Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
MotivationShort Stories

अवनि चतुर्वेदी के साथ बेटियों की हौसलों की उड़ान

by 2974shikhat February 27, 2018
by 2974shikhat February 27, 2018

February 27, 2018

Avani Chaturvedi

Image Source : Google Free

हर दिन एक नयी रोशनी और विश्वास के साथ आता है……

आकाश भी हर दिन का ध्यान से देखने पर, बदला बदला सा नज़र आता है…..

इंसान जीवन की भागादौड़ी और आपाधापी में घड़ी की सुई की तरह भागता नज़र आता है….

आदत के मुताबिक हर इंसान, दिन के किसी न किसी पहर में, संचार के किसी न किसी माध्यम के ज़रिए, समाचार देखता, सुनता, पढ़ता और उसका विश्लेषण करता दिख जाता है…..

कभी कभी समाचार विचलित कर देते हैं…

महिलाओं के लिए असुरक्षित वातावरण, एक मां के साथ परिवार और समाज के लिए भी सोचने का विषय होता है…..

संचार माध्यम केवल नकारात्मक खबरों की ही प्राथमिकता देते हैं ,यह बात मैं नहीं कहती……

कभी कभी कई समाचार ऐसे भी होते हैं, जो समाज को प्रेरित करने का काम करते हैं…..

हौसले और उत्साह से भरी लड़कियां और समाज नकारात्मक सोच को पीछे छोड़कर….. सकारात्मक सोच के साथ, कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते हुए दिख जाती हैं…..

बेटियां सिर्फ सजावटी गुड़िया ही नहीं होती…..

इस बात को हमेशा बदलते हुए समाज ने बोला है…

बात वीरांगनाओं की हो विदुषियों की हो….

या किसी क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाह हो….

सभी दिशाओं में बेटियों ने अपने पंखों को फैलाया है…..

Avani Chaturvedi

Image Source : Google Free

संचार माध्यमों से प्रेरित करने वाली खबरें जब परिवार से या दोस्तों के बीच से निकलती हैं ,तब मन उत्साहित हो जाता है…..

अगर प्रेरित करने वाली लड़की हो तो ,सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है….

परवरिश छोटे शहर में हुई हो या, बड़े शहर में…..

माध्यम स्कूल के समय पढ़ाई का हिंदी है या अंग्रेजी….

पहनावा आधुनिक है या पारंपरिक…..

व्यक्ति के आत्मविश्वास और कुछ अलग करने के जुनून के सामने ये सारी बातें कोई मायने नहीं रखती …..

यही बात पहली भारतीय महिला पायलट अवनि चतुर्वेदी से मिलने पर सच नज़र आती है…..

विंध्य क्षेत्र में पली बढ़ी, मध्य प्रदेश की सीमा से निकल कर, पूरे देश का गौरव बनी…..

विश्व स्तर पर भी भारत को पहचान और प्रेरणा देती नज़र आती है…

Avani Chaturvedi

आंखों में चमक, बातों में आत्मविश्वास की झलक, कुछ अलग करने का जज्बा, जुनून के साथ

कुछ लोगों में बचपन से ही झलक जाता है….

उन्हीं लोगों में से एक अवनि भी है….

अवनि से मिलने के बाद मेरा मन भी उत्साह से भर गया ,और मेरे मन ने जोर से दी आवाज….

Beti bacho-Beti padhao

Image Source : Google Free

सोते हुए समाज अब तो जाग जाओ… 

बेटियों को गर्भ में ही चिरनिद्रा में मत सुलाओ…
“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के नारे को अमल में तो लाओ…

युवा मां बाप को तो बेटियों की अहमियत को समझाओ….

बेटियां बोझ होती है इस भ्रम को छोड़ दो….

दान दहेज की बातों को पीछे छोड़ दो…..

बेटियों को आत्मविश्वास के साथ…

सफलता की राह पर मोड़ दो…….

नन्हे नन्हे कदमों को मां के गर्भ से बाहर आने तो दो…..

डगमगाते हुए ही सही चलने तो दो……

धीरे-धीरे चलते हुए ही आगे बढ़ने तो दो…..

देखते देखते ही बेटियां आकाश को छूती नज़र आयेंगी…..

आकाश को नापती हुई दिख जायेंगी….

जीवन के सफर में कोई भी जंग हो….

सफलता पूर्वक जीत कर दिखायेंगी…..

पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्र में भी निपुणता से

छाप छोड़ती नज़र आयेंगी…….

Avani Chaturvedi

Image Source : Google Free

सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए प्रेरणा, अवनि चतुर्वेदी के उज्जवल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं 😊

Beti bachao Beti padhaoDaughters Dayfeelings of positivityFirst Indian women fighter pilotinspirationMotivation
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
नगर उज्जैन नाम अनेक
next post
होली के रंग तमाम ब्रज में होली कान्हा जी के नाम

You may also like

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी

April 3, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

प्रकृति का सौम्य या रौद्र रूप और सावन...

August 5, 2023

0 comment

myexpressionofthoughtsblog February 27, 2018 - 10:00 am

Yes!! Proud to motivate them and believing in their dreams

Mrs. Vachaal February 27, 2018 - 12:42 pm

Yes!!😊😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

    October 26, 2024
  • पुस्तकालय

    August 10, 2024

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India