Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeWomen's Rights

जुझारूपन के साथ बेटियाँ

by 2974shikhat November 25, 2019
by 2974shikhat November 25, 2019

माँ के गर्भ मे,संतान के रूप मे पलती हुई, बेटी

मजबूत हौसले के साथ,जीवन के सफर की

शुरूआत करती है । 

समाज मे सुनी हुई है यह बात ।

बेटियाँ माँ के गर्भ से ही

जुझारूपन के साथ

पलती और बढ़ती है ।

वैज्ञानिक शोध ने भी स्वीकारी है यह बात ।

जीवन मे आने वाली परेशानियों को

तुलनात्मक रूप से

शिशु अवस्था से ही

मजबूती से पार करती है ।

अपने पांव पर चलना शुरु करते ही

नन्ही बेटी !

माँ सा, कोमल स्वभाव रखती है । 

प्यार और देखभाल को

अपने नन्हे-नन्हे हाथों और

तोतली जुबान से ही

समझाने लगती है । 

होती होगी जरूर

बेटियों की बातों ,और लाड़ प्यार मे

चमत्कारिक सी बात के साथ

देखभाल का एहसास ।

शायद इसी कारण,समाज मे

कठोर से कठोर हृदय वाले इंसानों मे भी

दिखाई पड़ जाता है

खुद की बेटियों के लिए

स्नेह और दुलार अपार ।

ईश्वर ने भी, कोमलता के साथ

बेटियों को बनाया होता है । 

अपनी सारी भावुकता को, बेटियों के भीतर

छुपाया होता है । 

फिर क्यों समाज मे बेटियाँ !

परिवार पर भार सी लगती हैं ।

‘कन्या भ्रूण हत्या’जैसी बातों से

दो चार होती हैं ।

महत्वपूर्ण लेकिन, ज़रा सा अचंभित करती है,यह बात ।

बेटियों के कंधों पर ही मानी जाती है

दो परिवारों की,सुख- शांति और बरकत की जिम्मेदारी ।

लेकिन हम इस बात से,नही कर सकते इंकार । 

बेटियों के साथ-साथ,बेटों के कंधों पर भी होता है

स्वस्थ समाज का ‘दारोमदार’ । 

बेटियों की चहचहाहट, मुस्कुराहट और खिलखिलाहट

होती है, सकारत्मकता से भरपूर । 

निश्चित रूप से बेटियों की खुशी से

अभिवावकों के हृदय को मिलता है ‘सुकून’ । 

समाज को बेटियों के प्रति समय रहते

इंसानियत को दर्शाना होगा । 

बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और विकास से जुड़े

विषयो के प्रति, जागरूकता फैलाना होगा । 

सोये हुए अंर्तमन को, जगाना होगा । 

समाज और परिवार मे बेटियों के

आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा । 

गर्भ मे पल रही बेटियों को

भारतीय समाज मे मिलना चाहिए

जीवन को जीने का

ससम्मान अधिकार  ।

अभिवावकों का,लाड़ प्यार और दुलार ।

दूर करना होगा बेटियों के प्रति

दोयम दर्जे का व्यहवार  । 

भारतीय सामाजिक  व्यवस्था की गाड़ी

सिर्फ एक पहिये पर, चल नही सकती

पुरुषों के साथ, स्वस्थ मानसिकता और

मजबूत इरादों के साथ बेटियाँ

आगे क्यों नही बढ़ सकती ?

सोचने पर मजबूर करती है यह बात !

AnxietyBeti bachao Beti padhaoBraverychild health and educationchildhoodconsciousnessDaughters DayDutyEncouragementHuman behaviorinspirationLoyaltyParentingSave girl childsocietyStruggleThoughtsWarmthWill powerwomen safetyWriting
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
बात खिचड़ी की
next post
महंगाई विषय चिंतन का

You may also like

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

और कुहासा बह गया

February 24, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

पुस्तकालय

August 10, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • अमरूद का वो पेड़

    April 30, 2026
  • और कुहासा बह गया

    February 24, 2026
  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

    October 14, 2025
  • हे माँ

    October 2, 2025
  • लीची का पेड़

    June 18, 2025

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India