Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

घांस के साथ उपयोगी बांस

by 2974shikhat May 10, 2018
by 2974shikhat May 10, 2018

Bamboo

वर्तमान दौर पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण का चल रहा है……

सारा विश्व प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है…..

प्रदूषण के कारण ही लोग दमघोंटने वाली हवा और दूषित जल के साथ जीवन जी रहे हैं…..

प्लास्टिक क्रांति के इस दौर में,प्लास्टिक के विकल्प के रूप में घांस परिवार का सदस्य बांस खड़ा नज़र आता है…..

Bamboo

पुराने समय की बांस की टोकरियों के साथ तमाम बातें जेहन में लाता है…..

हमेशा से सुनी थी आभूषणों के लिए “खरे सोने” की बात….

धरा के आभूषणों की बात करें तो….

हरियाली होती है,आभूषण के रूप में, धरा के साथ….

बांस पर्यावरण का मित्र होता है….

इसी कारण से बहुउपयोगी होता है….

वनस्पतियों के संसार में “हरा सोना” कहलाता है…

बांसों के झुरमुट बड़े रहस्यमई से लगते हैं….

हमेशा अपनी तरफ ध्यान खींचते हैं…

मानव जीवन के समान ही

सामाजिक प्राणी दिखते हैं…

समूह का साथ हमेशा इन्हें भाता है….

ऐसा लगता है फुसफुसा कर बातें कर रहे हों….

खुद ही बातों से सहमत और असहमत हो रहे हों….

तेज आंधी तूफान में भी कथित बांस का वृक्ष….

दृढ़ता के साथ खड़ा नज़र आता है…

आकाश को छूती हुई पत्तियों के साथ साथ….

जड़ों की गहराई की बात को भी बतलाता है….

बोला कभी बन जाता हूं, चित्रकार की कूची…..

कभी कान्हा जी की बांसुरी बन जाता हूं…..

दर्प के अंदर प्रवेश करते ही….

अर्थी के साथ की बात याद करता जाता हूं ….

सफलता और लक्ष्य को पूरा करते समय ….

बांस की बनी सीढ़ियों में नज़र आता हूं….

सबसे ज्यादा उपयोगी तो खुद को कागज़

बनने के बाद पाता हूं….

जब ज्ञान के दीपक को कागज़ के ऊपर …….

शब्दों के साथ रोशन करता जाता हूं……

Bamboo

शिल्पकला ,हथकरघा उद्योग का सहभागी बनकर…..

गरीबों से लेकर अमीरों तक का साथ निभाता हूं….

बस इसीलिए “हरा सोना” कहलाता हूं….

बांस प्रदूषण रहित ईंधन है, क्योंकि यह जलने पर बहुत कम कार्बन डाईआक्साइड गैस का उत्सर्जन करता है….

बांस की उपयोगिता इस बात से समझ आती है कि,आज भी लगभग 1500तरीकों से बांस का उपयोग किया जा सकता है,और किया जाता है….

आर्युवेद में बांस बहुत उपयोगी माना जाता है…

च्यवनप्राश बनाने के लिए जरूरी पदार्थ वंशलोचन बांस के तने से ही प्राप्त होता है….

हमारे देश के बस्तर के अबूझमाड़ जैसे इलाकों में आदिवासी लोग, बांस के पेड़ को देवी देवताओं के समान पूजते हैं…..

बांस का उपयोग करने से पहले अपने रीति रिवाज और परंपरा के अनुसार बांस को सम्मान देते हैं….

बांस में उच्च तीव्रता के विकिरण को सोखने की क्षमता होती है,जो मोबाइल टावरों के दुष्प्रभाव को रोकने में मददगार साबित हो सकती है…..

बांस की जड़ जमीन को इतनी मजबूती से पकड़ती है कि, तेज आंधी तूफान भी इसे उखाड़ नही पाते……

मिट्टी के कटाव को रोकने की क्षमता के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बांस वरदान है….

1927के कानून के अनुसार बांस को वृक्ष माना गया था, लेकिन भारतीय वन संशोधन विधेयक2017की मंजूरी के बाद अब कानून में बदलाव की बात दृढ़ता के साथ सामने लायी गयी….

बांस के तने के प्राकृतिक गुणों के कारण यह, अनेक वाद्ययंत्रों को बनाने के काम में आता है….

बांस के रेशे से बने कपड़े एलर्जी रहित होते हैं…..

बांस से बने घर भूकंप रोधी होते हैं…..

विश्व में अरबों व्यक्ति बांस से बने घरों में रहते हैं…….

बांसुरी बांस से बनी होती है, जिसके पौधे को दिव्य माना जाता है…..

बांस के पौधे को भारत में ही नही, सारे विश्व में उन्नति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है….

शादी हो या फिर कोई अन्य मांगलिक कार्य,हर जगह इस पौधे को उपयोगी माना गया है….

श्री कृष्ण के बालरूप के साथ हमेशा बांसुरी रहने का मतलब , नकारात्मक आसुरिक शक्तियों को कमजोर करना औरउनसे दूर रखना रहा होगा….

सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बांस अपने इन्हीं दिव्य गुणों के कारण, सारे विश्व में सम्मान की

दृष्टि से देखा जाता है….

(सभी चित्र इन्टरनेट से)

Art and cultureBambooCash cropEnvironmental friendlyHealth and nutritionIndian society and cultureMedicinal plantPaperpositive effect of natureSprituality
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
नर्मदा नदी के सहारे भेड़ाघाट की यात्रा
next post
सकारात्मक विचार खुशी के साथ हंसी का संचार

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

0 comment

myexpressionofthoughtsblog May 10, 2018 - 6:18 am

Truly commendable post

Mrs. Vachaal May 10, 2018 - 7:07 am

Thanks 😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India