Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
NatureShort Stories

Honeycomb of Positivity 

by 2974shikhat November 15, 2016
by 2974shikhat November 15, 2016

​

November 15,2016

आराम से मिला पका-पकाया भोजन करने मे कितना मजा आता है न । हम स्वाद ले लेकर तृप्त होते रहते हैं । थोड़ी बहुत कमियाँ भी निकाल देते हैं, लेकिन उस भोजन को बनाने से पहले की मेहनत, और तैयारी को हम सभी भूल जाते हैं ।

ठीक वैसे ही जैसे तमाम औषधी गुड़ों को अपने अंदर समेटे हुए, शहद का उपयोग करने से पहले हम ये भूल जाते हैं कि, इस एक चम्मच शहद को तैयार करने मे मधुमक्खियों को कितनी मेहनत लगी होगी ।कुछ दिन पहले की ही तो बात है , आराम से खड़े होकर प्रकृति का नजारा ले रही थी । तभी सामने से मधुमक्खियाँ उड़ती दिखायी दी ।बड़ी तेजी से उड़ी जा रही थी बेचारी ! multistory building  की भीड़ मे फूल वाले पौधे खोज रही थी ।

ऐसा लग रहा था मानो एक दूसरे से पूछ रही हों, तुझे मिला क्या कहीं फूलों वाले पौधे का जमावड़ा । दूसरी ने नाक सिकोड़ते हुये बोला, कहाँ यार! यहाँ तो ज्यादातर लोगों ने या तो money plants या तो show plant लगा रखे हैं ।

फूलों वाले पौधे को खोजने के लिये बड़ी मेहनत करनी पड़ती है I तू समझती नहीं है इसीलिये  तो slim trim हूँ , बहुत दूर तक जाती हूँ ,फूलों का रस इकट्ठा करने के लिये । थोड़ी देर मे ही तीसरी भी उनके बीच मे कूद पड़ी। अरे यार ! इन कबूतरों के चक्कर मे  हमें ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। सारी मधुमक्खियाँ उसकी हाँ मे हाँ मिलाने लगी ।

सही कहा यार तूने अरे! वो देख उस balcony में भी जाल लगा लिया I बड़ी मुश्किल होती है जाल मे घुसकर फूलों का रस लेने मे I अगर ले भी लेती हूँ तो, बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है I मेरा तो दम घुटने लगता है ।

इतनी देर मे 8-10 मधुमक्खियाँ और आ गयी I उनकी बातचीत इतनी जोर-जोर से हो रही थी की ,उसकी भनभनाहट मेरे कानों तक पहुंच रही थी । ऐसा लग रहा था मानो किटी पार्टी से बाहर निकलकर ,एक दूसरे के कपड़े और खाने पर नुक्ताचीनी कर रही हो। जल्दी ही सभा समाप्त हो गयी I 

सब अलग-अलग society की तरफ उड़ चली I  बेचारी इस बात से बहुत दुखी थी कि लोग , फूलों वाले पौधों की जगह show plant ज्यादा लगाते हैं ।

Image Source : Google Free

 मै आराम से खड़े होकर उनके हाव भाव को देख रही थी । आसपास के ही किसी फ्लैट के छज्जे से उनका लगाव बढ़ रहा था ।

कल शायद रानी मधुमक्खी आयी थी  छज्जा देखने I यहाँ अपना आशियाना बनाना ठीक है कि नहीं , उसने सारी मधुमक्खियों से पूछा?   मधुमक्खियाँ अगल बगल उड़ कर गयी, उसके बाद अपनी -अपनी राय रानी  को देकर उड़ चली । इनमे से किसी का भी इरादा चमचागिरी का बिल्कुल नही लग रहा था। सब अपनी -अपनी report देकर  अपने अपने काम मे  लग गयी।

मै भी अपने काम मे लग गयी I शान्त दिमाग से वापस खड़े होने का समय शाम को मिला । फिर से मेरा ध्यान उस तरफ गया जहाँ मधुमक्खियों का जमावड़ा हो रहा था  I उनकी भनभनाहट  को ध्यान से सुनने की कोशिश करने लगी I

