Daily LifeMotivation विचारों के तले जीवन के पल by 2974shikhat November 19, 2019 by 2974shikhat November 19, 2019 हर नया दिन विचारों के साथ चिंतन मनन करता हुआ नया सा होता है बीता हुआ दिन,बहुत सारी बातों और विचारों के साथ,पीछे खड़ा होता है…. सुबह सुबह नींद से बोझिल आँखें,बीते हुये दिन की मानसिक और शारीरिक श्रम की अधिकता की बात कह जाती है….. लेकिन प्रभात की अरुणिमा,आँखों से नींद को भगाने के लिये, संघर्ष करती नज़र आती है…. उठ पड़ता है इंसान, एक बार फिर से जीवन की रणभूमि मे…. एक बार फिर से इंसान की जरूरतें,आवश्यक्तायें,वक्त की आपाधापी के साथ जल्दी से जल्दी गति पकड़ने के लिए, बाध्य करती नज़र आती है….. रातों मे शांति के साथ सोता हुआ शहर,धीरे-धीरे जागने लगता है…. अधनींदी आँखों को खोलने के लिए,संघर्ष करता हुआ दिखता है…. धरा पर पांव रखते ही ,धरा की कठोरता का एहसास होता है…. ये कठोर सा धरातल ही तो,अपनी कठोरता के बावजूद खड़े रहने की बात को बतलाता है…. स्वास्थ्य जीवन की महत्वपूर्ण कुंजी है, यह बात दिमाग बार बार दुहराता है…. मन का आलस,दिमाग की दुहराई गई बातों से, परेशान नज़र आता है…. खुद को आरामतलबी के अंदाज़ मे रखकर, कनखियों से ही दिमाग की तरफ, देखता हुआ नज़र आता है….. आखिरकार दिमाग की चेतावनी, मन के ऊपर काम करती है… प्रभाविता का नियम, केवल आनुवांशिक विज्ञान मे ही नही चलता…. हर दिन इंसान के जीवन मे, प्रभावी विचार संघर्ष करते हुये, विजय की मुद्रा मे दिखते हैं….. ये बात अलग है कि विजयी विचार, इंसान के लिये कितने हितकारी होते हैं…. सकारात्मक होते हैं या नकारात्मक …. दिमाग की अच्छे स्वास्थ्य के साथ, जीवन को जीने की चेतावनी, मन के ऊपर अपना प्रभाव डालती है….. सुबह की सैर, और व्यायाम की उपयोगिता को जरूरी बताती है…. हरियाली से भरे पार्क हो, या अधजगी सी सड़कें हों…. व्यक्ति समूह मे,या अकेले ही सैर करता दिखता है…. कहीं व्यायाम के साथ इंसान दिखता है…. कहीं शारीरिक श्रम की जगह,सुबह से ही शब्दों के जाल मे उलझा हुआ सा, समूह दिखता है…. जीवन के सफर मे,अनमोल से पलों के साथ,घड़ी की टिक टिक वक्त के गुजरने की बात बतलाती है…. कभी सार्थक प्रयास को,अपनी टिक टिक की आवाज के साथ, सराहती लगती है…. तो कभी अलसाये और बोझिल से दिन को,आँखें दिखाती हुई नज़र आती है…. जीवन के सफर मे कभी नकारात्मक विचार, प्रबल वेग के साथ सामने खड़े नज़र आते हैं…. कभी सकारात्मक विचार, हौसले,विश्वास, खुशी और साहस के साथ धक्का मारते हुये से महसूस होते हैं…. इंसान का जीवन एक ही जन्म मे,न जाने कितने उतार चढ़ाव के साथ, जीवन के सफर मे गतिमान रहता है…. उपयोगी,सार्थक,स्वस्थ और सकारात्मक जीवन को जीने की प्रेरणा मानव ! सिर्फ प्रकृति से ही ग्रहण कर सकता है…. हर दिन को उमंग और उत्साह के साथ, जीने की कोशिश कर सकता है…. consciousnessEncouragementExpressionHappiness in NatureHealthy lifestyleHuman behaviorinspirationStruggleThoughts 0 comment 0 FacebookTwitterPinterestEmail 2974shikhat previous post शब्दों की रस्साकशी next post बात खिचड़ी की You may also like अमरूद का वो पेड़ April 30, 2026 और कुहासा बह गया February 24, 2026 पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र October 14, 2025 हे माँ October 2, 2025 लीची का पेड़ June 18, 2025 माँ अब नही रहीं February 13, 2025 सैरऔर चिर परिचित चेहरे February 4, 2025 बदलेगा क्या हमारा शहर ? January 23, 2025 पुस्तकालय August 10, 2024 बातें गुलाबी जाड़ा के साथ December 13, 2023