Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeShort Stories

Indifference of clothes and greedy tongue कपड़ों की बेरुखी और लालची जीभ

by 2974shikhat August 29, 2017
by 2974shikhat August 29, 2017
Spread Positivity
Image Source : Google Free

August 29,2017

आइये सुनाती हूँ जीवन की कहानी…

मनुष्यों मे भी ज्यादातर है यह हमारी

नारी शक्ति की जानी पहचानी….

कभी लगती है ये कहानी  बड़ी अपनी सी
कभी उसकी कहानी , कभी किसी तीसरे की
दुखी आत्मा की कहानी…..

करनी थी कल कहीं जाने की तैयारी….
सोचा खोलते हैं अपनी आलमारी पुरानी….

उत्साह से भरे हुए मन को लेकर उत्सुकता के साथ
आलमारी खोल कर खड़ी हो गई…..

लालची नजरों से सुन्दर सुन्दर कपड़ों को निहार रही थी…

कपड़े मुझे देखकर बगले झाँक रहे थे…
मेरी तरफ कनखियों से ही ताक रहे थे…

कुछ कपड़ों ने अपनी मायूसी को दिखाया….
कुछ ने अपनी कैंची सी जुबान को चलाया…..

बोलने लगे इतने दिनों के बाद आपने दर्शन क्यूँ दिखाया…
ज़रा सा व्यंग भरी मुस्कान को अपने चेहरे पर फैलाया..
..

लेकिन कुछ कपड़ों की आँखों मे आँसूओं का तालाब दिख रहा था…
कुछ की आँखों से तो आँसूओं का सैलाब बह रहा था..
..

कुछ तो कूद कर मेरे हाथ मे आ गये…
बोले हमे पहन कर दिखाइये तभी तो आपको पहचानेंगे…
ऐसे कैसे हम आपको अपना मानेंगे ?

हमने सोचा इनकी चुनौती को स्वीकारते हैं….
इनकी कुटिल मुस्कान को अभी का अभी इनके चेहरों से उतारते हैं….

सारी आलमारी हो गई खाली….
दिल हो गया मेरा टनों भारी..
आखिरकार हमने अपनी हार मानी…

सारे कपड़े हंसी उड़ा रहे थे….
कोई पलंग के ऊपर कोई जमीन पर
पड़े पड़े ही अपने दाँतों को दिखा रहे थे..
.

अश्रु पूरित नजरों से अपने पसंदीदा कपड़ों की तरफ देखा…
दुखी मन से अपने मन के भावों को उड़ेला…

दे दिया अपने होकर भी तुम लोगों ने धोखा…
रखा था हमने तुम्हें इतना सँभाल कर
धोखा देने का आखिर तुम लोगों ने कैसे सोचा
…

कपड़ों ने बड़ी जोर से ठहाके लगाये…
बोले झूठी हैं आप सबसे बड़ी…
हमारे ऊपर तलवार लेकर क्यूँ खड़ी….

हमने कभी भी नही दिया आपको धोखा….
ज़रा सा करिये न हमारे ऊपर भी भरोसा….
आपकी जीभ को आदत है खाने का स्वाद लेने का चोखा..
.

ये सब आपकी जीभ की ही कारस्तानी है…

बस उसी ने आपका मोटापा बढ़ाने की ठानी है…

जाइये अपना गुस्सा अपनी जीभ पर उतारिये…..
हमे धोखेबाज कहने से पहले !

खुद को दर्पण मे तो निहारिये…

आइना जीभ की कारस्तानी दिखा देगा…..
आपको उसकी मनमानी दिखा देगा…

वजन नापने की मशीन, ठहाके लगा रही थी…
ठहाके लगा लगा कर के, अपने पास बुला रही थी..
.

सहानुभूति दिखाते हुए बोलने लगी….

सबसे पहले अपनी जीभ को नियंत्रण मे लाइये….
फिर हमारे पास अपनी मुस्कान के साथ आइये….
अब इन आँसूओं को अपने से दूर भगाइये…

भरे हुए दिल से मैने अपने कपड़ों को समेटा….
वापस से उन्हें तहों के बीच मे लपेटा…

सोचा चलो कुछ इन कपड़ों की भी शांत दिमाग से सुनते हैं…

अपने विचारों को एक बार फिर से गुनते हैं…..

किसी और को देने से पहले वजन कम करने की
जंग मे उतरने की बात पर एक बार फिर से
ध्यान पूर्वक सोचते हैं…..

Be HappyClothes wardrobe and feelingsExpressionHealth and nutritionsocietyStorytellerThoughts
2 comments
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
ममता की छांव 
next post
सुबकता हुआ बचपन

You may also like

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

और कुहासा बह गया

February 24, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

2 comments

"sadhana" August 29, 2017 - 3:03 am

सही👌

Mrs. Vachaal August 29, 2017 - 4:09 am

😊

Comments are closed.

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • अमरूद का वो पेड़

    April 30, 2026
  • और कुहासा बह गया

    February 24, 2026
  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

    October 14, 2025
  • हे माँ

    October 2, 2025
  • लीची का पेड़

    June 18, 2025

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India