Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Short Stories

मूक इतिहास और शाहज़ादा (भाग – ४)

by 2974shikhat June 8, 2022
by 2974shikhat June 8, 2022

दारा शिकोह की काबुल यात्रा

इस बार जाड़े में शाहज़ादा दारा – शिकोह काबुल जा रहे थे ,और मन ही मन खुद से बातें कर रहे थे –

” वास्तव में बादशाह अब एक हिन्दोस्तानी हैं। “
हिन्दोस्तान के उत्तर में कई तरह की बोली ,बोली जाती है। आगरा ,दिल्ली ,इलाहबाद के लोग ज्यादातर खड़ी बोली में बात करते हैं ,गाने गाते हैं। कानपूर ,फतेहपुर ,जौनपुर की बोली में ज़रा सा फर्क है। थोड़ा मरोड़ कर बोला जाता है।

लेकिन यहीं पर आगरे के किले के भीतर जो भाषा बोली जाती है ,उसे फ़ारसी कहते हैं। शाही बोली है यह ,यहाँ रहते हैं तुर्क ,ईरानी ,अफगानी और कुछ हैदराबादी जो अपने साथ उस बोली को लेकर आये थे। अपने साथ और भी बहुत कुछ लाये हैं – विदेशी पोशाकें ,घोड़े ,सिपाही ,इत्र ,खाने -पीने की आदतें ,फल – फूल और गाने के सुर ,बात करने का लहज़ा।

इनमे से बहुत से लोग ऐसे हैं जो सालों से यहीं है। यहाँ शादी की है ,घर बसा लिया है। यहाँ के रहन -सहन और खान – पान को अपना लिया है।

फल-फूल, इत्र ,गीत ,भाषा और खानपान की मिलावट हो गयी है हिन्दोस्तान के खान – पान के साथ। और इस तरह से एक नई दुनिया का जन्म हुआ है हिन्दोस्तान के भीतर।

दारा शिकोह के विचारों की उथल – पुथल उनके चेहरे पर ,नादिरा बेगम के द्वारा आसानी से देखी जा रही थी – महत्वपूर्ण बात यह थी की इस नई दुनिया के अगुआ खुद बादशाह थे। ब्याह कर लायी गयी हिन्दू लड़कियों के साथ ,उनके खानपान बात व्यहवार को भी अपनाने के बाद, खुद को चगताई खानदान का कहते हैं।

शाहज़ादा दारा के साथ नादिरा बेगम भी थीं। खूबसूरती और कोमलता की अद्भुत सौगात थीं नादिरा बेगम। रावलपिंडी पार करते ही नादिरा बेगम की तबियत ठण्ड के कारण खराब होनी शुरू हो गयी। सामने पेशावर था। गरम पानी चमड़े की पेटियों में भरकर बाँदियाँ दे गयी थीं।

इस वक़्त घोड़ागाड़ी थल चेटियाल के पहाड़ी रस्ते से गुजर रही थी , और बाहर रुई के फाहे की तरह बर्फ गिर रही थी। सारी दोपहर बारिश हुई थी ,अब शाम से ही अँधेरा हो गया था। गाड़ी के दोनों तरफ चल रहे घुड़सवार ऊपर से नीचे तक खुद को ढँककर ,सावधानी से चल रहे थे। फिसलन वाला पहाड़ी रास्ता है। शाहजादे ने पर्दा हटाकर हाथ बाहर फैला दिया। बर्फ का एक फाहा हथेली पर पड़ा।

दारा -शिकोह ने आगे बात करते हुए कहा – जानती हो नादिरा ,इसी तरह के रास्ते से मै पहली बार लाहौर से रावल पिण्डी आया था।। मै तब दस साल का था और औरंगजेब सात साल का था। उन दिनों रावल पिण्डी के किले के बादशाह जहाँगीर थे। उधर अब्बा हुज़ूर ने बगावत कर रखी थी। हिन्दोस्तान भर के मैदानों ,पहाड़ों,जंगलों में शाही सेना उन्हें खदेड़ती फिर रही थी।
भागते – भागते नासिक पहुंचे थे। वहीँ उन्होंने तम्बू गाड़ा था।

नादिरा बेगम ,सोच – विचार की मुद्रा से बाहर आते हुए बोलीं ,”नसीब का चक्का भी अजीब है शहज़ादे ! ऊपर नीचे घूमता रहता है , इस बात को हर किसी ने माना है।”
रास्ते की तीव्र ठण्ड ने नादिरा बेगम की तबियत खराब कर दी थी। तपते हुए माथे के साथ अपनी आँखों को बंद करके सोने की असफल कोशिश करते हुए नादिरा बेगम ने अपने शब्दों को विराम दिया।

दारा ने घोड़ागाड़ी का पर्दा हटाया ,बाहर हल्की बरसात हो रही थी। ऐसी बरसात को झीरी बरसात कहते हैं।
सब कुछ नसीब की बात है। बादशाहे दुनियादारी के दो शाहजादे हैं। पहले शाहजादे का नाम है नसीब और दूसरे शाहजादे का नाम है ताकत।

एक का काम है सबकुछ देखो और जोर जोर से हँसो। दूसरे का काम है ताकत के बल पर दुनिया पर कब्ज़ा करना।
यह बोलते – बोलते दारा शिकोह ने घोड़ागाड़ी का पर्दा ठीक किया ,कहीं रुई के फाहे जैसी बर्फ के साथ बारिश की बूँदें भी न भीतर आ जायें।

Dara ShikohMughal EmpireStory telling
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
मूक इतिहास और शाहजादा (भाग -३)
next post
मूक इतिहास और शाहज़ादा (भाग – ५)

You may also like

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • अमरूद का वो पेड़

    April 30, 2026
  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

    October 14, 2025
  • हे माँ

    October 2, 2025
  • लीची का पेड़

    June 18, 2025
  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India