Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
MotivationShort Stories

जय चंद्रयान 3

by 2974shikhat August 24, 2023
by 2974shikhat August 24, 2023

२३ अगस्त २०२३ का दिन भारत वर्ष के लिए अविस्मरणीय दिन , इतिहास के पन्नों में गर्व के साथ शामिल दिन…
इस दिन ने मुझे जयशंकर प्रसाद की कुछ पंक्तियाँ याद दिला दी….

और यह क्या तुम सुनते नहीं
विधाता का मंगल वरदान
शक्तिशाली हो विजयी बनो
विश्व में गूंज रहा जय गान

ऐसा लगा मानों भारतवर्ष सारे विश्व के सामने, गौरव के साथ इन पंक्तियों को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गा रहा हो।
इसरो के वैज्ञानिकों के सराहनीय प्रयास ने भारतवासियों का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया।

अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की उपलब्धियों ने जो नए आयाम छुए हैं ,उसकी शुरुआत साइकिल और बैलगाड़ी की यात्रा की भी रही है।
शायद यही कारण है हर संघर्षशील भारतीय ,अपने आप को चंद्रयान ३ की सफलता से जोड़ रहा है ,और अपनी ख़ुशी को प्रकट कर रहा है।

इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही चंद्रयान ३ का लैंडर अपने रोवर प्रज्ञान को बहार निकालेगा ,और ऐसी संभावनाओं का अध्ययन करेगा जो अभी तक सिर्फ कल्पनाओं में ही सीमित थी। जिसमे चन्द्रमा की सतह ,खनिज ,मिट्टी ,इतिहास जल और जीवन की भी सम्भावना है।

हमारे विचार से विश्व की अधिकांश जनता भारत के ज्ञान से परिचित नही है। मुसीबतों परेशानियों और असफलताओं की आँधियाँ आती रही हैं।
भारत का सोना चाँदी बटोर कर ले जाती रही हैं। विदेशी समझते हैं वे भारत को लूट रहे हैं , किन्तु प्रबुद्ध भारत उनकी इस अज्ञानता को परे रख कर अपने लक्ष्यों को पूरा करता रहा है और करता रहेगा।

बीता हुआ कल चंद्रयान ३ की सफलता के बारे में सोचते हुए , अपनी धड़कनों को नियंत्रित करने के प्रयास में था। आज का दिन सफलता को
देखने पढ़ने और सुनने का है
।

इसरो के वैज्ञानिकों का सराहनीय प्रयास और उनकी टीम भावना के लिए मन आदर और सम्मान के भाव प्रकट कर रहा है।

Chandrayaan 3inspirationISROScience and Technology
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
प्रकृति का सौम्य या रौद्र रूप और सावन मास
next post
बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

You may also like

नीरवता या कोलाहल

October 8, 2026

घर थोड़ा खाली है

September 29, 2026

अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

July 24, 2026

बातें एक दोपहर की

June 30, 2026

दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

June 9, 2026

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

और कुहासा बह गया

February 24, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • नीरवता या कोलाहल

    October 8, 2026
  • घर थोड़ा खाली है

    September 29, 2026
  • अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

    July 24, 2026
  • बातें एक दोपहर की

    June 30, 2026
  • दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

    June 9, 2026

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • नीरवता या कोलाहल

  • घर थोड़ा खाली है

  • अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

  • बातें एक दोपहर की

  • दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

  • अमरूद का वो पेड़

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (148)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (195)
  • Spirituality (21)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India