजी से…..

स्वाद की दुनिया सजती है……

मीठे की तो पूछो न बात……

गाजर का हलवा, तिल के लड्डू…..

Healthy lifestyle

Image Source : Google Free

साथ मे मिल जाता है,गजक का भी स्वाद…..

जीभ को चटोरेपन के साथ देखकर…..

दिमाग आँखों को तरेरता नज़र आता है…..

ऐसा लगता आदेशात्मक अंदाज मे बोल रहा हो…..

खुद के भीतर भी जल की कमी को

महसूस कर रहा हो…..

सर्द मौसम मे सामान्य सी होती है यह बात……

भूल जाता है इंसान समय पर

जल को पीने की बात……

शारीरिक श्रम और व्यायाम की बात तो…..

भूतकाल और भविष्यकाल की बात समझ मे आती है……

वर्तमान तो तमाम बहानों के साथ

सर्द मौसम की बात ढीठता से कह जाती है…..

स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देते हुए भी….

सर्द मौसम का मजा लिया जा सकता है……

पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा पद्धति की,बात को स्वीकारते हुए …..

उच्च स्तर के मेटाबॉलिज्म के साथ ……

शरीर को स्वस्थ किया जा सकता है ……

AdaptationExpressionFeeling of positivityFood and happinessHealth and beautyHealthy lifestyleHuman behaviorpositive effect of natureThoughtsWriting
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
भीख की दया, या हुनर का ईनाम
next post
शोर,गति और रास्ते

You may also like

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

और कुहासा बह गया

February 24, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • अमरूद का वो पेड़

    April 30, 2026
  • और कुहासा बह गया

    February 24, 2026
  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

    October 14, 2025
  • हे माँ

    October 2, 2025
  • लीची का पेड़

    June 18, 2025

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India