Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Short Stories

मुगलशाही में हिंदुस्तान ,यात्रा और व्यापार (भाग – ६)

by 2974shikhat July 5, 2022
by 2974shikhat July 5, 2022

विदेशी यात्री और उपहार

एक खूबसूरत सी सुबह सूरत के बंदरगाह में साधारण जहाजों से कुछ बड़ा एक जहाज आकर रुका।

इस जहाज को देखकर लग रहा था की बड़े -बड़े दरियाओं को पार करके हिंदुस्तान आया है। ज्यादातर ऐसे जहाजों की सूरत में मरम्मत होती है।
रंगाई -पुताई और सफाई होती है। कुछ दिन या कुछ महीनों के बाद ये जहाज फिर से ,समुद्र की लहरों के बीच यात्रा करने वापस हो लेते हैं।

मरम्मत से पहले जहाज को खाली कराया जाता है। छोटी – छोटी नावों पर जहाज का सामान उतारकर समुद्र तट पर लाया जाता है।
ज्यों -ज्यों दिन चढ़ने लगा ,लोगों ने देखा जहाज से उतरने के लिए लोग व्याकुल हो रहे हैं। दूर से देखकर लगा उस जहाज पर विदेशियों के साथ कुछ हब्शी गुलाम भी हैं ,जो काफी लम्बे तगड़े हैं।

दोपहर तक भीड़ काफी छँट गयी ,तब जहाज का नाम पढ़ा जा सका। सूरत के बंदरगाह के मुंशी पढ़कर यह न समझ सके की , किस फिरंगी देश से यह जहाज आया है। शाम को उस जहाज से एक बड़ी नाव लेकर एक आदमी किनारे पर आकर उतरा। उस आदमी को देखकर बंदरगाह के खलासी से लेकर मुंशी तक एक साथ चौंक पड़े।

अरे ! ये तो टेवरनियर साहब हैं।
मुंशी की बात सुनकर टेवरनियर जरा झुककर फिर सीधे खड़े हो गये। हँसकर बोले बहुत दिनों बाद आया हूँ न ?
मुंशी बोले ज्यादा दिन कहाँ ? अभी -अभी २ साल भी तो नहीं हुए हैं आपअपने देश वापस लौट गए थे।

सभी लोग बातें करने में मशगूल थे तभी अचानक , बंदरगाह पर हल्ला मच गया ।
बजरे जैसी बड़ी सी नाव से लम्बे – लम्बे डग भरते हुये तीन जिराफ किनारे पर उतरे।

उनको नीचे उतारते ही ,उनको लाने वाली नाव बड़ी जोर -जोर से हिलने लगी ऐसा लगा अभी पलट जाएगी।

उनमे से एक जिराफ ने पलक झपकते ही मुंशी के सिर का साफा , मुँह आगे बढ़ाकर उठा लिया और मुँह में रखकर शांत भाव के साथ चबाने लगा। मुंशी अपनी कुर्सी पर से उछलकर खड़ा हो गया ” ये जिराफ कहाँ जायेंगे ? “

टेवरनियर के लिये सूरत का बंदरगाह अब बिल्कुल भी अपरिचित नही था। लेकिन हिंदुस्तान आज भी उनके लिये उतना ही विस्मयकारी है जैसा पहली बार बामन भट्ट के साथ घूमने के दौरान था।
फिर भी वे हिंदुस्तान के कायदे – कानून ,कोतवाल ,फौजदार जैसी बातों के जानकार हो गये हैं। इस समय यीशू के जन्म के समय के बाद का सोलह सौ अड़तीसवाँ साल चल रहा है।

बंदरगाह के मुंशी के कहने पर , टेवरनियर ने अपने सुनहरे बालों में लगे हुए लाल रंग के रिबन को खोल दिया। उस लाल रिबन से उन्होंने जेब से निकाली उलन्दाज़ घड़ी को लटकाया और हँसते हुए मुंशी को पहना दिया।

मुंशी मिर्ज़ापुर के कायस्थ हैं। छोटा कद है ,गाल में दबा पान और माथे पर टीका।
मुंशी को लगा उसके सामने तीन नही चार जिराफ खड़े हैं।
क्योंकि टेवरनियर भी काफी लम्बे थे। उनके चेहरे को देखने के लिये गर्दन को काफी ऊपर उठाना पड़ता था।

घड़ी की सुइयों पर सोने का पानी चढ़ा था। मुंशी घड़ी को देखकर मंद- मंद मुस्कुराये।
टेवरनियर ने हाथ ऊँचा करके जिराफ के मुँह से मुंशी की पगड़ी को छुड़ा करके वापस कर दिया।

दोनों हाथ से अपने कमर को छूकर अंदाजा लगा लिया की साथ में लाये हुए हीरे जवाहरात सही सलामत हैं की नही।
अपने तीनों जिराफ को साथ में लेकर शहर की तरफ , सराय की तलाश में चल पड़े।

Gifts and businessIndian society and cultureMughal EmpireStory tellingTravel
0 comment
1
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
मुगलशाही में हिंदुस्तान ,यात्रा और व्यापार ( भाग -५ )
next post
मुगलशाही में हिंदुस्तान ,यात्रा और व्यापार (भाग -७)

You may also like

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • अमरूद का वो पेड़

    April 30, 2026
  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

    October 14, 2025
  • हे माँ

    October 2, 2025
  • लीची का पेड़

    June 18, 2025
  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India