Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

सुबह का अखबार और विचारों का साथ

by 2974shikhat April 17, 2018
by 2974shikhat April 17, 2018

Expression

(चित्र इन्टरनेट से)

प्रभात की अरुणिमा के साथ……

होती है, नये दिन की शुरुआत……

मुख्य द्वार पर आती है, हर रोज…

समाचार पत्र के जोर से, रखे जाने की आवाज…..

अखबार में छपी हुई खबरों के साथ….

होता है,दिमाग में तरह-तरह के विचारों का वास…..

मुख्यपृष्ठ से हुई समाचारों की शुरुआत

अंतपृष्ठ तक पहुंचा देती है……

बस इसी कारण, सारे के सारे अखबार पर

नज़रों को फिरा देती है……

News paper

(चित्र इन्टरनेट से)

तरह-तरह के विचारों और भावों के साथ…..

हर किसी के माथे पर होती हैं सलवटें…..

तो कभी हैरान-परेशान…..

तो कभी चेहरे को मुस्कान से सजा देती हैं…

अखबार में समाचार व्यक्ति की अपनी सोच के

अनुरूप नही होते…..

क्यूंकि देश विदेश की खबरों का होता है साथ…..

राजनीति उठा-पटक, उपलब्धियां, वैज्ञानिक खोज

ज्योतिष विज्ञान, कहीं आपसी तकरार तो कहीं

छपी होती है, कोई वारदात….

इंसानी फितरत की अलग-अलग तस्वीर ……

समाचार पत्रों के माध्यम से

सामान्य जनमानस तक खिंची दिखती है……..

हर पृष्ठ पर अलग-अलग तरह की खबरों का

जाल बिछा होता है……

अलग अलग पेज अलग तरह के समाचारों के लिए

आरक्षित होता है……

कहीं उत्सुकता के साथ खबरों को पढ़ना होता है….

कहीं अनमने भाव से खबरों को देखना होता है…..

किसी खबर को देखते ही तेजी से पन्नों को

पलटना होता है…..

लेकिन सच में अखबार पढ़ने का नशा भी कमाल

का होता है….

News paper

(चित्र इन्टरनेट से)

छोटे कस्बे हों,शहर हों,या हों महानगर…..

दैनिक यात्रियों की बात हो,या हो चाय की गुमटी

का साथ….

बातचीत के साथ अखबार में छपी हुई खबरों

पर दिनभर होती सुनाई पड़ती है, परिचर्चा या बाद-विवाद…..

विज्ञापन और अखबारों की आजकल ज्यादा

ही दोस्ती निभने लगी है…..

व्यापार को बढ़ाने के उद्देश्य से समाचार पत्रों में

पन्नों की संख्या बढ़ने लगी है….

विज्ञापनों की संख्या के आधार पर

प्रतिद्वंदिता की दुनिया में अखबारों की

धाक जमने लगी है…..

News paper

(चित्र दैनिक जागरण से)

तरह-तरह के आकर्षक विज्ञापनों के जरिए

अखबारों की दुनिया सजने लगी है….

व्यक्ति की मानसिकता को समझते बूझते हुए

विज्ञापन बनाये जाते हैं…..

कभी आकर्षक चेहरे, कभी आकर्षित करने

वाले उत्पाद जनमानस को लुभाते हैं……

स्मित, मुस्कान, खिलखिलाहट हर कोई खोजता है…..

संचार माध्यमों में भी इनका पता ठिकाना…..

यही सब देखते देखते एक विज्ञापन पर

नज़र ठिठक गयी…..

News paper

(चित्र दैनिक जागरण से)

खिलखिलाते हुए बच्चों को देखकर…..

मेरे चेहरे पर भी मुस्कान सज गयी….

निश्छल, उन्मुक्त मासूम, चेहरे किसी और दुनिया

की बात कहते लग रहे थे…..

बिखरे हुए बाल, मस्तमौला सा अंदाज…..

किसी बात का नही कोई मलाल……

बच्चों के लिए स्वास्थय और शिक्षा सबसे बड़ा सवाल…..

जैसी बातें कहते हुए लग रहे थे……

शिक्षा की मूलभूत आवश्यकता और स्वास्थ्य ही

सबसे बड़ी समस्या है……

Child health and education

(चित्र इन्टरनेट से)

इसी मौलिक जरूरत से गांवों और कस्बों का

बचपन तरसता है……

बच्चों की खिलखिलाहट यही कहती नज़र आती है……

हमारी मुस्कान और आत्मविश्वास को

शिक्षा के द्वारा बढ़ाने की पहले बात करो……

समाज और देश के विकास में नन्हे बच्चों

की असीमित ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते चलो…..

Child health and education

(चित्र इन्टरनेट से)

child health and educationExpressionHuman behaviorLiteratureMediaNews paperssocietyThoughts
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
“मुन्नार”, अलौकिक सुंदरता की पहचान
next post
प्रकृति का अद्भुत खेल

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India