Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
All

“शहर ए दिल्ली”काअंदाज,नववर्ष के साथ

by 2974shikhat January 4, 2019
by 2974shikhat January 4, 2019

Travel

“माना कि,दिल्ली शहर

दिलवालों का शहर कहलाता है…

यह “शहर ए दिल्ली”है जो

मौसम की बेरुखी के बावजूद थमता

नज़र नही आता…

सर्द मौसम के आते ही….

पहले धूल मिट्टी की चादर मे…

फिर कुहरे के लबादे से

लिपट जाता है….

हर उत्सव को उत्साह के साथ

मनाता है….

अब यूँ ही नही, दिलवालों का शहर

कहलाता है”…

Travel

दिल्ली शहर की अपनी ही ,विशेषतायें और कमियाँ हैं….

लंबे समय से दिल्ली मे रहने के कारण, और अपने विचारों को कागज पर उतारने की आदत

के कारण ही ,घर से बाहर निकलते ही मेरे अंदर की लेखिका जाग जाती है…..

इस शहर को समझने की कोशिश करते हुये ही, कुछ न कुछ लिखवा देती है…

आज की रचना के लिए सच मानिये …

या सरल शब्दों मे अगर, दिल्ली शहर को समझना है,तो….

मानव स्वभाव और दिल्ली शहर की, तुलना कर लीजिये…..

बिना आलोचनात्मक नजरिये को,अपनाते हुए….

दिल्ली शहर मे आकर खुद को सफल समझने वाले लोंग….

संघर्ष करते हुए लोगों को सलाह देते हुए,अंग्रेजी के एक शब्द का प्रयोग बहुधा करते हैं…..”कम्फर्ट जोन”….

“कम्फर्ट जोन” से बाहर निकलने के लिये प्रयास करना…

मेरे विचार से हर व्यक्ति की कम्फर्ट जोन की अपनी सीमा होती है कि,कहाँ “कम्फर्ट जोन” खत्म होता है, और कहाँ व्यक्ति का अपना खुद का दायरा शुरू होता है…..

स्वच्छंद जीवन और स्वतंत्र जीवन मे अंतर होता है ……

लेकिन ,दिल्ली शहर के इतिहास को, अगर बारीकी से पढ़ो तो “शेरदिल” शहर समझ मे आता है….

हमेशा अपने “कम्फर्ट जोन” से बाहर निकलने के लिये, संघर्ष करता नज़र आता है…..

यह बात मै नही कहती “शहर ए दिल्ली” का इतिहास कहता है……

Travel

दिल्ली शहर की ऐतिहासिक इमारतें हों या रास्ते, सभी शहर की कहानी को बोल जाते हैं…..

सामान्यतौर पर मुझे ,इस शहर की चैतन्यता भाती है…..

इंसान मोबाइल फोन और, इंटरनेट की दुनिया मे सिमटा हुआ भी,चलता फिरता आगे बढ़ता दिखता है….

अभी कुछ दिन पहले की ही तो बात है,हमारा शहर उत्साह से भरा नज़र आ रहा था…..

कहीं क्रिसमस का उत्साह था तो ,कहीं पुराने साल के साथ हँसी खुशी से जनमानस, अपना समय व्यतीत करता नज़र आ रह था…..

नये साल के स्वागत का नशा, हर तरफ दिख रहा था….

जुट गया था सारा शहर ,अपने तरीके से ,नये साल के स्वागत की तैयारी में….

शहर के चौराहे हों,रेस्टोरेंट हों,क्लब,बार,होटल,दिल्ली शहर को जोड़ते हुए राजमार्ग हों,पुरानी दिल्ली के बाजार हों,खाने पीने की चीजों के स्टाल हों,आराधना के स्थान हों…..सब उत्साह से लबरेज दिख रहे थे

कहने का मतलब, जब खुश होने का समय आता है तो यह शहर, अपनी खुशी को पूरी तरह से ,अपने अलग ही अंदाज मे बयाँ करता है…

कहीं वाद्ययंत्रों का मधुर स्वर या,संगीत की मधुर स्वर लहरी मन को भा रही थी….

कहीं कानफोड़ू संगीत के साथ, थिरकते हुये कदमों ने, नये साल का आगाज किया ….

पुराने साल मे हमने कई बार ,दिल्ली शहर की सड़कों का सफर किया…..

अपने विचारों को कविता या, कहानियों के रूप मे लिपिबद्ध किया…..

नववर्ष के आने के उत्साह को हमने “शहर ए दिल्ली” की आबोहवा मे महसूस किया…..

