Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Raas Leela - Janmashtami 2018
PoemsSpirituality

“कृष्ण जन्माष्टमी” पर, मन का उल्लास

by 2974shikhat September 3, 2018
by 2974shikhat September 3, 2018

Happy Janmashtami - Makhan Chor
Image Source: Google Free

दिख रहा है चारो तरफ

भक्ति के साथ-साथ उमंग और उत्साह…..

घरों से लेकर देवालयों तक दिख रहा है

जन्मोत्सव का उत्साह….

उमड़ती घुमड़ती काली घटाओं के बीच मे…..

भाद्र पक्ष मे,कान्हा जी के जन्म का उल्लास

सारे विश्व मे नज़र आता है…..

आध्यात्म और भक्ति की नज़रों से देखो तो…..

नही बंध कर रह जाते कृष्ण

ब्रज की सीमाओं, और ग्वालो और गोपियों के बीच मे…..

सारा विश्व, “हरे कृष्णा हरे कृष्णा” की धुन पर

भक्ति रस मे सराबोर दिखता है……

कान्हा ही हैं, जो अपने अलग अलग नाम और रूप से….

जन जन के भीतर समा जाते हैं….

निराकार रूप मे परमब्रम्ह…..

तो साकार रूप मे

चितचोर,माखनचोर,छलिया,रसिया

और न जाने कितने नाम से पुकारे जाते हैं……

पौराणिक कथाओं के अनुसार……

कृष्ण के बांसुरी के स्वर से

केवल जनमानस ही नही थिरकता दिखता…..

Image Source: Google Free

वन वनस्पतियाँ, ताल तलैया, नदी, पहाड़

सब मंत्र मुग्ध नज़र आते हैं…..

कृष्ण के साथ मनुष्य सीधे जुड़ता है……

कान्हा जैसा तो नही बन पाता……

लेकिन अपने नि:श्छल प्रेम, और भक्ति से

कृष्ण को अपना बना सकता है…..

कान्हा जी का बाल रूप हो, या युगल रूप

गोवंश के साथ हों,या राधा और गोपियों को रिझाते हो….

या हों माखनचोर के रूप मे….

हर समय उनका,दिव्य प्रेम ही नज़र आता है…..

महाभारत मे गीता का उपदेश देते समय कृष्ण!

मार्गदर्शक की भूमिका निभाते दिख जाते हैं……

Image Source: Google Free

बाँसुरी पर थिरकने वाली, कान्हा जी कि ऊँगलियों पर

सुर्दशन चक्र का होना भी…..

कृष्ण का ही एक रूप है….

सुर्दशन चक्रधारी,गिरधारी का रूप, मामान्यतौर पर

जनमानस की स्मृति से विस्मृत रहता है…..

वही कान्हा चितचोर है…

वही माखनचोर है…

वही मार्गदर्शक है….

वही गोवंश रक्षक है…..

वही प्रेम की गहराई बताता है…..

वही मन को मोह जाता है…..

प्यार और भक्ति से अपनाओ तो,अपना बन जाता है….

उसे ही प्यार,करुणा और भक्ति मे,डूबकर बुलाओ तो….

दौड़ा चला आता है…..

कान्हा वही है,जो कण कण मे समाता है…

भक्ति भाव से याद करने से,अंत:करण से जुड़ जाता है…..

Aasthakrishna janmashtamiMotivationPrayer
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
“गपशप”
next post
गुपचुप से दरवाजे

You may also like

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

तट नदिया का

February 17, 2022

शब्दों का तिलिस्म

September 6, 2021

माँ

September 3, 2021

बेटियां

August 30, 2021

आवाज प्रकृति की

August 16, 2021

बातूनी बारिश की बूँदें

September 25, 2020

Maa Ki Mamta

September 9, 2020

Anokha Rishta

September 8, 2020

Ai Kalam Tumhe Salam

September 6, 2020

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • तट नदिया का

    February 17, 2022
  • शब्दों का तिलिस्म

    September 6, 2021
  • माँ

    September 3, 2021
  • बेटियां

    August 30, 2021

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India