Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

यात्रा मध्यप्रदेश की,मानव एवम् प्रकृति के द्वारा रचे सौंदर्य की

by 2974shikhat November 30, 2018
by 2974shikhat November 30, 2018

भारत के राज्यों को, भौगोलिक नक्शे मे, उत्सुकता के साथ देख रही थी….

नक्शे के मध्य भाग मे स्थित, मध्यप्रदेश मुस्कुरा रहा था…..

नक्शे के मध्य भाग मे बैठे बैठे ही,देशी विदेशी पर्यटकों को, यात्रा के उद्देश्य से, मध्यप्रदेश की तरफ बुला रहा था….

Travel

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर, मध्यप्रदेश की तरफ देखिये तो…. नर्मदा,सोन,चंबल,बेतवा,केन,तवा,ताप्ती,शिप्रा के अलावा, अनेक छोटी बड़ी नदियाँ दिख जाती हैं…..

अपने किनारों पर बसे नगरों के माध्यम से, या अपनी धारा के प्रवाह के साथ, यात्रा प्रेमियों को आश्चर्य मे डालती हैं…..

दूसरी तरफ पर्वत श्रृंखलाओं की अगर बात करें तो….

विंध्य,सतपुड़ा, अरावली,अमरकंटक पर्वत या मध्यप्रदेश मे स्थित, अन्य पर्वत श्रृंखलायें

प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए ….

उच्च स्तर की शिल्पकला ,और मूर्ति कला को देखने के लिये…..

करोड़ों की संख्या मे पर्यटकों को, मध्यप्रदेश की तरफ खींच ही लाती है…..

विंध्य क्षेत्र की अगर बात करें तो….

देशी विदेशी पर्यटकों को सबसे पहले, सफेद शेर ध्यान मे आता है…..

विंध्य की पर्वत श्रृंखलायें ही हैं…..

जिन्होंने अपने भीतर से सफेद शेर का परिचय, सारे विश्व से कराया था …..

वर्तमान की अगर बात करें तो…..

यात्रा के शौकीनों की यात्रा जब, मध्य प्रदेश की होती है…

तब निश्चित तौर पर

पर्यटकों के चेहरे पर, आश्चर्य के साथ मिली हुई खुशी झलकती है….

अगर पर्यटक महानगरों के शोर गुल से दूर….

पर्वत श्रृंखलाओं के साथ-साथ उत्तम शिल्प कला,नेशनल पार्क, जलप्रपात, धार्मिक भिन्नता के आराधना स्थल…..

धरा के द्वारा दिया गया उत्तम उपहार…. “हीरे की खदान”

इन सभी जगहों को एक ही समय सीमा के भीतर…..

दो या तीन दिन मे, देखना चाहते हैं…

तो चलिये मध्य प्रदेश मे, केन नदी के सहारे -सहारे प्राकृतिक सुंदरता को निहारते हुये चले आइये…..

विश्व प्रसिद्ध कला कृति को संजोये हुये….

छतरपुर जिले मे स्थित खजुराहों के मंदिर से….

20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, रनेह फाल को देखने का आकर्षण, पर्यटक नही छोड़ पाते…

Travel

यह प्राकृतिक जल प्रपात है…..

जो केन नदी के द्वारा निर्मित है…..

बरसात के समय, इस जलप्रपात का सौंदर्य देखने लायक होता है…..

केन नदी के द्वारा, प्राकृतिक रूप से बना हुआ रनेह फाल, रंग बिरंगी चट्टानों से युक्त है…..

Travel

यह अमेरिका के ,ग्रैंड कैनयन घाटी के समान दिखता है….

यह देशी के साथ-साथ, विदेशी पर्यटकों का भी मानना है….

यहाँ पर डोलोमाइट,क्वार्टलाइट,ग्रेनाइट जैसे…. बेशकीमती पत्थर पाये जाते हैं…..

सूर्य की किरणें जब इन पत्थरों पर पड़ती हैं….

तब रंग बिरंगी छटा बिखरी हुई दिखती है…

रनेह फाल को देखने के बाद पर्यटक….

Travel

केन नदी के द्वारा सींचे हुये “पन्ना नेशनल पार्क” मे अनेक ,वन्य जीवों को देखने के साथ बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं…..

इस नेशनल पार्क को “टाइगर रिजर्व” का दर्जा मिला हुआ है…..

कला व शिल्प की नगरी खजुराहों से, यहाँ की दूरी 57 किलोमीटर है…….

यहाँ आप घड़ियालों को देखने के लिए, “केन घड़ियाल अभ्यारण्य” भी जा सकते हैं

प्रकृति का आश्चर्य!!,और धरा का अनुपम उपहार, “पन्ना डायमंड माइंस” को देखकर आँखों के सामने, झिलमिल झिलमिल करते हुए हीरे याद आते हैं….

Travel

लेकिन जमीन से निकालने का क्रम, उनको तराशना ….इन सब मे अपना लंबा समय चमक को पाने मे व्यतीत करते हैं

पन्ना मे हीरे की महत्वपूर्ण खदानें हैं…..

ऐसा माना जाता है कि, इन खदानों मे ‘सत्रहवीं शताब्दी’ से खुदाई हो रही है…..

Travel

यह भारत मे हीरा उत्पादन करने वाला,एक महत्त्वपूर्ण खदान क्षेत्र है…..

इन प्राकृतिक जगहों को देखने के बाद या पहले ……

विश्व प्रसिद्ध कला कृति को संजोये हुये, खजुराहों के हिंदू और जैन धर्म के स्मारकों को देखना पर्यटको का, यात्रा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य होता है

खजुराहों के हिंदू और जैन धर्म के स्मारक…….

युनेस्को के विश्व धरोहरों मे शामिल हैं……

Travel

खजुराहों मे स्थित मंदिरों का निर्माण, चंदेल राजवंश के समय हुआ…..

खजुराहों के मंदिर के पास घूमते हुये आप को ,हवाई जहाज का शोर सुनाई पड़ जायेगा ……

जिनका काम मुख्य रूप से……

सैलानियों को अल्प समय मे, देश की राजधानी के अलावा अन्य महानगरों,मध्यप्रदेश की राजधानी से या, अन्य किसी कोने से खजुराहों पहुंचाने के, दायित्व को पूरा करता हुआ नज़र आयेगा….

इस लेख को लिखने का मेरा उद्देश्य …..

पर्यटकों का ध्यान, विंध्य की पर्वत श्रृंखलाओं के साथ-साथ….

विश्व धरोहर के आस पास स्थित, छोटी छोटी लेकिन, दर्शनीय जगहों की तरफ खींचने का था….

हवाई जहाज का सफर करना है ,आकाश के जरिये पहुँचिये……

सड़क के जरिये, राष्ट्रीय राजमार्ग से पहुँचिये….

रेल यात्रा पसंद है तो……

भारत के सभी महत्वपूर्ण नगरों से, आवागमन की सूविधा है…….

विदेशी सैलानियों के साथ-साथ आप भी…..

मध्यप्रदेश की इन छोटी छोटी जगहों को, अपनी यात्रा का अंग बनाइये……..

अगली यात्रा मे, मध्यप्रदेश की तरफ कदम बढ़ाइये…….

(सभी चित्र internet से )

ExpressionHappiness in NatureHeritageKhajurahoMadhya PradeshPanna diamond minesPanna National ParkRaneh fallTravelWriting
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
‘वृक्ष’- सफल संगठन और संगठक
next post
अनोखी रचना

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India