Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Short Stories

मुगलशाही में हिंदुस्तान ,यात्रा और व्यापार ( भाग -५ )

by 2974shikhat July 4, 2022
by 2974shikhat July 4, 2022

विदेशी यात्री का रोज़नामचा ( डायरी )

इस समय टेवरनियर की उम्र होगी ,यही कोई अड़तीस या चालीस साल।
आजकल उसे एक तरह की बीमारी हो रही है। जो भी चीज देखता है सोचता है। ऐसी चीज तो सपने में देखी है ,और सपने में देखी हुई चीज को देखकर सोचता है जागकर देखी है शायद !
अजीब सी उधेड़बुन में फँस जाता है, यात्री के साथ -साथ व्यापारी भी है।

हिंदुस्तान पहले भी कई बार आ चुका है। इसबार शायद तीसरी या चौथी बार आया है।
उसके दिमाग में व्यापार के लिए खरीदे हाथी दाँत , ह्वेल मछली की सुगन्धित चर्बी ,रेशम – मसलिन के साथ दरिया का पानी भी चक्कर काट रहा है।

उठकर टेवरनियर गांव की तरफ चला गया। सूबा – ए – बंगाल में जितना जाड़ा पड़ता है ,उतना तो पेरिस में बसंत के दिनों में पड़ता है।
देहातों में इंसानों और गाय -भैंसों के रहने की जगह में ज्यादा अंतर नहीं दिखता। एक साथ ही रह लेते हैं जानवर और इंसान।

इस बार वह यहाँ एक बुनकर के यहाँ ठहरा है जिस कमरे में रुका हुआ है उसी कमरे में ताँत की बुनाई होती थी शायद।
कमरा अच्छा – खासा बड़ा था ,लेकिन इस बार वहाँ बुनाई का काम नहीं हो रहा था।
भीतर आकर उसने चर्बी से जलने वाली रौशनी को ज्यादा कर दिया और ,अपनी मोटी जिल्द वाली कॉपी लेकर लिखने बैठ गया।

इसबार जब पेरिस से चलने लगा था तो ,इतिहास प्रेमी सैमुअल साहब ने बार -बार कहा था। हिंदुस्तान के बारे में जो कुछ भी देखिएगा लिखियेगा जरूर। पहले भी लिखता था लेकिन उसमे ज्यादातर अशर्फी ,डुकाट या हीरे पन्ने की ही बात होती थी।

इसबार उसने अपना नोट लिखना शुरू किया —

यात्रा और व्यापार के सिलसिले में हंगरी ,पोलैंड ,मास्को ,इटली और स्पेन भी गया हूँ – देखा है की वहाँ पर लोग खाने में दालचीनी का उपयोग बहुत करते हैं। जबकि दालचीनी सिर्फ लंका में पैदा होती है। यह बहुत महँगी होती है। इसे सीलन और नमी से बचाना पड़ता है। अगर इसकी खुशबू उड़ गयी तो दाम भी गिर जाता है।
आजकल कोचीन में किसान लोग एक तरह की दालचीनी की खेती कर रहे हैं। यहाँ एक तरह की जंगली दालचीनी अपने आप पैदा होती है। इसे गरीबों की दालचीनी कहा जा सकता है।
सस्ती भी है और चेहरे मोहरे आकर प्रकार में असली दालचीनी लगती है। ज्यादा दिन तक रखने से इसकी खुशबू अपने आप उड़ जाती है।
टेवरनियर लिखते हैं की , मै सोच रहा हूँ कि क्यों न इस जंगली दालचीनी को ,यूरोप के बाजारों में ऊँचे दाम पर बेचूँ और मुनाफा कमाऊँ ?

इसके बाद टेवरनियर को मोर का ध्यान आया। उसने लिखा –

हिंदुस्तान में जो भी परदेशी आयेगा ,मोर उसे दिखाई पड़ेगा। यह बहुत ही चालाक पक्षी होता है ,दिखने में खूबसूरत होता है। खाने में भी जायकेदार होता है। लेकिन उन्हें मोर देखकर लालच में पड़ने कि जरूरत नहीं है ,क्योंकि यहाँ मोर मारना मना है।

आज का सबसे महत्वपूर्ण नोट लिखते हुए टेवरनियर ने ‘ दीमक ‘ के बारे में लिखना शुरू किया –

उसने लिखा – ” हिंदुस्तान में दीमक एक ऐसा कीड़ा है जिसका कोई दमन नहीं कर सकता। यहाँ तक कि राजा भी नही।
इस देश में अगर व्यवसाय वाणिज्य करना है तो अपना बंदरगाह होना चाहिये। जहाँ लम्बा सफर करके आने के बाद कोई जहाज विश्राम कर सके।
विश्राम से मतलब जहाज की रंगाई – पुताई और मरम्मत से है। यह काम गोवा में पुर्तगाली कर सके थे। इसीलिए व्यवसाय के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ गये थे। लेकिन अंग्रेजों का हिंदुस्तान में कोई अपना बंदरगाह न होने के कारण ,वे कुछ विशेष अभी तक नही कर पाये।

लम्बा रास्ता तय करने के बाद जब जहाजों को मरम्मत करने के लिये ,एक जगह खड़ा कर दिया जाता है। तब मौका मिलते ही ‘दीमक ‘हमला करती है। जहाज की गीली लकड़ी को कुरेद – कुरेद कर खाना शुरू कर देती है।
नतीजतन जहाज की जिंदगी कम हो जाती है।

इसलिए अगर हिंदुस्तान में अपना कारोबार करना है तो , ‘जहाज के लिये बंदरगाह ‘और ‘दीमक’ को मारने की सटीक दवा होना बहुत जरूरी है।
इतना लिखने के बाद-
टेवरनियर ने वापस चर्बी से जलने वाली रौशनी को कम कर दिया और ,अपनी बंगाल यात्रा के बारे में सोचने लगा।

Gifts and businessIndian society and cultureMughal EmpireStory tellingTravel
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
मुगलशाही में हिंदुस्तान ,यात्रा और व्यापार (भाग -४ )
next post
मुगलशाही में हिंदुस्तान ,यात्रा और व्यापार (भाग – ६)

You may also like

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी

April 3, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

प्रकृति का सौम्य या रौद्र रूप और सावन...

August 5, 2023

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

    October 26, 2024
  • पुस्तकालय

    August 10, 2024

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India