Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
MotivationShort Stories

बात नववर्ष की दृढ़ प्रतिज्ञा और उत्साह की

by 2974shikhat December 31, 2018
by 2974shikhat December 31, 2018

समय का पहिया अनवरत चलता जाता है….

वक्त गुजरता जाता है…..

हर साल 31दिसंबर को नया साल

दस्तक देता दिख जाता है……

कोई अपनी साल भर की उपलब्धियों को आँकता है…..

कोई अपनी कमियों को जाँचता है….

संचार माध्यमों मे प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाले विचारों की

बाढ़ सी आती है….

हर किसी को नये साल की उमंग

रास आती है…..

मध्य दिसंबर से लेकर जनवरी माह तक….

चारो तरफ उत्साह का साम्राज्य रहता है…

देखते ही देखते आ गया साल का अंतिम दिन…..

अचानक से आ गया याद….

अब तो यह साल भी भूतकाल के पन्नों मे

सिमट जायेगा….

अपनी उपलब्धियों और असफलताओं को…..

नववर्ष मे कहानी के रूप मे पिरो जायेगा….

नये साल के गर्भ से अंग्रेजी महीने

झाँक रहे थे…..

लोंग नये साल की तरफ उम्मीदों और आशाओं के साथ

ताक रहे थे….

माह जनवरी का कड़क सर्दी के साथ आता है….

ढेर सारे सच्चे झूठे वादे खुद से ही करवाता है…..

नये साल मे किये हुए वादों का तो पूछो मत हिसाब…..

लिखने लगो तो लिख जायेगी अच्छी खासी किताब….

किसी ने मोटापा घटाने की ठानी….

किसी ने राग,द्वेष, छल,कपट की जगह

सकारात्मक भावों को चुनने की बात कहा….

किसी ने किसी भी तरह के नशे को

पुराने साल के साथ अलविदा कहा…..

किसी ने दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ  यह बात मानी….

चंचल मन की नही चलेगी अब मनमानी….

किसी ने जुबाँ को सधे हुए अंदाज मे साधा…

शब्दों को कोमलता के साथ…

उपयोग करने का किया खुद से वादा..

किसी ने अपने वाहनो की तीव्र गति को मध्यम किया….

किसी ने चौराहों पर लाल बत्ती पर आगे बढ़ने से तौबा किया….

माह जनवरी का मंद मंद मुस्कुरा रहा था….

बस कुछ पल दूर खड़ा था…..

खुद के साथ लोगों की सकारात्मक भावनाओं को

जोड़ता जा रहा था …..

ऐसा लगा बोल रहा हो….

नये साल के उमंग और उत्साह मे

खुद भी डोल रहा हो….

नया साल और नये साल का पहला महीना

तो बस एक बहाना है….

वास्तविकता मे व्यक्ति को अपनी….

अहमियत और उपयोगिता को पहचानना है……

 ज़रा सा आत्मविश्लेषण की उपयोगिता को

समझ ले इंसान…..

मन की भूल भूलइय्या से बाहर तो निकले इंसान…..

खुद की खुशियों के सामने होती नही

दूसरों की खुशियाँ तुच्छ……

इंसानियत की होती है शायद!

यही सबसे बड़ी पहचान…..

जीवन की राह सकारात्मकता से

भर जायेगी…..

सकारात्मक सोच के साथ ही….

नये साल मे जीवन को,जिंदादिली के साथ जीने की

राह निकल आयेगी…..

खुद का हौसला मजबूत सा दिखेगा…..

इंसान, सकारात्मक सोच के साथ…..

खुद से किये वादों को

पूरा करने के लिए ….

दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ आगे बढ़ेगा……

EncouragementExpressioninspirationnew year resolutionpositivityprogressSelf confidenceSuccessThoughtsWill powerWriting
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
राजमार्ग के साथ, जयपुर शहर की यात्रा
next post
“शहर ए दिल्ली”काअंदाज,नववर्ष के साथ

You may also like

नीरवता या कोलाहल

October 8, 2026

घर थोड़ा खाली है

September 29, 2026

अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

July 24, 2026

बातें एक दोपहर की

June 30, 2026

दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

June 9, 2026

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

और कुहासा बह गया

February 24, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • नीरवता या कोलाहल

    October 8, 2026
  • घर थोड़ा खाली है

    September 29, 2026
  • अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

    July 24, 2026
  • बातें एक दोपहर की

    June 30, 2026
  • दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

    June 9, 2026

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • नीरवता या कोलाहल

  • घर थोड़ा खाली है

  • अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

  • बातें एक दोपहर की

  • दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

  • अमरूद का वो पेड़

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (148)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (195)
  • Spirituality (21)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India