Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
NatureShort Stories

होली के रंग तमाम ब्रज में होली कान्हा जी के नाम

by 2974shikhat February 28, 2018
by 2974shikhat February 28, 2018
Holi

Image Source : Google Free

आनंद के साथ झूमती हुई प्रकृति….

होली का त्योहार लेकर आती है…

रंगोत्सव ,वसंतोत्सव की पूर्णता की बात बताता है….

वसंत का आगमन ही प्रकृति को हर्षाता है…

पेड़ पौधे फूल पत्ते सभी अपनी खुशी दिखाते हैं…

फूलों के अलग-अलग रंग बिना बोले ही

वसंत के आगमन की बात कहते जाते हैं…..

होलिका दहन की पौराणिक कहानी…

हमें यही बताती है कि

भीषण आग भी जीवन के सत्य को

भस्म नही कर सकती……

आध्यात्म के अनुसार यह त्योहार सकारात्मक सोच के साथ

परम चेतना और आंतरिक आनंद प्रदान करता है…

होली की मस्ती की बात ब्रज की होली के बिना

अधूरी लगती है….

जहां होली की अल्हड़ मस्ती और शालीन

हुड़दंग दिखती है….

वसंत पंचमी के साथ शुरू हुआ होली महोत्सव

देशी विदेशी सभी पर्यटकों को

होली के रंगों से रंगता जाता है….

ब्रज के मंदिरों से रसिया गायन की मधुर आवाज़

आती है….

सारी ब्रज भूमि पूरे उत्साह और पारंपरिकता के साथ

रंगों का त्योहार मनाती हुई दिख जाती है….

बलदेव के दाऊजी मन्दिर में होने वाला

हुरंगा का उल्लास…..

ब्रज की निश्छल शैली को बयान करता है…..

वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में जब

बिहारी जी कमर में रंग भरी पोटली और हाथ में

चांदी की पिचकारी लेकर भक्तों को दर्शन देते हैं….

उस समय भक्त भावों के साथ बह जाते हैं….

और बिहारी जी के दर्शन से निहाल हो जाते हैं….

बरसाना की लट्ठमार होली हो….

या मथुरा की लड्डू होली हो…

बलदेव का हुरंगा हो या

होली के रंगों के साथ मथुरा का पेड़ा और ठंडाई…

सब होली की मस्ती को दिखाते हैं…..

होली का त्योहार सीधे तौर पर प्रकृति से जोड़ता है….

होली के समय उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गाया जाने वाले फाग में

प्रकृति की सुंदरता और, राधा कृष्ण के प्रेम का वर्णन होता है…

Holi

Image Source : Google Free

होली में रंग बिरंगे अबीर और गुलाल….

ढोल की थाप….

हाथों में मिठाइयों के थाल…..

आपस के मतभेद को भुलाकर….

जीवन को पारंपरिक त्योहारों के माध्यम से

खुशियों से निश्चित तौर पर जोड़ते हैं…

प्रकृति के साथ जनसमूह होली के रंगों में रंगता और

थिरकता नज़र आता है…

bhakticoloursExpressionFeeling of positivityHoliIncredible IndiaIndian society and culturelord KrishnaMusic and dancenaturespiritualityThoughtsvasant panchmiWriting
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
अवनि चतुर्वेदी के साथ बेटियों की हौसलों की उड़ान
next post
बाजीगर की बाजीगरी

You may also like

नीरवता या कोलाहल

October 8, 2026

घर थोड़ा खाली है

September 29, 2026

अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

July 24, 2026

बातें एक दोपहर की

June 30, 2026

दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

June 9, 2026

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

0 comment

@gauravskaintura March 2, 2018 - 4:02 am

Same to you Mam.

@gauravskaintura March 2, 2018 - 4:03 am

Happy Holi

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • नीरवता या कोलाहल

    October 8, 2026
  • घर थोड़ा खाली है

    September 29, 2026
  • अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

    July 24, 2026
  • बातें एक दोपहर की

    June 30, 2026
  • दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

    June 9, 2026

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • नीरवता या कोलाहल

  • घर थोड़ा खाली है

  • अचार जैसे खट्टे मीठे से पल

  • बातें एक दोपहर की

  • दूध वाली चाय बनाम ग्रीन टी

  • अमरूद का वो पेड़

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (148)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (195)
  • Spirituality (21)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India