Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

सफर,हाइवे का

by 2974shikhat July 6, 2018
by 2974shikhat July 6, 2018

Travel

हाइवे के सफर का अपना अलग ही मजा होता है ….अगर रास्ता साफ सुथरा और व्यवस्थित सा हो तो गाड़ियाँ सरपट भागती हुई नज़र आती हैं…… देखते ही देखते बगल से निकलकर आँखों से ओझल हो जाती है…..

रोज की दिनचर्या से अलग लंबे रास्तों पर सफर करना जीवन मे स्फूर्ति लाता है ,और व्यक्ति रास्तों के साथ खुद को जुड़ा पाता है…..

मेरे विचार से रास्तों के किनारे सजे हुए ढाबे या होटल हों, या खेत और पेड़ हों, ये सब तो राजमार्गों की पहचान होते हैं…..लेकिन सबसे ज्यादा आश्चर्य मे डालता है, रास्तों और गाड़ियों के टायरों का साथ…..

बिना टायरों और सड़कों के साथ ,किसी का भी सफर पूरा होता हुआ नही दिखता…..

Travel

इन टायरों की बदौलत ही गाड़ियाँ, उछलती कूदती अपने सफर को पूरा करती हुई नज़र आती हैं….

राजमार्गों पर यात्रा करती हर गाड़ी का, अपना आकार,अपना अंदाज,अपनी गति होती है….

कभी कभी तो ऐसा लगता है, एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हो…..

अपनी क्षमता से ज्यादा सामान ढोते हुये ट्रैक्टर,सामान्य चाल मे चलते समय भी दुर्घटना को आमंत्रित करते हुये लगते हैं……

बड़े बड़े ट्रेलर और ट्रक को देखकर,मन रोमांच और भय दोनो को साथ लाता है …..पूरे रास्ते पर अतिक्रमण करते हुये ,अपनी मदमस्त चाल मे चलते हुये लगते हैं…..दर्जन से भी ज्यादा टायरों का साथ होता है …..हार्न ऐसा कि कानों को बड़ी देर तक उसकी प्रतिध्वनि सुनायी पड़ती हुयी सी लगती है….

सिर्फ इंसान ही सफर के दौरान सजता संवरता है….इस बात को ये ट्रक झुठलाते हुये लगते हैं…..

रंगबिरंगे कपड़ों के टुकड़े ,झालर,प्लास्टिक की माला गुलदस्ते के साथ साथ तरह तरह की आकृति ,प्रेरक विचार,समाज मे प्रसारित करने वाले संदेश ,इन मालवाहक ट्रकों के साथ सफर करते हैं.,…

Travel

बड़े बड़े ट्रेलर और ट्रकों मे लगे हुये अतिरिक्त टायर को देखकर ऐसा लगता है….. मानो उन्हें वो अपनी गोदी मे उठाकर सरपट भागते जा रहे हो……

इन रास्तों के साथ चलता हुआ आकाश,और दौड़म भाग करते हुए बादल भी अपनी मस्ती मे दिखते हैं…..कहीं तो काले काले काले मेघों ने आकाश को घेर लिया…..देखते ही देखते बारिश की बूँदों ने धरा के साथ-साथ रास्तों को भिगो दिया…..

Travel

आकाश रुई के समान सफेद बादलों से आकाश मे तरह तरह की आकृति बनाते नज़र आते हैं….इन बादलों को भी समूह मे ज्यादा देर तक साथ रहना नही भाता है…..

कुछ ही समय मे छोटे छोटे बादलों के टुकड़े,अलग-अलग दिशा मे उड़ते हुए नज़र आते हैं…..

आकाश मे बादलों की सहायता से बनती हुई आकृति हो, या सड़क के दोनो तरफ लगी वनस्पति हो, आकर्षक लगती है….आकाश परिंदों के हौसलों की बात बताता है,उड़ान आकाश की होती है ….लेकिन धरा की वनस्पतियों पर इनका ठिकाना होता है…

Travel

रास्तों मे मिलते हुये जलस्रोत, सफर की थकान को पूरी तरह से मिटाते हुये लगते है….

ये जलस्रोत भी तरह तरह के जीवजंतुओं के ठिकाने होते हैं….

भव्यता को धारण किये हुये पहाड़,गर्म मौसम की मारामारी, या विकास के कारण रोते बिसूरते से लगते हैं….

बड़ी बड़ी मशीनों के द्वारा,विकास की राह पर, इन पहाड़ों के बीच से रास्ते निकलते दिखते हैं…

Travel

पहाड़ों के ऊपर वनस्पतियों की कमी पर्यावरण के विषय मे सोचने पर मजबूर कर जाती है…..

राजमार्गों पर सफर के दौरान सांस्कृतिक विभिन्नता परिधानो के कारण देखी जा सकती है।

कहीं चटकीले रंगों के कपड़े और पगड़ी ,ऐतिहासिक विरासत को संजोये हुये भवन, दिवारों पर बनी हुयी तरह तरह की आकृति ,ये सब यात्रा के दौरान एक अच्छी स्मृति के रूप मे दिलो-दिमाग मे शामिल हो जाती है….

Travel

( चित्र internet से )

ये रास्ते भी जीवन के लिए उपयोगी तमाम चीजों को बताते हैं…..

ट्रकों मे वाहन से लेकर ,गृह उपयोगी तरह तरह के सामान भी सफर करते हुये दिखते हैं…..

सफर टायरों और रास्तों के सामंजस्य को हमेशा दिखाता है….

जीवन का सफर भी इन रास्तों के साथ,घरों से भी जुड़ जाता है …..इन राजमार्गों पर दौड़ते भागते हुए वाहनो के कारण ही,इंसान अपने जीवन की तमाम आवश्यक चीजों को पाता है…

Travel

सच है यह बात कि, सफर जीवन का हो या राजमार्गों का खुशी ,भय ,रोमांच जैसे अनेक भावों के साथ चलता जाता है…..

EntertainmentExpressionFeeling of positivityHappiness in NatureHeritageIndian cultureTravel
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
स्वस्थ समाज और रसोई
next post
मां के आंचल का छोर,और नम आंखों का कोर

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

0 comment

Manisha Kumari July 7, 2018 - 3:04 pm

Very refreshing article

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India