Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeNature

जंगल का साथ बहुत सारी बात

by 2974shikhat October 13, 2017
by 2974shikhat October 13, 2017

नींद की गहराई मे हरा भरा
सघन सा जंगल दिखा…..

बड़े बड़े हरे पेड़ों की
छाँव से भरा दिखा…

सर्पीले से रास्ते थे….
चलने के वास्ते थे….

सागौन ,शीशम , साल के अलावा
अनेक प्रकार की बेलों और जंगली
वनस्पतियों से सजा था….

दिख रहे थे चारो तरफ
अनेक प्रकार के जीव जंतु…

कुछ तो दिख रहे थे स्वभाव से शांत
तो कुछ दिख रहे थे बड़े उग्र…..

Spread Positivity

जंगल के बीच मे से गुजर
रही थी, शांत और शीतल नदी…

अपने जल से सींच रही थी
जंगल की जमीन…

नदी के ऊपर झुकी पेड़ों की
शाखायें दिखी….

ऐसा लग रहा था नदी के
सम्मान मे झुकी….

वृक्ष की बातों को मै कान लगाकर
सुन रही थी…..
सुनते हुये समझने की कोशिश करते
हुये गुन रही थी…

वृक्ष ने मुस्कुराते हुए नदी से कहा
अपने बहाव के सफर मे अनेक
व्यवधानों को पार किया है….

बहती हो रेतीली पथरीली ज़मीन पर भी…..
सींचती हो कटीली वनस्पतियों को भी…
फिर भी लेती क्यों प्रतिशोध नही….
तुम्हें क्या इस बात का अफसोस नही…

उत्तर मे नदी ज़रा सा मुस्कुरा गयी….
मिट्टी की पकड़ और जड़ की मजबूती की बात सिखा गयी..

एक बार फिर से शांत हो गयी
वृक्ष की बातों को सुनने मे ध्यानमग्न हो गयी

वैसे पता है हमे जब उफान लाती हो तो
हमारे जैसे बड़े बड़े वृक्षों को भी बहा ले जाती हो…..

लेकिन मानना पड़ेगा तुम्हें हम वृक्षों का एहसान भी
तुम्हारे तीव्र क्रोध को हम भी सहते हैं….
तुम्हारे तेज प्रवाह को रोकने की कोशिश मे
हम भी गिरते और सँभलते हैं……

बस इसीलिये मुस्कुरा रहे हैं…..
तुम्हारे सम्मान मे अपने सिर को झुका रहे हैं…

Spread Positivity

अचानक से देखा एक अजगर वृक्ष से लटका हुआ था…
ऐसा लगा मानव शरीर से दर्प चिपका हुआ था….

पेड़ पर लटके लटके ही शाखाओं को जकड़े हुए था….
ऐसा लग रहा था अपनी ताकत की जोर आजमाइश
मे लगा हुआ था….

देख कर उसे  ज़रा सी हँसी आ गयी…..
लेकिन उस हँसी को मै मन मे ही दबा गयी…..

पता नही था उसे जिस शाखा पर लटका था…
उसी को निगलने की कोशिश मे आँखें बंद कर के
 जुटा था…

जंगल का वातावरण भी बड़ा रहस्यमयी होता है….
भीड़ के साथ भी जंगल मे इंसान अकेला खड़ा होता है….

अचानक से आँखें खुल गयी….
जंगल से बाहर निकलकर
वास्तविकता से आँखें मिल गयी….

व्यक्ति का दर्प भी तो अजगर ही होता है…..
अपने दर्प को इंसान गर्व के साथ अपनाता है…
हमेशा उसी दर्प को अपने चारो तरफ लिपटा हुआ पाता है...

Blogs on Peace and TranquilityExpressionfeelings of positivityHappiness in NatureHuman behavior
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
PODCAST-हिमालय की भव्यता
next post
Thanks blogger friends and readers!

You may also like

अमरूद का वो पेड़

April 30, 2026

और कुहासा बह गया

February 24, 2026

पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

October 14, 2025

हे माँ

October 2, 2025

लीची का पेड़

June 18, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

पुस्तकालय

August 10, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

0 comment

Mayur October 13, 2017 - 2:03 pm

Bahot hi sundar kavita aur Natural picture.

Mrs. Vachaal October 13, 2017 - 3:59 pm

प्रशंसा के लिए धन्यवाद 😊

Bharati singh October 20, 2017 - 7:27 pm

“जंगल का साथ……..”पढ़ कर ऐसा लगा जैसे कविता के साथ हम भी जंगल की सैर करके लौटे हैं।

Mrs. Vachaal October 21, 2017 - 3:06 am

चलो अच्छा है मैने अपनी कविता के साथ तुम्हें जंगल की सैर करा दी😊…वैसे सच बताऊँ तो वास्तविकता मे मैने अपने सपने को शब्दों के माध्यम से कविता मे उतारा है.. तूने पहली बार मेरी पोस्ट पढ़कर अपनी बात लिखी उसके लिए धन्यवाद 😊

Manisha Kumari October 22, 2017 - 11:06 am

कितना मनोहर रहा होगा ऐसे किसी सपने में खोना।

Mrs. Vachaal October 22, 2017 - 11:46 am

इस तरह के सपने मे खोते हुए, सोते समय मुझे अपनी पोस्ट को लिखने के लिए शब्द मिल गये ,वो मेरे लिए ज्यादा मनोहर था😊..पढ़ने के लिए धन्यवाद

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • अमरूद का वो पेड़

    April 30, 2026
  • और कुहासा बह गया

    February 24, 2026
  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

    October 14, 2025
  • हे माँ

    October 2, 2025
  • लीची का पेड़

    June 18, 2025

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India