नये साल मे आज एक बार फिर से,दिल्ली शहर के रास्तों के साथ थी, विचारों की श्रृंखला भी हमारे साथ थी……

सुबह सुबह की कड़क सर्दी, धुन्ध के बीच मे अपने गंतव्य की दूरी के बीच मे दिल्ली शहर को फिर से महसूस किया….

मौसम हमारे दिल्ली शहर मे, अपनी ज्यादती हमेशा ही दिखाता है….

सर्दी के मौसम मे ठंडी हवा और धुंध के साथ इंसान, कपड़ों के लबादे ओढ़े नज़र आता है…

मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति ,ज्यादा कपड़ों के कारण और मोटा नज़र आता है…

फिगर के प्रति जागरूक लोंग ज्यादा परेशान नज़र आते हैं…

ये मोटे मोटे स्वेटर और जैकेट ही तो होते हैं, जो उनकी मेहनत पर पानी फेर जाते हैं….

कोई सर्द मौसम के साथ खुश, तो कोई दुखी नज़र आता है…..

Travel

कोई बहती हुई शीत लहर को कोसता,और सर्दी जुकाम से पीड़ित दिख जाता है …..

आकाश को देखा तो सूरज भी बेचैन नज़र आ रहा था….

अपनी अहमियत दिखाने की, पुरजोर कोशिश करता नज़र आ रहा था….

कहीं धूप का छोटा सा टुकड़ा, कहीं सूरज की किरणों का अपना ही नाजनखरा…

कहीं आसमान से लेकर, धरती तक घना कोहरा…..

मानना पड़ेगा दिल्ली शहर को! मौसम की बेरुखी मे भी,शहर के रास्ते चलते फिरते नज़र आते हैं ..

बिना धूम्रपान के मुँह से निकलता हुआ धुँआ,बच्चों का पसंदीदा खेल बन जाता है….

सर्द मौसम मे घर से बाहर निकलते ही सुबह की हवा में,ठेलों और गुमटियों मे पकती हुई चाय की महक,लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है

बात “शहर ए दिल्ली” की हर मौसम मे जुदा सी होती है…..

Travel

सर्द मौसम मे ऐतिहासिक इमारतें हों ,रेलवे स्टेशन हों,या व्यापारिक प्रतिष्ठान…..

हर इमारत कुहरे की चादर ,और धुंध के पीछे से झाँकती सी दिख जाती है….

ऐसा लग रहा था मानो यह शहर बोल रहा हो!!

खत्म हो गया नववर्ष का इंतजार….

Travel

एक बार फिर से अपने पुराने ढर्रे के साथ, दिल्ली शहर अपनी रफ्तार पकड़ता दिखता है…

मौसम की बेरुखी के कारण,ज़रा सा सुस्त और अलसाये अंदाज मे, अपने सक्रिय दिन की

शुरुआत मे गति पकड़ता नज़र आता है ….

(सभी चित्र internet से )

AdaptationBe HappyDaily lifeDelhiExpressionFeeling of positivityHard workHuman behaviorRoadsself developmentSelf motivationsocietyStruggleThoughtsTravelWriting
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
बात नववर्ष की दृढ़ प्रतिज्ञा और उत्साह की
next post
बात अनुशासित वर्दी की! !

You may also like

Ek Kopal Se Mulakaat

September 10, 2020

Krishna janmashami podcast

July 22, 2020

बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

October 10, 2019

त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

October 8, 2019

शहीदों की शहादत को सलाम

July 26, 2019

बात उपयोगी मिट्टी की

July 22, 2019

गोत्र और पर्यावरण संरक्षण की बात ,गुमशुदा मानसून...

July 15, 2019

भारतीय राजनीति का, नया अध्याय

July 12, 2019

रेगुलेटर या नियंत्रक!

June 25, 2019

विश्व पर्यावरण दिवस और ,वायु प्रदूषण की बात

June 5, 2019

0 comment

Manisha Kumari January 17, 2019 - 2:02 pm

फिगर के प्रति जागरूक लोंग ज्यादा परेशान नज़र आते हैं.हा हा हा।

Shikha January 17, 2019 - 3:07 pm

हाँ ये सच्चाई है दिल्ली शहर की…जिसे हमने अपने आसपास महसूस किया है😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • Ek Kopal Se Mulakaat

    September 10, 2020
  • Krishna janmashami podcast

    July 22, 2020
  • बाल मनोविज्ञान और बेलगाम आवेग

    October 10, 2019
  • त्योहार के रंग,विदाई और मिलन के संग

    October 8, 2019
  • शहीदों की शहादत को सलाम

    July 26, 2019

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India