Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
MotivationShort Stories

नन्हे परिंदे का हौसला

by 2974shikhat May 8, 2018
by 2974shikhat May 8, 2018

भोर की अरुणिमा के साथ, पक्षियों की चहचहाहट के बीच में

जीवन को जीने का संघर्ष दिख गया….

नन्हा सा परिंदा अपने पंखों को फैलाकर

उड़ने की कोशिश करता हुआ दिख गया…..

अभिवावक नन्हे परिंदे के भीतर उत्साह के साथ

हौसला बढ़ा रहे थे…..

नन्हे परिंदे की उड़ान की कोशिश में…

पेड़ पौधों के साथ साथ जमीन पर वो खुद भी

फुदकते हुए नज़र आ रहे थे….

साज संभाल,अपनत्व,प्यार, ईमानदारी, दायित्व

स्वाभिमान और विश्वास, ये सभी जीवन की मूलभूत आवश्यकता होते हैं…..

Motivation

सृष्टि की सजीव रचना को करीब से देखने पर

जीवन के ये सूत्र, हर जीव में दिखाई से पड़ते हैं….

नि:संदेह मनुष्य जीवन अनमोल होता है….

अन्य जीवों की तुलना में मनुष्य मानसिक रूप से विकसित होता है….

मनुष्य की जिम्मेदारी निरीह प्राणियों के प्रति भी बनती है…..

परिवार के सदस्यों के प्रति जिम्मेदारी, परिंदो की न समझ में आने वाली

भाषा में भी झलकती है……

दूसरी तरफ परिंदों की प्रफुल्लता,उनकी खुशी उनका कलरव

पक्षियों के समाज का ताना-बाना दिखा देती है…..

नन्हे परिंदे की बार बार असफल कोशिश करने की बेचैनी

उसके अभिवावकों के व्यहवार से भी झलक रही थी…..

ऐसा लग रहा था कि मां चिड़िया कभी अपने बच्चे को …..

अपने निरीक्षण में परख रही थी….

तो कभी जोर से झिड़क रही थी….

Motivation

परिंदों का व्यहवार आश्चर्य में डाल रहा था…..

वो भी एक परिवार था जो अपने बच्चों को

जीवन का अध्याय पढ़ा रहा था…..

मौसम की बेरुखी और शत्रुओं से बचने के लिए परिंदों का

घोंसले को बनाने का हुनर भी आश्चर्य में डालता है…..

ये तिनकों को समेटना,रिश्तों को बांधना…..

घोंसले को बनाना, उन्हें कौन सिखाता है…..

परिंदे भी अपने गुणों और ज्ञान की विरासत को

नन्हे बच्चों को सौंप कर निश्चिंत से हो जाते हैं…..

अपने इस व्यहवार के कारण नन्हे से होने के बाद भी

मानव जीवन से समानता दिखाते हैं…..

जीवन के सूत्र को ईमानदारी के साथ निभाते हुए

नज़र आते हैं…..

Motivation

देखते ही देखते जमीन पर बैठा हुआ नन्हा सा परिंदा

अपने अभिवावकों के संरक्षण में उड़ान भरता हुआ नज़र आ गया…..

उसका उड़ान भरने का अंदाज, हौसले के साथ

उसके आत्म विश्वास को झलका गया……

BirdsEncouragementinspirationLearning and teachingLove and carepositive effect of natureSelf confidenceWill power
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
दिल्ली की पहचान,संघर्ष के साथ बदलाव
next post
नर्मदा नदी के सहारे भेड़ाघाट की यात्रा

You may also like

नीरवता या कोलाहल

October 8, 2026

घर थोड़ा खाली है

September 29, 2026

अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

July 24, 2026

बातें एक दोपहर की

June 30, 2026

दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

June 9, 2026

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

और कुहासा बह गया

February 24, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

0 comment

myexpressionofthoughtsblog May 8, 2018 - 6:51 am

I truly believe in quote you shared and beautiful inspiring poem !!

Mrs. Vachaal May 8, 2018 - 10:18 am

Thanks😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • नीरवता या कोलाहल

    October 8, 2026
  • घर थोड़ा खाली है

    September 29, 2026
  • अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

    July 24, 2026
  • बातें एक दोपहर की

    June 30, 2026
  • दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

    June 9, 2026

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • नीरवता या कोलाहल

  • घर थोड़ा खाली है

  • अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

  • बातें एक दोपहर की

  • दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

  • अमरूद का वो पेड़

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (148)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (195)
  • Spirituality (21)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India