Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Short Stories

मूक इतिहास और शाहजादा (भाग -३)

by 2974shikhat June 6, 2022
by 2974shikhat June 6, 2022

दारा शिकोह और परदेशी हक़ीम

दारा शिकोह ने भी अपने लिए जहाँनाबाद में एक हवेली बनवायी थी। जिसके नीचे चार बड़े – बड़े कमरे हैं। वहां गर्मी के मौसम में आराम से बैठकर पढ़ा -लिखा जा सकता है। ऊपरी हिस्से की खिड़कियाँ कमरों को ठंडा रखने के काम आती हैं। उनपर खस की चटाइयाँ लगा दी जाती हैं। जब शाहजादा वहाँ जाता है ,तब गुलाम उन खस की चटाइयों को तर करते रहते हैं।

दारा आगे बढ़ने को हुआ तो देखा कि गली के मुहाने पर आकर जो खड़ा हुआ ,वह था इंग्लिस्तान का राजदूत गेब्रियल ब्राउटन।

उसने झुककर दारा को कोर्निश की , दारा ने हँसकर उसे पकड़कर सीधा किया और कहने लगा ये क्या कर रहे हैं आप ? आप सिर्फ दूत नहीं हैं।

ब्राउटन बहुत दिनों से मुग़ल दरबार में आना जाना कर रहा था। कठिन बीमारियों में हमेशा उसे इलाज के लिए बुलाया जाता था। अभी भी शायद जनाना महल से किसी का इलाज करके वापस आ रहा था। ब्राउटन ने टूटी फूटी फ़ारसी में कहा आपका कहना ठीक है, मै मुग़ल सल्तनत में एक परदेसी हकीम भी हूँ।

शाहजादे के चेहरे पर मुस्कुराहट ने अपना कब्ज़ा जमा लिया। उसे पता था इस फुर्ती पसंद अंग्रेज को , हमेशा ही खाने पीने की तकलीफ रहती है। खाने – पीने की चर्चा छेड़ने पर वह घंटों बोल सकता है। जाने कैसे इतने दिनों से बिना भरपेट खाये ,लम्बी चौड़ी कद काठी के साथ इधर उधर घूमता रहता है।

दारा पूछ बैठा – ” क्या जहाँनाबाद में भी आगरे की तरह ही हालात हैं ? या आपको अपना पसंदीदा खाना मिल रहा है ?

प्रश्न सुनते ही ब्राउटन सीधा खड़ा हो गया –
हिंदोस्तान में ब्रॉउटन का अलग ही स्थान है। दूत होने के अलावा वह एक जाना – माना हकीम भी है। इस कारण से उसकी अच्छी कमाई भी होती है। शाही खजाने से हर महीने उसे दस अशर्फियाँ भी मिलती हैं। मरीजों के द्वारा दी जाने वाली भेंट के तौर पर, इससे ज्यादा ही मिल जाता है।

गहरी साँस लेकर ब्रॉउटन बोला – “मैं अच्छा कमाता हूँ ,कंजूस भी नहीं हूँ शाहजादे ! फिर भी कभी कभी यह हाल होता है की पेट भरने को खाना ही नहीं मिलता।

दुकानों पर जाकर कुछ खाना मुमकिन ही नहीं। धूल और मक्खियाँ छेंक लेती हैं। कुछ खा ही नहीं सकते ,यहाँ के चूल्हे भी ठीक नही हैं ,इसलिए अच्छी रोटियाँ भी नही बनती ,ठीक से सिंकी ही नही होती।

शाहजादे ने आगे बढ़ने के लिए पाँव उठाया लेकिन आगे बढ़ नही सका ,ब्रॉउटन चुप नही हुआ था। आगे बोलने लगा – बाजार में जो पका पकाया खाना मिलता है ,उसे विश्वास करके खाया नही जा सकता। न जाने कैसा गोश्त है ,किसका गोश्त है ?इसलिए मैं बहुत देख सुनकर गोश्त खरीदता हूँ ,खरीद कर घर पर ही बनवाता हूँ।

ब्रॉउटन अभी भी अपने ही खाने का किस्सा सुनाने पर तुला हुआ था। बोला – सेब ,अखरोट , पिस्ता , बादाम ,,खुबानी ,अनार ,अंगूर ,तरबूज अनेक फल मिलते हैं। लेकिन अच्छे तरबूज तब तक बाजार में बिकना नही शुरू होते। जब से हिंदोस्तान आया हूँ ,खाना कहते समय तरबूज खाने की आदत पड़ गयी है।

बस एक ही अच्छाई है ,आम इन दिनों सस्ता है। मैं तो दोनों वक़्त आम खाता हूँ शाहजादे !

मेरी बातों का आप गलत अर्थ मत लगाइयेगा शाहजादे। अगर ठीक ठाक नक्शा खींच सकूँ तभी आप समझ सकेंगें।
हमारे लिए तो खाने का साथी शराब है। वह भी शाहजहाँनाबाद की एक ही दुकान में मिलती है। और कहीं मिलती भी नही ; जबकी शराब काफी मिल सकती है। देशी अंगूर से हिंदोस्तान में अच्छी शराब तैयार होती है ,फिर भी वह बाहर दुकानों में नही बिकती।

असल में शास्त्रों में ,शरीयत में शराब पीना मना जो है।

दारा ठहाका मारकर हँसने लगा , अपने क़दमों को आगे बढ़ाते हुए बोला ” इसके लिए अब क्या किया जाये – यह ठहरा हिंदोस्तान !

Dara ShikohMughal EmpireOld DelhiStory telling
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
मूक इतिहास और शाहजादा
next post
मूक इतिहास और शाहज़ादा (भाग – ४)

You may also like

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी

April 3, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

प्रकृति का सौम्य या रौद्र रूप और सावन...

August 5, 2023

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

    October 26, 2024
  • पुस्तकालय

    August 10, 2024

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India