उसमे से एक जो कुछ भी बोल रही थी , उसे सुनकर मै तो चौंक गयी I  कान लगाकर उसकी बातों को ध्यान से सुनने लगी, वो बड़े सरल भाव से सारी मधुमक्खियों को बता रही थी । यार तुम लोंगो को मालूम है क्या?  मेरी नानी और दादी दोनो ने मुझे ये बात बतायी है । वैसे तो सामान्यतौर पर , नानी और दादी की बातों मे समानता कम ही होती है । लेकिन इस बात के लिये वो एकमत थीं । इसीलिये मुझे उनकी बात पर आँख बंदकर के विश्वास है।

वो कह रही थी , मुम्बई मे बड़े भाई ने जो घर बनाया है न ! उन्होंने हमारे घर से ही उसकी design चुरायी है । दूसरी ने बोला कौन सा बड़ा भाई अरे! तुम्हे नहीं पता वो 1bilion dollars की skyscrapers (गगनचुम्बी) Antilia जो बनी हुयी है । सब झूठे हैं कहते है,Chicago based architect ने design की है ।

लेकिन तुझे मालूम है वो शिकागो वाले आर्किटेक्ट हमारे छत्ते (bee hives) को निकाल कर ले गये थे , फिर अच्छे से देखकर उन्हे बड़े भाई का घर बनाने का ख्याल आया । उस मधुमक्खी की आँखों मे बड़ा घमंड था।  हम भी अपना घर कितनी मेहनत से गगनचुम्बी इमारतों के ऊपर बनाते हैंl कितने बड़े -बड़े हमारे छत्ते होते हैंl

हमारे घर के आसपास रखे पक्षियों के पीने के लिये रखे पानी के बर्तन हमारे स्विमिंग पूल होते हैं I बड़े भाई के घर  मे भी वैसे ही बनाया हुआ है । हम तो बिना एयरस्ट्रिप के ही ट्रैफिक से दूर अपने घर मे लैंड कर जाते हैं । उन्होंने तो एयरस्ट्रिपभी बनायी  हुयी है ।

कितने सारे कमरे होते है न हमारे घर मे उनके घर मे भी same to same और तुझे मालूम है interior भी हमारे घर से चुराया हुआ है।कितना storage space हमारे पास होता है उनके पास भी है ।

बड़े नकलची लोग होते है इस दुनिया मे । सारी मधुमक्खियाँ उसकी बातों से सहमत नजर आ रही थी ।सामान्य इंसान जैसे ही उनकी बातें लग रही थी । सब अपने -अपने विचार रख रही थी , किसी ने बोला यार tailor bird का घर भी इन इन्सानो ने नहीं छोड़ा।उसके जैसा घर भी बनाया है  विदेश में । उसमे से कई तो इस लिये परेशान थी कि , कहीं किसी दिन कोई बड़ा businessman हमारा घर ही ,अपने रहने के लिये न निकाल ले जाये ।

बड़ी दैर तक मै उनकी बातें सुनती रही , उनकी ईमानदारी ,मेहनत और बातों की कायल हो गयीI

45 दिन के जीवन मे हमे , कितना कुछ दे जाती है एक मधुमक्खी । सही मे अपने आसपास कीड़े -मकोड़ों की आदतों को ध्यान से देखने से भी , हम अपनी जिंदगी के महत्व को समझ सकते हैं ।

पर्यावरण संरक्षण की सिर्फ बातें ही न करके , पौधों को लगाकर अपना सकारात्मक योगदान तो दे सकते हैं I 

सीमित जगह में, कम से कम कुछ फूलों वाले पौधे तो लगा ही सकते हैं । 

ExpressionHindi fictionHuman behaviorinspiration from nature funny blogMotivationsocietyThoughts
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
Nature loves Positivity 
next post
When Nature inspires to write

You may also like

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • अमरूद का वो पेड़

    April 30, 2026
  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

    October 14, 2025
  • हे माँ

    October 2, 2025
  • लीची का पेड़

    June 18, 2025
  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India