Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

सकारात्मक सोच के साथ, प्रसन्नता और जीवन

by 2974shikhat March 22, 2018
by 2974shikhat March 22, 2018

Happiness

चलते हुए रास्तों पर चारों तरफ जीवन दिखता है…….

जीवंतता, जुझारूपन और तरह तरह के भावों के साथ

हर जीव अपने अपने सफ़र में मशगूल दिखता है……

कहीं दिखते हैं शांत भाव के साथ खड़े हुए पेड़……

उन्हीं पेड़ों के ऊपर दिखती हैं

प्रसन्न मुद्रा में हिलती डुलती हुयी

चंचलता से भरी हुई पत्तियां…….

फूलों से सजे पौधों और झाड़ियों को देखकर

मन भी प्रसन्न हो जाता है…….

क्योंकि अलग अलग रंगों में खिले हुए फूल

अपने उल्लास को दिखा रहे थे……

ऐसा लग रहा था मानो प्रसन्नता के कारण ही

कभी मुस्करा तो कभी खिलखिला रहे थे……

अलग-अलग आकार और आकृति के वृक्ष

यूं ही खड़े होकर रास्तों को देख रहे थे……

खुद को भी हर्ष और उल्लास के भाव के साथ

सजाने के लिए प्रयत्नशील दिख रहे थे…….

वनस्पतियों की तरफ से ध्यान हटा……

तो जीव जंतुओं की तरफ जा टिका……

Happiness

पक्षियों की चहचहाहट,हवा की गति के साथ

आकाश में तैरना……

उनकी खुशी को दिखा रहा था…….

ऐसा लग रहा था अलग-अलग रंगों के साथ

आकाश भी प्रसन्न मुद्रा में खड़ा नज़र आ रहा था…….

प्रसन्नता के कारण ही बादलों से दौड़ाभागी करा रहा था……..

रास्तों पर दौड़ती भागती हुई गाड़ियों के साथ भी

जीवन दिख रहा था……

रिक्शों,सायकिल, ठेलों और तमाम तरह की बड़ी और

छोटी गाड़ियों के साथ जीवन की वास्तविकता दिख रही थी……

Traffic

कहीं संपन्नता के साथ प्रसन्नता तो……

कहीं विपन्नता के साथ भी प्रसन्नता दिख रही थी……

दिमाग में अचानक से एक सवाल कौंधा…..

कुछ पल के लिए ही मन और दिमाग दोनों ने मिलकर सोचा……

संपन्नता हमेशा ही प्रसन्नता लेकर आती है क्या?….

वनस्पतियों और पशु पक्षियों को छोड़कर……

मानव जीवन के लिए ही यह सवाल उचित लगता है……

खुशी,हर्ष,प्रसन्न रहने की अवस्था ही तो प्रसन्नता कहलाती है……

इच्छा,क्रोध और लालच की परम् शून्य अवस्था में

प्रसन्नता सबसे अधिक होती है….

मनुष्यों में भी बाल अवस्था में ये हमेशा दिखती है…….

बच्चों का निश्छल भाव का चेहरा हमेशा प्रसन्नता को दिखाता है……

कामना,क्रोध और लालच के भाव को अपने पास

ज्यादा देर तक नही टिकाता है….

दूसरी तरफ इन तीनों मनोभावों का स्तर बढते ही

प्रसन्नता में कमी आती दिखती है……

Happiness

सकारात्मक विचारों के साथ चलते हुए

हर कोई जीवन में प्रसन्नता को महसूस कर सकता है……

थोड़े समय की खुशी भौतिक सुख सुविधाएं

निश्चित तौर पर ला सकती है……

आत्मबल,सच्चाई और ईमानदारी बिना किसी

भौतिक बाहरी प्रभाव के प्रसन्नता को बढ़ा सकते हैं……

इन तीनों को अपने जीवन में स्थान देकर……

इंसान बिना किसी भय के प्रसन्नता के साथ

मुस्कुरा या खिलखिला सकते हैं…….

Happiness

(सभी चित्र इन्टरनेट से)

Feeling of positivityHappinessHuman behaviorPhilosphy of lifespirituality
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
रसोई के साथ, सामाजिक और पारिवारिक तानाबाना
next post
मन की शक्ति,”सोलह आने खरी

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India