Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Short StoriesTravel

यात्रा, शब्दों का तानाबाना

by 2974shikhat July 8, 2019
by 2974shikhat July 8, 2019

Expression

यात्रा खुद ही, कभी कविता तो कभी,कहानी होती है…..

कभी तो शब्दों से बंध कर,वाक्यों से सज कर….

लंबे लंबे लेख भी लिखवा देती है…

कभी तमाम तस्वीरों को कैमरे के भीतर

सहेजती सी नज़र आती है….

यात्रा जीवंतता लाती है….

व्यक्ति की सोच अपने दायरे से बाहर निकलकर….

व्यापक होती हुई नज़र आती है….

वास्तविकता के धरातल पर भी बात

सही नज़र आ रही थी…..

हमे भी रेल यात्रा सामने नज़र आ रही थी…..

यात्रा के दौरान हमारी कलम भी चल पड़ी….

बस यूं ही यात्रा पर निकल पड़ी…..

हर यात्रा कविता या कहानी बुनती है…..

कलम विचारों को कान लगाकर सुनती है….

थी ये हमारी रेल की यात्रा…..

कुछ समय के लिए ही सही…..

दैनिक जिम्मेदारियों से था न कोई वास्ता…..

यात्रा रेल की, रेलवे प्लेटफार्म से भी मिलवा देती है…..

रेलवे प्लेटफार्म कोलाहल से भरा हुआ स्थान…..

कभी दिखता यात्रा के शुरू होने का इंतजार ….

कभी दिखता,गंतव्य पर पहुंचने के बाद का,सुकून और आराम…..

जीवन से जुड़ा सा लगता है ‘रेलवे प्लेटफार्म’….

हर यात्री के जीवन की अपनी यात्रा …..

अपने अपने जीवन का संघर्ष और संग्राम ….

यात्रा मे शामिल सी लगती हैं….

ध्यानमग्न वृक्ष की शाखायें,झाड़ियाँ और, लतायें …..

ट्रेन की खिड़की! आँखों देखा हाल बयान कर रही थी ….

अचल सी धरा भी हमारे साथ ही

दौड़ती भागती दिख रही थी……

अपने स्वरूप को कभी नदी,कभी तालाब…..

तो कभी खेतों मे बदलती दिख रही थी …..

गांव, शहरों और जंगलों से गुजरती हुई रेल से …..

कभी नज़र आती, जीवन से भरपूर प्रकृति……

कभी नज़र आती, विविधता को दर्शाती हुई

हमारी सभ्यता और संस्कृति …..

आकाश मे उड़ते हुए परिंदों की छाया भी

धरा पर दिख रही थी …..

बाँस के झुरमुट बातें करते हुए से लग रहे थे….

सबसे ऊपरी फुनगों पर….

सोच विचार मे डूबे हुए परिंदे नज़र आ रहे थे…..

अचानक से विचारों की श्रृंखला को

विराम लग गया….

अगल बगल से, तीव्र गति से गुजरती हुई गाड़ियों का

शोर सुनाई पड़ गया……

जीवन की आपाधापी वहाँ पर भी नज़र आ गई …..

रास्तों और जीवन के सफर मे समानता की बात को

एक बार फिर से बतला गई …..

AdaptationExperienceExpressionFeeling of positivityIncredible IndiaPen and paperpositive effect of natureThoughtsTrain TravelWriting
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
Nature and her ways
next post
भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

You may also like

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • अमरूद का वो पेड़

    April 30, 2026
  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

    October 14, 2025
  • हे माँ

    October 2, 2025
  • लीची का पेड़

    June 18, 2025
  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India