Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeMotivation

स्वस्थ जीवन पर दिमाग का पहरा

by 2974shikhat September 24, 2018
by 2974shikhat September 24, 2018

यह केवल आज की ही बात नही…

जीवन के धरा पर उतरने से लेकर….

जीवन चक्र चलने तक का ही तो फसाना है….

ज्यादा गूढ़ बातों के फेर मे मत पड़ो तो…
जीवन सिर्फ जीभ के स्वाद और शब्दों के साथ
जीभ के फिसलने और संभलने का खेल है…..
हर इंसान के जीवन में
मन का और जीभ का अद्भुत सा मेल है….
इन दोनो की गहन मित्रता से
सारा जग हैरान और परेशान है……
चिकित्सा जगत के धुरंधरों का भी यही मानना है….
अगर स्वस्थ और खुश रहना है तो…..
मन और जीभ को,दिमाग की बात को
अक्षरश:मानना है……
Healthy lifestyle

Image Source : Google Free

विचारों के इसी क्रम के साथ…..
हम भी निद्रा देवी के आगोश मे सो गये….
सोते सोते ही ,मिठाईयों, हरी सब्जियों,सूखे मेवे
के साथ-साथ, स्वच्छ जल के वार्तालाप मे शामिल हो गये…..
जनमानस स्वादिष्ट मिठाईयों और, व्यंजनो को फटकार रहा था……
मिठाईयों के मीठे मीठे से स्वाद को,तीखे शब्दों के बाणों से
भेदता जा रहा था…..
तरह तरह की मिठाईयाँ नज़र आ रही थीं….
उलझी हुयी सी जलेबी, चाशनी मे
डुबकी लगा रही थी…..
छेने की मिठाईयाँ, बड़े गर्व के साथ खड़ी थीं…..
स्वादिष्ट होने की बात को,दूर से ही बोल रही थीं….
रसगुल्लों का बड़ा वृहत सा,साम्राज्य दिख रहा था…..
कहीं राजभोग,कहीं गुलाब जामुन,कही छेने का रसगुल्ला
उछल कूद कर रहा था…
हरी सब्जियाँ, सलाद,फल और सूखे मेवे
खड़े खड़े ही इतरा रहे थे…..
खुद के सबसे ज्यादा उपयोगी होने की बात को
दर्प के साथ बतला रहे थे……
Healthy lifestyle

Image Source : Google Free

बोले दिनभर की ऊर्जा को संजोना है तो
हमे साथ मे लीजिये …..
बाकी की चीजों की तरफ से, ज़रा मुख तो फेरिये….
स्वच्छ और शीतल जल था,बोतल के भीतर बंद….
अपने अविरल बहते रहने की बात को, झुठला रहा था…..
बोतल के भीतर से ही मुस्कुरा रहा था…..
बोला!वाटर प्यूरीफायर से निकलकर
बंद बोतलों मे आपके सामने खड़ा हूं…..
जब से स्वच्छ और स्वास्थ वर्धक जल और, बोतलों का साथ हुआ
तब से तरह तरह के ब्रांड से मिला हूं……
प्लास्टिक ही सबसे ज्यादा,जल को प्रदूषित करता है…
देखिये जल को,प्लास्टिक की बोतलों और पाउच के साथ ही
स्वस्थ और स्वास्थ वर्धक भी नज़र आता है…..
नदियों और मीठे जल स्रोत में प्रदूषण की बात को जल
दुखी मन से बोल रहा था …..
व्यायाम शालायें कह लो,या कह लो जिम
व्यंग्य के साथ इठला रहे थे …
बोले,मिठाईयाँ वही है,इंसान भी वही है ….
लेकिन देखिये,अब जमाना बदल गया …..
इंसान पैदल चलना या,अन्य प्रकार के
शारीरिक श्रमों को करना भूल गया ……
ये आधुनिक जमाना है ,आप जैसों की सोच को
मुश्किल पचाना है….
एयर कंडीशनर की शीतल हवा मे ही
पसीना बहाना है…..
मीठा न खाना और,न खिलाना तो
बस एक बहाना है……
असल मे आधुनिकता के इस दौर मे ….
कट्स एंड कर्वस कह लो या…..
सिक्स एब्स का फेर कह लो…..
बस इसी के साथ, सारा जमाना है…..
Healthy lifestyle

Image Source : Google Free

जेबें अपनी ढीली करते चलो ….
पसीना बहाने के लिये
एयर कंडीशनर की हवा को चुनो ….
यूँ ही लोग मिठाईयों और, स्वादिष्ट व्यंजनों को
बदनाम करते हैं …
दिमाग को पीछे छोड़कर ….
मन और जीभ के फेर मे पड़ते हैं …
मेरे विचार से तो…
मिठाईयाँ हो या स्वादिष्ट व्यंजन….
हरी सब्जियाँ हो, या फल और सूखे मेवे ….
हर चीज स्वस्थ शरीर,और खुश मन के लिये
आवश्यक होती है ……

जीभ और मन की चंचलता ……

दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने शून्य

नज़र आती है ….

AdaptationBe HappyDutyExpressionFood and happinessfood and nutritionHealthy lifestyleHuman behaviorpositivitySave water resourcessocietyThoughtsWill power
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
जमीं पर,जमीर की फेहरिस्त
next post
बारिश की बूँदों के साथ खुशनुमा सा दिन

You may also like

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

और कुहासा बह गया

February 24, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

पुस्तकालय

August 10, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

0 comment

sadhana jain September 24, 2018 - 7:03 am

👌

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • अमरूद का वो पेड़

    April 30, 2026
  • और कुहासा बह गया

    February 24, 2026
  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

    October 14, 2025
  • हे माँ

    October 2, 2025
  • लीची का पेड़

    June 18, 2025

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India