Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

पर्यावरण प्रदूषण ,प्रभाव जीवन पर

by 2974shikhat November 26, 2018
by 2974shikhat November 26, 2018

Save environment

ऋतुओं का परिवर्तन, अनोखा होता है…..

ऐसा लगता है, प्रकृति ने मानो करवट

बदला होता है…..

शीत ऋतु ,प्रकृति के अलग ही रूप को दिखाती है….

बारिश की बूंद, पसीने की बूंद….

हो गयी बीती हुई ऋतु की बात….

वनस्पतियों पर चमकती ओस की बूंद….

शीत ऋतु मे कराती है….

शीतलता का एहसास…..

सूर्य की किरणें, ओस की बूंदों को

अद्भुत चमक से भर देती हैं….

यह बात शीत ऋतु की है, जो

गर्म कपड़ों ,स्वादिष्ट खाने और रंग बिरंगे फूलों के साथ

जीवों को उत्साहित करती है…

हमारे दिल्ली शहर मे, ज़रा सी

कुम्हलाई सी शीत ऋतु दिखती है….

पर्यावरण प्रदूषण का प्रभाव ,शीत ऋतु के

गुणों को ,कम करता हुआ दिखता है….

भारतीय संस्कृति के साथ आर्युवेद ने

ब्रम्हमुहूर्त मे जागने के गुणों पर प्रकाश डाला….

देश विदेश मे होने वाले वैज्ञानिक शोध भी

ब्रम्हमुहूर्त मे, वातावरण की शुद्धता की बात

कहते आये हैं…..

इंसान सुबह की सैर ,और योग ध्यान के माध्यम से…

अपने भीतर संजीवनी शक्ति का, संचार कर सकता है…..

प्रकृति भी ब्रम्हमुहूर्त मे ,चैतन्य हो जाती है….

दिनकर ने भी ,आँखों को खोलने की तैयारी की होती है….

पेड पौधे भी जागे हुए से दिखते हैं….

पक्षी भी कलरव ,करने लगते हैं….

ऐसा लगता है,मानो सब को पता है….

हवा इस समय अमृत समान है….

शुद्ध हवा को ग्रहण करो….

स्वस्थ जीवन की राह पर,आगे बढो….

लेकिन ,हमारे शहर को ये क्या हुआ?

सुबह की हवा ने ,लोगों के स्वास्थ्य को हरा…..

समाचार पत्रों मे ….

वाटर प्यूरीफायर के साथ, अब एयर प्यूरीफायर के विज्ञापनों ने,जगह को घेरा है…..

Save environment

खराब हवा से बचने के लिए मास्क का भी

चारो तरफ डेरा है……

सारे शहर को ,हवा के प्रदूषण ने डस लिया……

धुएँ और धूल ने,ठंडी हवा के साथ मिलकर

स्माॅग का रूप ,धर लिया…..

यह कैसा विकास है?

जहाँ भारतीय संस्कृति और, आर्युवेद का ज्ञान भी

हाशिये पर चला गया…..

Save environment

सीने की जलन और आँखों की जलन …….

दिल्ली शहर के, राजनीतिक द्वंद्व की ही बात नही बतलाती….

लोगों को ,इस तरह की स्वास्थय संबंधी परेशानियाँ…..

प्रदूषण के कारण भी होना वाजिब है……

ऐसा लगता है मानो प्रकृति….

अपने ही अंदाज मे पर्यावरण प्रदूषण की बात….

बोल रही हो…..

अब तो रुको….

अब तो ठहरो…..

दे दो कितने भी व्याख्यान …..

कर लो बैनर और पोस्टर के माध्यम से….

पर्यावरण को बचाने के, कितने भी प्रयास….

जब तक विकास के लिए, अंधाधुंध भागते हुए

कदम नही ठहरेंगे …..

Save environment

प्रकृति के साथ ,पर्यावरण की बात को…..

धैर्य के साथ,नही सुनेंगे, नही समझेंगे….

तब तक घुटती हुई साँसें हों या…

आँखों मे जलन के साथ…….

पर्यावरण प्रदूषण से बचने के

तमाम साधनों के बाजार…..

यूं ही सजते रहेंगे …..

सामान्य नागरिकों की जेब पर

भारी पड़ते रहेंगे….

(सभी चित्र Internet से)

Daily lifeDutyExpressionHard workHealthy lifestyleHuman behaviorinspirationMotivationNew DelhiPollutionSave environmentSelf conversationsociety
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
पहचान दिल्ली शहर की
next post
‘विकल्प मानव जीवन का’ !! पालतू जानवर या मोबाइल?

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

0 comment

positivesideofcoin November 26, 2018 - 11:15 am

I spent seven years in Delhi, finished my college in Delhi; I agree with you so much of pollution affecting life. When ever I land in Delhi I fall sick just because of pollution.

Manisha Kumari November 30, 2018 - 12:54 pm

समसामयिक घटनाचक्र के हिसाब से लिखा गया पोस्ट, काफी अच्छा है।

Shikha November 30, 2018 - 3:58 pm

धन्यवाद 😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India