Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

विष के समान है, तंबाकू

by 2974shikhat May 31, 2018
by 2974shikhat May 31, 2018

World no tobacco day

“वर्ल्ड नो टोबैको डे” पर संचार माध्यमों ने अपनी अहमियत को दिखाते हुए तंबाकू के हानिकारक प्रभाव को समाज के सामने रखा……

अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी को पूरी करने की कोशिश में जोरशोर से लगा…..

“विष के समान है तंबाकू” जैसे शीर्षक समाचापत्रों मे छपे नज़र आ रहे थे…..

तंबाकू के शौकीनों को इस तरह के समाचारों के माध्यम से, दी गई सलाह भी अप्रिय या विष के समान ही नज़र आ रही थी …..

तंबाकू के उपयोग से बचाव के एक सुझाव पर

गंभीरता से आंखें ठिठक गयी ……

अक्षरश: ध्यान से पढ़ने पर मजबूर कर गयी …..

“तंबाकू नियंत्रण हेतु लोगों को शिक्षित एवम्

जागरूक बनाना होगा”…..

जागरूकता हमेशा जरूरी होती है ……

खुद के स्वास्थ्य,परिवार और समाज के लिए ……

लेकिन! धूम्रपान क्या केवल अशिक्षित लोगों के बीच मे ही फल और फूल रहा है.?

आश्चर्य में डालती है यह बात……

शिक्षित,सभ्य और सुसंस्कृत सा समाज ……

होता नही धूम्रपान की हानियों से अनजान ……

फिर क्यूँ ,धुएँ के छल्लों को उड़ाता नज़र आता……

व्यक्तिगत, बौद्धिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ समाज ……

भेड़चाल के कारण धूम्रपान जैसी चीजों को अपनाता ……

हाथ की दो उंगलियों के बीच में ……

सुलगती हुई सिगरेट हो या बीड़ी …….

आर्थिक असमानता के बीच में

अमीरी हो या गरीबी…….

धूम्रपान करते समय व्यक्ति की सकारात्मक इच्छा शक्ति……

नकारात्मक इच्छा शक्ति के पीछे, मुँह छुपाती नज़र आती है……

मानसिक रूप से मजबूत लोगों को भी नकारात्मक इच्छा शक्ति

छलती और ठगती दिख जाती है ……

भारत मे तंबाकू के इतिहास को जानने की उत्सुकता को “वर्ल्ड नो टोबैको डे”ने बढ़ा दिया…..

भारत में तंबाकू का पौधा पुर्तगालियों के द्वारा लाया गया था ……

तंबाकू के पौधे, अपने आप को विभिन्न प्रकार की जलवायु ,और भूमि में ढ़ालने के अनुकूल गुणों से भरपूर होते हैं ……

इसके कारण देश के विभिन्न हिस्सों मे इसकी सफल खेती होती है ……

भारत में तंबाकू के उपयोग का सबसे शुरुआती माध्यम हुक्का रहा……

भारत में हुक्के की शुरुआत मुगलकाल के दौरान हुई …..

लंबे समय तक यह माना जाता रहा कि, पानी के माध्यम से होनेवाले धूम्रपान से, सेहत को कोई नुकसान नही होता….

जबकि आगे चलकर रिसर्च के माध्यम से यह बात गलत सिद्ध हो गयी …..

धूम्रपान के दूसरे माध्यम सिगरेट और बीड़ी ब्रिटिशों की देन है…..

अमेरिका की स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी के अनुसार, मानव सभ्यता के इतिहास में सिगरेट सबसे घातक उत्पाद है …..

सबसे आश्चर्य मे यह बात डालती हैकि सिगरेट के शुरुआती दौर मे इसे दवाई के रूप में स्वीकारा जाता था…..

असाध्य बीमारियों और धूम्रपान के बीच का संबंध 1930के दशक के बाद पता चला….

धूम्रपान से होने वाली हानि को समझाने और लोगों को जागरूक करने के लिए साल का केवल एक दिन पर्याप्त नही है …..

World no tobacco day

इसके लिए इन्हें बेचने वाली दुकानें, विज्ञापन कंपनियां,सिगरेट पैकेट डिजाइन करने वाले कलाकार भी बराबर से जिम्मेदार है …..

विकासशील देशों मे हर साल बढ़ती सिगरेट की मांग…

बढ़ते हुए बच्चों,किशोरों के लिए ,और भारतीय समाज के लिए…

पाश्चात्य देशों के समान कहीं खतरे की घंटी तो नही है…

” वर्ल्ड नो टोबैको डे” पर गंभीरता से सोचने वाली है, यह बात …..

(चित्र internet से )

HealthHealthy lifestyleMotivationNo smokigpositivityself developmentWill powerWorld no tobacco day
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
THANKS BLOGGER FRIENDS AND READERS !
next post
विश्व पर्यावरण दिवस पर, जागा हुआ समाज

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India