Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Short StoriesSpirituality

प्रणाम विघ्नहर्ता श्रीगणेश

by 2974shikhat September 2, 2019
by 2974shikhat September 2, 2019

“प्रात: स्मरामि गणनाथमनाथबन्धुं

सिन्दूरपूरपरिशोभितगण्डयुग्मम्”

जो इन्द्र आदि देवेश्वरों के समूह से वन्दनीय हैं,जो अनाथों के बन्धु हैं,जिनके कपोल सिन्दूर राशि से रंगे हैं,जो प्रबल विघ्नों का खण्डन करने के लिए, प्रचण्ड दण्डस्वरूप हैं….

उन श्री गणेश जी को मै प्रात:काल स्मरण करती हूँ…हिन्दू धर्म मे कोई भी शुभकार्य, गणपति वंदना के बिना शुरू नही होता….वैदिक युग से लेकर, आज तक गणेश भगवान ही,प्रथम पूज्य बने हुये हैं…..

गणेश भगवान को ही,प्रथम लिपिकार भी माना जाता है

उन्होंने ही देवताओं की प्रार्थना पर,वेदव्यासजी द्वारा रचित महाभारत को लिखा था….विघ्नहर्ता गणेश जी का, दस दिनो तक चलने वाला जन्मोत्सव, भाद्रपक्ष महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को पूरे देश मे मनाया जाता है….

गजानन महाराज की कृपादृष्टि, हर किसी के ऊपर बनी रहे…विघ्नहर्ता का आर्शिवाद,हर किसी के जीवन की नकारात्मकता, और विघ्न बाधाओं को दूर करे….गजानन के व्यक्तित्व को समझने के बाद ,दुनिया की कोई भी विघ्न-बाधा सकारात्मक सफलता को नही रोक सकती….

“एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्

विघ्नाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्”

आज के समय मे गजानन के व्यक्तित्व को, अगर ध्यान से समझिये तो,व्यक्ति की बाह्य सुंदरता उसके व्यक्तित्व के सामने नगण्य होती है….गजानन का विशाल गज मस्तक-उनकी विवेकशीलता और बुद्धिमत्ता को बताता है….उनकी सूंड़-हर विपदा को दूर से ही सूंघकर पहचान लेती है….

विघ्नहर्ता की छोटी छोटी आँखें – जीवन मे सूक्ष्म,लेकिन तीक्ष्ण दृष्टि रखने की प्रेरणा देती है….सूप के समान बड़े बड़े कान- हर छोटी बड़ी बात को भली भांति सुनने के प्रतीक हैं…लंबोदर का बड़ा पेट- सारी बातों को पचा लेने के भाव को बताता है….

गजानन का एक दांत-इस बात को बताता है कि,जीवन मे मंजिल पर नजर ही जीवन का एकमात्र उद्देश्य होना चाहिये….चार भुजाधारी गणपति के चारों हाथ,दिशाओं की बात बताते हैं,अगर सफलता पानी है तो चहुंओर प्रयास करना चाहिए….

समाज मे छोटे से छोटे प्राणी के, मान सम्मान को भी महत्व देना चाहिए, ये बात मूषक को अपना वाहन बना कर, गणपति जी समझाने की कोशिश करते हैं….सुमुख,एकदंत,गजकर्णक,लंबोदर,विकट,विघ्ननाशक,विनायक,धूम्रकेतु,गणाध्यक्ष,भालचंद्र गजानन किसी भी नाम से याद करिये….

गणपति वही हैं जो,उत्पत्ति से लेकर अंत तक, जीवन के मूल लक्ष्य का बोध कराते हैं,और सुबुद्धि के रूप मे व्यक्ति के अंदर जागृत अवस्था मे रहते हैं…..

AsthabhakticonsciousnessExpressionFaith in GodFeeling of positivityGanesh chaturthiIndian society and cultureinspirationLord GaneshaPrayer
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
“सत्य”
next post
माँ दुर्गा के साथ दिल्ली के दिल मे बसा बंगाल

You may also like

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी

April 3, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

प्रकृति का सौम्य या रौद्र रूप और सावन...

August 5, 2023

0 comment

rajanisingh885721172 September 18, 2018 - 3:07 pm

Nice post

Shikha September 18, 2018 - 3:49 pm

Thanks😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

    October 26, 2024
  • पुस्तकालय

    August 10, 2024

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India