Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
MotivationPoems

नन्हे कदमों का साथ 

by 2974shikhat November 29, 2017
by 2974shikhat November 29, 2017

​

                             कल हो गयी अचानक से
एक छोटे से बच्चे से मुलाकात……

                    बाल सुलभ चंचलता से भरा हुआ…..
कौतूहल और जिज्ञासा का दीप आँखों
मे जला हुआ……

                     अपने नन्हे-नन्हे पैरों से
सधे हुये कदमों को उठा रहा था…….

                   बार बार गिरता,उठता, सँभलता
धूल और मिट्टी झाड़ता,चला जा रहा था……

Spread Positivity

                    मासूम से चेहरे पर मासूमियत
छा रही थी……

                     चेहरे पर बिखरी हुई मुस्कान
मन को बड़ा भा रही थी…….

                    चलने की धुन मे ऐसा लग रहा था
कहीं रास्ता न भटक जाये……

                     सधे हुए कदमों के बावजूद
कहीं इधर या उधर न फिसल जाये…

                     मै थी उसके चलने पर सशंकित सी…..
बच्चे का खुद पर विश्वास मेरे आत्मविश्वास
को भी बढ़ा रहा था…

                    लेकिन एक सवाल बार-बार दिमाग मे आ रहा था…..
इतना नन्हा सा बच्चा ऐसे कैसे निडरता से
आगे बढ़ा जा रहा था…..

                   निश्छल नि:स्वार्थ भाव से मदद के लिए
बीच बीच मे अपने हाथों को आगे बढ़ा रहा था….

                      कई लोग उसकी भाव भंगिमा और उसके
प्रयास के प्रत्यक्षदर्शी बन रहे थे….

                       कुछ लोग उसके गिरने पर ठहाके लगा रहे थे….
कुछ मुस्कान से अपने चेहरे को सजा रहे थे…
वहीं कई लोग अनजान बन कर अपनी राहों
पर आगे बढ़े जा रहे थे….

                      अचानक से लोगो का सैलाब सा आया….
आगे बढ़ते हुए बच्चे के हौसले को बढ़ाया….

                      देख कर लोगो का हुजूम…..
आगे बढ़ता हुआ बच्चा ज़रा सा सहम गया…
चलती हुई राह मे ज़रा ठिठक गया…..

                       अचानक से ये क्या हो गया जैसे भाव
उसके चेहरे को सजा रहे थे…..

                       भीड़ मे खड़े लोगो के चेहरे उसके प्रयास
को देखकर मुस्कुरा रहे थे….

                         नन्हा सा बच्चा सैलाब को देखकर
लोगो की भावभंगिमा को पढ़ने मे
मशरूफ हो गया….

                        आश्वस्त होने के बाद एक बार फिर से
नन्हे-नन्हे कदमों को आगे बढ़ाने मे
मशगूल हो गया…..

                        छोटे बच्चे का उत्साह और आत्मविश्वास
मुझे चुपके से प्रेरित कर गया…..

                       नन्हे-नन्हे कदमों से ही आगे बढ़ने की राह दिखा गया…..

Spread Positivity

Image Source : Google Free

inspirationLife StruggleSpreadPositivity
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
जल की गूंज 
next post
कर्मों की साधना

You may also like

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

तट नदिया का

February 17, 2022

चलता चल राही

September 30, 2021

बदलता सा मौसम

September 15, 2021

शब्दों का तिलिस्म

September 6, 2021

माँ

September 3, 2021

बेटियां

August 30, 2021

जीभ गुनहगार बढ़े हुए वजन की जिम्मेदार

August 20, 2021

आवाज प्रकृति की

August 16, 2021

0 comment

Manisha Kumari November 30, 2017 - 4:58 pm

वात्सल्य और उत्साह से भरी हुई है आपकी यह कविता।

Mrs. Vachaal November 30, 2017 - 4:59 pm

धन्यवाद 😊

rashmiawtani December 1, 2017 - 7:10 am

How cute

Mrs. Vachaal December 1, 2017 - 1:04 pm

😊

basedindianblog December 1, 2017 - 12:50 pm

Really well written

Mrs. Vachaal December 1, 2017 - 1:04 pm

Thanks 😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • जय चंद्रयान 3

    August 24, 2023
  • तट नदिया का

    February 17, 2022
  • चलता चल राही

    September 30, 2021
  • बदलता सा मौसम

    September 15, 2021

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India