Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
NaturePoems

बातूनी, बारिश की बूँदें

by 2974shikhat August 12, 2020
by 2974shikhat August 12, 2020

(12 August 2019)

बात बारिश की बूँदों की करिये तो

सामने आता है, ‘सावन मास’…

सावन मास और मानसून का होता है

अटूट सा साथ…..

मानसून के आते ही उमड़ते घुमड़ते

काले मेघा भी आ जाते है…..

नीले अंबर पर अपनी उपस्थिति

दिखा जाते हैं…..

मेघ भी अपनी ही धुन मे दिखते हैं…..

कभी ठहरे हुए से ,तो कभी पवन की गति के साथ

घूमते फिरते से दिखते हैं….

आकाश को देखते देखते ही …..

सुनाई पड़ती है मधुर सी आवाज…..

बातूनी सी वर्षा की बूंदें भी

तरह तरह की आवाजें निकालती हैं….

Expression

Image Source : Google Free

ऐसा लगता है, मानो !

सूखे से दानों को बिखेर दिया हो

धातु की बनी हुई तश्तरियों मे…..

कभी तो ऐसा लगता है, मानो !

छन्न.. छन्न.. छन्न..की आवाज के साथ, गिर रही हों…..

तुरंत ही धुआँ बनकर वापस

वायुमंडल मे प्रवेश कर रही हो…..

कभी तो ऐसा लगता है …

इन नन्ही नन्ही बूंदों ने पहनी हो

घुंघरूओं वाली पाजेब …..

रुनझुन रुनझुन सी आवाज…..

ये वर्षा की बूंदें ही तो निकालती हैं…..

बारिश की बूंदें भी बातूनी सी

समझ मे आती हैं….

कभी तो ये बूंदें, पत्तियों पर ठहरी हुई सी

दिख जाती हैं…..

Expression

Image Source : Google Free

मानो हो छोटे-छोटे बच्चों की टोली……

कर रही हो हंसी और ठिठोली.….

वहाँ भी ये बूंदें, अटर.. पटर …चटर …मटर.. करती हुई

समझ मे आती हैं…

ये बारिश की बूँदें भी बातूनी सी

नज़र आती हैं. ….

कभी सुनाई पड़ती है

इन बूंदों की निश्छल सी खिलखिलाहट….

अपने बातूनी स्वभाव को, खिलखिलाते समय भी

बतला जाती हैं…..

ये बारिश की बूँदें भी बातूनी सी

दिख जाती हैं…..

तेज बारिश के समय आंगन मे …..

चहलकदमी करते हुए नज़र आती हैं…..

समझ मे नही आता किस उधेड़बुन मे जुटी हैं…

छज्जों के ऊपर इकट्ठी हुई बारिश की बूँदें ….

कतार बद्ध तरीके से

दौड़ती भागती नज़र आती हैं…..

दौड़ते भागते समय भी बातें करती हुई

दिख जाती हैं…..

लेखक की नज़रों से देखिये !

सच मे बारिश की बूँदों का

बातूनी स्वभाव समझ मे आता है…..

लेखक को कुछ बेहतर लिखने के लिए प्रेरित कर जाता है…

Be HappycloudsExpressionRain dropSawanSpreadPositivityThoughts
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
कृष्ण जन्माष्टमी और कान्हा जी का जीवनदर्शन
next post
“कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

You may also like

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

प्रकृति का सौम्य या रौद्र रूप और सावन...

August 5, 2023

कहानी मोती की

January 12, 2023

तट नदिया का

February 17, 2022

शब्दों का तिलिस्म

September 6, 2021

माँ

September 3, 2021

बेटियां

August 30, 2021

आवाज प्रकृति की

August 16, 2021

बातूनी बारिश की बूँदें

September 25, 2020

Aakash ke badalte rang

September 10, 2020

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • प्रकृति का सौम्य या रौद्र रूप और सावन मास

    August 5, 2023
  • कहानी मोती की

    January 12, 2023
  • तट नदिया का

    February 17, 2022
  • शब्दों का तिलिस्म

    September 6, 2021

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India