Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

इमारतों के जरिए इतिहास

by 2974shikhat February 12, 2018
by 2974shikhat February 12, 2018

Delhi

शहर कोई भी हो ध्यान से देखिए

तो दिखता है खास……

जिस शहर में रहिए उस शहर से

जुड़ते जाते हैं व्यक्ति के ज़ज्बात……..

हर शहर का होता है अलग इतिहास…….

महानगरों की तरफ देखो तो इनका इतिहास

ज़रा दमदार नज़र आता है…….

खूबसूरत इमारतों से सजी हुई दिल्ली के इतिहास को

यह महानगर इमारतों के जरिए

ही सुनाता जाता है……..

दिल्ली शहर के हर एक कोने में खड़ी ऐतिहासिक इमारतें

अपनी कहानी कहती जाती हैं……

मुगल शासकों ने राजधानी के रूप में

आगरा की प्राथमिकता को खत्म कर के

दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया और इमारतों से सजाया……

दूसरी तरफ अंग्रेजों का कलकत्ता से मोहभंग हुआ……

उन्होंने दिल्ली को राजधानी के रूप में चुना……

चारों तरफ भव्य इमारतों का जाल बुना…..

Delhi

महाभारत काल के समय की भी झलक

यहां दिख जाती है…….

आज की दिल्ली पांडवों के समय में

इन्द्रप्रस्थ के नाम से जानी जाती रही है…..

प्राचीन किले और इमारतें कुछ तो संरक्षित हैं

तो कुछ ढह गये…..

कुछ समय की मार के चलते जमीन के नीचे दब गये….

पुराने किले में तो पांडवों के समय के प्रतीक चिन्ह

खुदाई के दौरान नज़र आते हैं…..

यह शहर मौर्य शासकों की बात भी कहता है….

खुदाई के दौरान मौर्य काल के समय की

ईंटों और दीवारों को दिखाता है…..

मुगलों के आगमन के पहले ….

Delhi

हिंदू शासकों के अंतिम शासक

पृथ्वीराज चौहान की बात…..

किला राय पिथौरा के जमीन के अंदर

दबे हुए अवशेष और दीवारें बोलती हैं…..

दिल्ली का ताज अलग-अलग शासकों के

मस्तक पर सजता रहा……

हर शासक अपनी आन ,बान और शान के मुताबिक

इमारतों का निर्माण करता रहा…..

किसी ने नव निर्माण कराया…..

किसी ने पुराने किले और इमारतों को खंडित कर

इमारतों की पुरानी पहचान मिटा कर

अपनी ताकत को दिखाया…..

Delhi

चाहे हिन्दू शासक हो ,मुगल हो ,या हों अंग्रेज

हर किसी ने शहर-ए-दिल्ली को सजाया है…..

हरियाली के बीच में स्थित मक़बरे ,मस्जिद हो

या हो कुतुब मीनार या लाल किला…

सभी को इनकी कलात्मकता, वास्तुकला और

भव्यता ने विश्व धरोहर में शामिल कराया है…..

ब्रिटिश हुकूमत के समय की इमारतें

भी अपनी कहानी कहती दिखती है….

लार्ड इरविन के द्वारा नई दिल्ली को भारत की

राजधानी घोषित करते ही….

दिल्ली शहर की काया पलट होते हुए दिखती है….

तत्कालीन वायसराय हाउस कल्पना से परे दिखता है…..

वर्तमान में वही राष्ट्रपति भवन कहलाता है….

इसके गुंबद हो या हो जालियां

उच्च कोटि की वास्तुकला दिखाते हैं……

Delhi

रायसीना हिल की पहाड़ी पर स्थित राष्ट्रपति भवन…..

संसद भवन,विजय चौक, इंडिया गेट के साथ

राजपथ के सौंदर्य को भी बढ़ाता है…..

ब्रिटिश शासन काल के समय

पहले विश्वयुद्ध के साथ शुरू हुआ निर्माण कार्य……

दिल्ली को राजधानी का ताज मिलने के बाद भी जारी रहा…..

देखते ही देखते कुछ दशकों में अनेक

भव्य इमारतें खड़ी हो गईं…..

ब्रिटिश वास्तुकला की बात करो तो

सिर्फ लुटियंस की दिल्ली ही सामने आती है…..

तमाम सरकारी इमारतों और बंगलों को हरियाली से

सजाती और संवारती दिख जाती है……

पुरानी और नई दिल्ली की यात्रा पर निकलने पर

ऐतिहासिक इमारतें अलग-अलग रंगों से

रंगी हुई दिखती हैं……

ऐसा लगता है मानो हर शासक ने

शहर-ए-दिल्ली को दिल से अपनाया है……

अपनी अपनी वास्तुकला और कलात्मकता का उपहार

दिल्ली शहर को दे कर, शहर का मान बढ़ाया है…….

Delhi

(सभी चित्र इन्टरनेट से)

DelhiHeritageHistoryTravel
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
प्रभाव विचारों का
next post
दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ जीवन का संघर्ष

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

0 comment

Manisha Kumari February 14, 2018 - 8:41 am

Very informative

Mrs. Vachaal February 14, 2018 - 8:47 am

Thanks 😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • 4

    जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • अमरूद का वो पेड़

  • और कुहासा बह गया

  • पूर्णिमा से अमावस्या तक का चक्र

  • हे माँ

  • लीची का पेड़

  • कथा महाशिवरात्रि की

Categories

  • All (209)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (144)
  • Motivation (48)
  • Mythology (16)
  • Nature (34)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (190)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (7)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India