Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

“मुन्नार”, अलौकिक सुंदरता की पहचान

by 2974shikhat April 16, 2018
by 2974shikhat April 16, 2018

Travel

आज यात्रा पर चलते हैं,”ईश्वर के देश” जहां देखने को मिलेंगे प्रकृति के तरह-तरह के रूप रंग और भेष….

हमारे देश में कई जगहें ऐसी हैं,जिनको देखने पर ऐसा लगता है मानो, इन जगहों को प्रकृति का भरपूर वरदान मिला हो……

प्राकृतिक सुंदरता ऐसी कि जो आंखों में समा न पाये,चाहे जलस्त्रोत हो, पहाड़ियां हो या हो घांस के हरे भरे मैदान…..

सब कुछ एक ही जगह पर देखने को मिल जाता है……

Travel

अद्भुत छटा को बिखेरती हुई आध्यात्मिकता का बोध कराती हुई, ईश्वर का वरदान जैसी जगह है “मुन्नार”केरल का एक प्रमुख पर्वतीय स्थल……

“मुन्नार”की सुंदरता के कारण ही उसे “ईश्वर का देश” कहा गया है….

जीवन की भागादौड़ी कहो या आपाधापी कहो,सुकून की तलाश में घूमते हुए लोगों के अलावा ट्रैकिंग के साथ साथ, रोमांचक खेलों के शौकीन भी आप को यहां पर बहुतायत से घूमते फिरते हुए मिलेंगे……

“मुन्नार”,इड्डकी जिले में आता है,पहाड़ों के घुमावदार इलाकों से घिरा हुआ यह हिल स्टेशन पश्चिमी घाट पर स्थित है…..

मुन्नार का अर्थ होता है,तीन नदियां जो “मुथिरापुझायर”,नल्लठन्नी और कुंडाला के नाम से जानी जाती हैं…….

ये तीनों मुन्नार के बीचों-बीच में मिलती हैं….

सड़क मार्ग के द्वारा यह केरल और तमिलनाडु दो राज्यों से जुड़ा हुआ है……

Travel

“मुन्नार”में वनों की वनस्पति तथा हरे घांस के मैदानों में “नीलकुरंजी”नामक फूल पाया जाता है,जो बारह वर्षों में केवल एक बार खिलता है…..

इसके कारण पूरी पहाड़ी नीले रंग के परिधान को पहनी हुई सी लगती है…..

यहां पर दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी अनामुदी भी है ……

जिसकी ऊंचाई लगभग 2695 मीटर है…..

ट्रैकिंग के शौकीनों की पसंदीदा जगह…..

यहां से भरे भरे मुन्नार का नजारा कैमरे में कैद कर सकते हैं…..

Travel

एरावीकुलम नेशनल पार्क का निर्माण मुख्य रूप से नीलगिरी जंगली बकरों की रक्षा के लिए किया गया था…..

पहले इसे अभयारण्य घोषित किया गया बाद में राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया….

अनामुदी चोटी इसी नेशनल पार्क में स्थित है……

मट्टुपेट्टी डैम समुद्र तल से 1700मीटर की ऊंचाई पर स्थित है….

इस बांध में स्थानीय पहाड़ी नदी का जल भंडारण किया जाता है…..

इस झील और बांध पर पर्यटक पिकनिक मनाने आते हैं……

यहां से चाय बागानों का मनमोहक दृश्य दिखाती पड़ता है….

Travel

मट्टुपेट्टी अपने उच्च विशिष्ट गुणों के डेयरी फार्म के लिए भी जाना जाता है…..

टी कम्यूजियम, यह संग्रहालय टाटा टी के द्वारा संचालित है……

यहां मुन्नार में चाय उत्पादन की शुरुआत से जुड़ी निशानियां रखी गई हैं…..

यहां कई ऐतिहासिक तस्वीरें भी लगी हुई हैं…..

यहां पर टीप्रोसेसिंग इकाई में चाय बनाने की प्रक्रिया को करीब से देखा जा सकता है…..

Tea museum

यहीं पर आउटलेट से अपनी पसंद की चाय और मसाले खरीद सकते हैं……

घूमने फिरने के बीच में ही अगर यहां के खानें की बात करें तो यहां के खान-पान का अंदाज निराला है……

यहां आप हर जगह खाने में तरह-तरह के मसालों की खुशबू को महसूस कर सकते हैं…..

पारंपरिक तरीके से खाने को केले के पत्तों पर ही परोसा जाता है…..

आपको करीब 25तरह की अलग-अलग खाने की चीजों के साथ परोसी हुई थाली खाने के लिए मिलेगी….

Travel

जिसका स्वाद बेमिसाल होता है….

नईचोरु केरल की स्पेशल वेज बिरयानी है जो स्वादिष्ट मसालों और मेवों के साथ बनाई जाती है…..

नारियल का भरपूर उपयोग उसके दूध के रूप में या गूदे के रूप में खाने में किया जाता है….

मीठे के शौकीनों के लिए अलग अलग प्रकार के पायसम का स्वाद लेना तो बनता है…..

अलग अलग तरह के मसालों के अलावा चाय,जड़ी बूटियां सुंगधित तेल की खरीदारी ज्यादातर पर्यटक करते हैं……

मुन्नार उस केरल से बिल्कुल अलग है जिस केरल की छवि हमारी आंखों के सामने आती है….. जिसमें समुद्र है,बैकवाटर्स है और खूबसूरत बीच है……

मुन्नार केरल की वो जगह है जहां विविधता दिखती है……

मसालों के साथ साथ चाय बागान भी दिखते हैं….

मुन्नार काल्पनिक लोक की परिकल्पना के अनुसार परी लोक जैसा दिखता है…..

Travel

चाय बागानों से सजी हुई घाटियां, मस्ती के अंदाज में तफरीह करते हुए बादल, झरने झील के अलावा पहाड़ों पर तैरती हुई सड़क स्वर्ग सी अनुभूति कराते हैं……

मुन्नार को देखने पर ऐसा लगता है कि सच में खुले दिल से अपनी कूची से रंगों को बिखेरा हो……

ऐसी अलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य से भरी हुई जगह तस्वीरों के माध्यम से ही पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती हैं………….

(सभी चित्र इन्टरनेट से)

Feeling of positivityHappiness in NatureMunnarpositive effect of natureTravel
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
गिद्धा, भांगड़ा और ढोल की थाप के साथ, वैशाखी का उल्लास
next post
सुबह का अखबार और विचारों का साथ

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India