Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeShort Stories

Happy birthday to you,says the world

by 2974shikhat December 2, 2021
by 2974shikhat December 2, 2021

अवसर हो जन्मदिन का

दिख रही हो साज संवार…
हँसते खेलते बच्चे ऐसे दिखते मानो…
नर्म दूब पर चमकीली सी ओस की बूँद की खिलखिलाहट…
कहीं रंग बिरंगे गुब्बारों से सजी दिखती दीवार…
कहीं रूठे हुए बच्चों के फूले हुए से गाल….
कहीं झिलमिलाती हुई सी रोशनी…
कहीं रंगबिरंगी झालरों की कतार…
विशेष सी जगह पर , मंत्रमुग्ध सा रखा हो सजा संवरा सा केक…
ऐसा लगता कर रहा हो तालियों के बीच…
हैप्पी बर्थडे टू यू जैसे लयबद्ध बोल का इंतज़ार…

जब आता है ऐसा अवसर, तब किसी गीत या कविता से इंसान ,लम्बे समय से जुड़ा महसूस करता है।
बरबस ही उत्सव का उत्साह व उल्लास , मानस पटल पर उतर आता है।

१९६४ में बनी फिल्म “दूर की आवाज”की आवाज का एक गाना ,आज भी उतना ही प्रासंगिक लगता है जितना, उस समय उस दृश्य को फिल्माते हुए लगा होगा –

“हम भी अगर बच्चे होते नाम हमारा होता गबलू – डबलू
खाने को मिलते लड्डू तो दुनिया कहती हैप्पी बर्थडे टू यू”

यूँ तो केक काटने की परंपरा हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अंग नहीं थी ,लेकिन भारतीय सिनेमा जगत का और ऐसे मस्त मौला गीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा होगा, इस संस्कृति को भारतीय समाज में घुलने मिलाने में।

जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाओं के सन्देश ,आशीर्वाद का हाथ ,स्वस्थ जीवन की चाह,आसपास शुभचिंतकों की दुआओं के होने का अहसास, हर व्यक्ति को जीवन का सकारात्मक पहलू दिखा जाता है।
एकबार फिर से गीत के बोल ,बचपन के खेल और बाल मनोविज्ञान को समझते से लगते हैं…

“अक्कड़ बक्कड़ ,लुक्का छिप्पी ,कभी छुआ -छू
करते दिनभर हल्ला – गुल्ला ,दंगा और उधम
और कभी जिद पर अड़ जाते जैसे अड़ियल टट्टू
और दुनिया कहती हैप्पी बर्थडे टू यू “

भारतीय परंपरा में जन्मदिन के अवसर पर व्यक्ति धार्मिक भी हो जाता है। अपने जीवन को ईश्वर की सौगात मानकर, मस्तक को ऊपर वाले के दरबार में झुका देता है।कहीं सुनाई पड़ती है घंटों की आवाज और शंखनाद ,कहीं श्रद्धा से भरे हुए शब्दों की आवाज।
एक बार फिर से नाज़ नखरे से भरे गीत के बोल –

“कैसे कैसे नखरे करते घरवालों से हम
पल में हँसते पल में रोते
नाक में करते दम
और दुनिया कहती हैप्पी बर्थडे टू यू”

जन्मदिन के अवसर पर खाने का बेहतर स्वाद ,अच्छा परिधान ,उत्सव और उल्लास। जीवन में खुश रहने के लिए बेहद जरूरी होता है ,यह बात निश्चित रूप से स्वीकार करने योग्य है।
ऐसे अवसर जो उपहार के रूप में खुद से गुणवत्ता वाली जीवनशैली को मांगते हैं ,शुभ अवसरों पर खाने की बर्बादी ,अल्कोहल का गर्व के साथ उपयोग,स्वस्थ जीवन का दुरूपयोग उचित है क्या?
यह सवाल बार बार सामने आता है न !

childhoodExpressionHappy BirthdayHuman behaviorsocietySpreadPositivity
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
मरु भूमि और उत्तंग मेघ
next post
सफर एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो का

You may also like

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी

April 3, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025
  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

    October 26, 2024

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India