Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Short Stories

मूक इतिहास और शाहज़ादा (भाग – ६ )

by 2974shikhat June 10, 2022
by 2974shikhat June 10, 2022

शाहजहाँ और दारा शिकोह

सोचता विचारता दारा, शाहजहाँ के पास जाने के लिए मुड़ा।
जैसे आगरा अब अकबराबाद कहलाने लगा है ,उसी तरह दिल्ली को भी अब शाहजहांनाबाद के नाम से जाना जाता है।

पचास सालों से लगे पेड़ अब जाकर आगरा को हरा – भरा दिखाते हैं और तेज गर्मी से भी बचाते हैं। दारा सोचने लगा न जाने शाहजहांनाबाद कब हरा – भरा होगा। अभी तो देखने पर फौजी छावनी जैसा ही दिखता है।

दारा यह बात जानता है की पुरानी दिल्ली के ध्वंस स्तूप पर जहॉनाबाद बसा है। पीछे ही जमुना है। एक तरफ नाव द्वारा जमुना पार की जा सकती है तो दूसरी तरफ मकान ही मकान थे। शाही सड़क से लाहौर की तरफ बढ़ो तो ,मकानों का सिलसिला खत्म ही नहीं होता।

शाहजहाँ के पास पहुँचकर दारा ने कमर झुकाकर कोर्निश की, फिर बोला-” हज़रत इस जहांनाबाद में हजारों घांस फूस की झोपड़ियाँ है। धूप में इतनी गर्मी है। इस वक़्त क्या हाथियों के सामने आग जलाना चाहिये ? कितनी बार आग लगकर हजारों झोपड़ियाँ खाक हो चुकी हैं।

बादशाह खामोश बैठे रहे। इस पर शहजादे को अपनी बात कमजोर सी लगी। अपनी बात पर जोर डालने के इरादे से शाहज़ादे ने फिर से कहा
“इस गर्मी में आग लगने पर आस पास कहीं पानी नहीं मिलता है। जमुना से पानी लाते-लाते लोगों के घर खाक हो जाते हैं।”

अब भी अपलक देखते हुए बादशाह बुत के समान बैठे रहे। शाहज़ादे का दिल दर्द से कराह उठा।
वह सोचने लगा इस पत्थर को कहने से क्या फायदा ?
उसने आखिरी बार कोशिश करने के इरादे से कहा –
“कहते हैं पानी की कमी की वजह से बादशाह अकबर को फतेहपुर सीकरी छोड़नी पड़ी थी ,खुदा न करे – उसी पानी के अभाव के कारण
आपको कहीं जहांनाबाद न छोड़ना पड़ जाये “

अब जाकर शांत और गंभीर सी आवाज निकली पत्थर के बुत के मुँह से ” खुदा की मर्जी से जहांनाबाद में पानी की कमी नही होगी शहज़ादे “
फिर ज़रा रूककर कहा , जमुना से नहर निकल रही है बस कुछ ही दिनों में पानी आ जायेगा ,फिर कोई परेशानी नही होगी।

और जब तक पानी न मिले तब तक क्या हाथियों को लेकर यह पटाखेबाजी ,आग का खेल बंद नही हो सकता है ?
आग लगने से हजारों लोग बेघर हो जाते हैं आलमपनाह !
बादशाह ने गंभीर आवाज़ में जानना चाहा तो क्या – शाही हाथियों को लड़ाई की तालीम न देकर सिर्फ बैठाकर रख दिया जाये ?

लड़ाई ? इतना कहकर दारा चुप हो गया – –

Dara ShikohMughal EmpireShahjahanabadStory telling
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
मूक इतिहास और शाहज़ादा (भाग – ५)
next post
मुग़ल सल्तनत में कविता ,रुबाई ,दोहा और चौपाई

You may also like

नीरवता या कोलाहल

October 8, 2026

घर थोड़ा खाली है

September 29, 2026

अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

July 24, 2026

बातें एक दोपहर की

June 30, 2026

दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

June 9, 2026

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • नीरवता या कोलाहल

    October 8, 2026
  • घर थोड़ा खाली है

    September 29, 2026
  • अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

    July 24, 2026
  • बातें एक दोपहर की

    June 30, 2026
  • दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

    June 9, 2026

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • नीरवता या कोलाहल

  • घर थोड़ा खाली है

  • अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

  • बातें एक दोपहर की

  • दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

  • अमरूद का वो पेड़

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (148)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (195)
  • Spirituality (21)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India