Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

वनस्पतियों के साथ रसोई और, रसोई के साथ स्वस्थ जीवन

by 2974shikhat March 27, 2018
by 2974shikhat March 27, 2018

Food and nutrition

रसोई के साथ होता है हर किसी का जुड़ाव……

खाना बनाना पसंद हो या

सिर्फ खाने का स्वाद लेना हो पसंद…..

मिल ही जाते हैं, रसोई से जुड़ने के बहाने तमाम…..

अग्नि,जल,अनाज और वनस्पतियों के साथ….

कयी सारी चीजें रसोई से जुड़ी होती हैं….

ध्यान से देखो रसोई को तो

सच में कयी चीजें हमारे विचारों से

अनछुई सी रहती हैं….

इंसान रसोई में घुसते ही

माइक्रोवेव,कुकर,मिक्सी, जूसर

गैस चूल्हा जैसी मशीनों के साथ

मशीन जैसे ही जुड़ जाता है….

पेटपूजा के तमाम इंतजाम करने के बाद

सलीके से खुद को रसोई की दुनिया से बाहर

विचारों के साथ खींच लाता है…..

वनस्पतियों और रसोई के रिश्ते की

प्रगाढ़ता हमेशा दिखती है…

बिना वनस्पतियों के रसोई कहां

रसोई दिखती है….

Food and nutrition

सब्जी हो,अनाज हो, मसाले हो या हो तेल….

इन सभी चीजों का और रसोई का होता है गहरा मेल….

तरह-तरह की सब्जियां और फल

रसोई की जरूरत होते हैं….

सब्जियों को पका कर खाना हो या कच्चा

अनजान नही है, सब्जियों की अहमियत से

वृद्ध,जवान या बच्चा….

तरल रूप में सब्जी और फलों को लेना है

तो बना लो सूप या जूस…..

Food and nutrition

रसोई में फ्रिज रसोई का अहम् हिस्सा होता है….

फ्रिज का दरवाजा खोलते ही इसके अंदर

तमाम तरह की कहानी और किस्सा होता है….

लाल टमाटर फ्रिज का दरवाजा खुलते ही

मुस्कुराते हैं….

अपनी उपयोगिता को सलाद,सूप,जूस सभी रुप

में देखकर जोर से खिलखिलाते हैं…..

धनिया और मिर्च के साथ मिलकर

तमाम तरह की सब्जियां और फल

वनस्पतियों की दुनिया को दिखा रहे थे….

Food and nutrition

पनीर को वनस्पतियों की दुनिया से बाहर

बता रहे थे…..

कुछ सब्जियों को देखकर हर उम्र के लोग

खुश नज़र आ रहे थे तो…

कुछ को देखते ही अधिकांश लोग अपने मुंह को

बिचका रहे थे….

इन्हीं सब्जियों के बीच शालीनता के साथ

लौकी मुस्कुरा रही थी….

ऐसा लग रहा था मंद मंद मुस्कुरा कर

अपनी उपयोगिता की बात को

सारी दुनिया को बता रही थी…..

Food and nutrition

आश्चर्य में डालती है यह बात कि

लौकी का और इंसानों का

दस हजार साल से भी पुराना है साथ…..

ऐसी मान्यता है कि कृषि युग से पहले से ही

मनुष्य लौकी का उपयोग करता रहा है…..

यह केवल सब्जी नही है…..

यह शरीर को रोग रूपी जंजाल से

मुक्त करने वाली औषधि है…..

बोतल जैसी आकृति होने के कारण

बाटल गार्ड भी कहलाती है…..

प्राचीन काल में इसको सुखा कर खोखला करके

इसमें पानी का संचय करते थे…..

कुछ वैज्ञानिक इसका जन्म स्थान अफ्रीका तो

कुछ भारत को मानते हैं…..

आर्युवेद के अलावा ऋग्वेद ने भी

लौकी के महत्त्व की बात बोली है…….

लौकी का रस,तेल,जूस,छिलका एवम्

बीज तक गुणकारी होता है…….

बुखार, मधुमेह, मोटापा, हृदय विकार के अलावा

तमाम तरह की बीमारियों में भी उपयोगी होता है……

Food and nutrition

मोटापा घटाना है तो चलिए लौकी के जूस के साथ…..

त्वचा में प्राकृतिक चमक लानी है तो ध्यान में लाइये

लौकी के गुणों की बात….

लौकी के ऊपर से बेस्वाद का तमगा हटाने के लिए

ज़रा सलीके से पकाना होता है…..

रायता, हलुआ,खीर,कोफ्ते, पकोड़े या बर्फी

Food and nutrition

के रूप में भी ले सकते हैं लौकी का मजा……

स्वादिष्ट बना कर खाने से होती नही है

जीभ के लिए यह सजा……..

ऐसा लगा लौकी लोगों के बिचके हुए मुंह को

देखकर बोल रही हो….

लौकी को अपने खाने का अहम् हिस्सा तो बनाओ

देखते ही देखते तमाम शारीरिक बीमारियों को

अपने से दूर भगाओ……..

Food and nutrition

(सभी चित्र इन्टरनेट से)

feelings of positivityFood and happinessFruits and vegetablesHealth and beautyHealthy lifestyleMedicinal plant
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
“चित्रकूट”, प्रकृति की अनुपम कृति
next post
प्रकाश पुंज के बीच में जीवन

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India