Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Short StoriesWomen's Rights

Goddess worship daughters and Indian society

by 2974shikhat October 6, 2019
by 2974shikhat October 6, 2019
Save the girl child

Image Source : Google Free

चारो तरफ दिख रहा है,आस्था और भक्ति के साथ

नवरात्र के उत्सव का उत्साह ……

उपासना के स्थल सजे सँवरे से दिख रहे हैं…

चारो तरफ देवी माँ के जयकारे के

स्वर उठ रहे हैं……

शरदीय नवरात्र के उत्साह मे डूबा सारा देश दिख रहा है…. जगह जगह पंडालों और मैदान मे रामलीला के साथ मंच सज रहा है…..

नवरात्र के साथ ही,कन्या पूजन का आ गया एक बार फिर से समय……

हर व्यक्ति के कदम, कन्याओं की पूजा के साथ देवी की तरफ ,आस्था और विश्वास के साथ मुड़ रहे हैं…..

भारतीय सामाजिक व्यवस्था और सभ्यता मे ,कभी-कभी अशक्त सी लगती है,बेटियों और स्त्रियों की आवाज…..जब भारतीय सामाजिक परिवेश मे बेटियाँ खोजती दिखती हैं,अपने अस्तित्व की पहचान…..

पुरुषों के वर्चस्व के तले….भारतीय समाज शनै:शनै: आगे बढ़ता दिखता….

शिक्षित और अशिक्षित समाज के बीच मे…..उन्नीस और बीस के ही फेर मे, दिखता है इंसान …..जब समाज मे स्त्रियों की स्थिति को

जाँचता और परखता है…..

विकास के पथ पर आगे बढ़ता हुआ दिखता है ,हमारा देश ……शहरों, महानगरों, गाँव, कस्बों मेसार्वजनिक स्थानों मे अपनी तरफ ध्यान खींचते हैं….

समाज को सुधारने की कोशिश मे बनाये गये नारे…….

“बेटियाँ हमारा स्वाभिमान”

“बेटियाँ !देश का गौरव और अभिमान”

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”

यह कैसी विडंबना है ? उंगलियों के पोरों पर ,गिनेचुने ही होंगे बेटियों के नाम……जहाँ बेटियों को मिली है,उनकी वास्तविक पहचान और सम्मान……

आश्चर्य मे डालती है,एक स्त्री होने के कारण, यह बात ! बेटे के जन्म पर,ढोल,बैंड बाजे और,तमाम देवी देवताओं की बारात …..बेटी के जन्म पर मायूसी, और भविष्य मे सुरक्षा की चिंता मे डूबता उतराता,परिवार और समाज …...

बात सिर्फ विज्ञापनों और नारों के माध्यम से ही ,समाज सुधार की तरफ अग्रसर होती नही दिखती …..बदलाव की बयार ,युवा समाज के आगे आने से ही चलेगी …..आखिर कब तक बेटियाँ ! समाज की मानसिकता के तले अपने सम्मान और अस्तित्व के लिए लड़ेंगी …..

कभी तो बदलेगा ! युवाओं के आगे आने से भारतीय समाज …हर स्त्री को ,अपने स्तर पर करने होंगे ,छोटे छोटे ही, लेकिन सार्थक प्रयास …..

Beti bachao Beti padhaoGender EqualityIndian society and culturenavratriWomen Empowerment
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
माँ शक्तिदात्री! प्रणाम
next post
Farewell to Maa Durga and Vijayadashami fair

You may also like

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी

April 3, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

प्रकृति का सौम्य या रौद्र रूप और सावन...

August 5, 2023

0 comment

Madhusudan October 12, 2018 - 8:06 am

virodhabhaash ko darshaati satya evam behtarin lekhan.👌👌

Shikha October 12, 2018 - 10:11 am

मेरा लेखन पढ़कर टिप्पणी करने के लिये धन्यवाद 😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

    October 26, 2024
  • पुस्तकालय

    August 10, 2024

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India