Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
MotivationPoems

अनोखी रचना

by 2974shikhat December 2, 2018
by 2974shikhat December 2, 2018

Expression

लिखने का जुनून भी अजीब होता है….

यूँ ही कुछ लिखने की कोशिश मे

डायरी के पन्नों को पलटने का क्रम जारी था….

कुछ पन्ने अधलिखी कविता और कहानी के साथ

नज़र आ रहे थे…..

विचारों की उथल पुथल के साथ…..

कागज पर बैठे बैठे ही आराम फरमा रहे थे…..

हमारे लिखने की विषय वस्तु मे….

कहीं तो कर्म की बात अधूरी थी…..

कहीं अवनि और अंबर के बीच मे

अच्छी खासी दूरी थी…..

कहीं फास्ट फूड और पारंपरिक खाने की

लड़ाई थी…..

कहीं युवाओं मे नशे की लत…..

समाज की सबसे बड़ी बुराई थी….

कहीं स्वास्थ्य और मोटापे के बीच में

जंग छिड़ी थी…..

वहीं जीभ को स्वाद की पड़ी थी……

वजन नापने की मशीन …..

कुटिल मुस्कान के साथ सरे राह खड़ी थी……

कहीं मेहनत और हौसले को साथ लेकर…..

कर्म की सीढ़ी सामने दिखी…..

कहीं ऊपर वाले की दुआ…..

लेखनी के साथ दिखी…..

कहीं दिमाग और मन का द्वंद् जारी था…..

कहीं दिमाग ने अहम् और चाटुकारिता को पहचाना था…..

कहीं भारतीय और पाश्चात्य परिधान

आमने सामने खड़ा था ……

कहीं बातों के साथ चाय भी रचना मे

महत्वपूर्ण मुद्दा थी …..

कहीं काॅफी अपने बारे मे लिखे जाने के

इंतजार मे खड़ी थी…..

कहीं ऐतिहासिक इमारतों के साथ कोई शहर ….

तो कहीं प्राकृतिक सुंदरता के साथ कोई शहर ….

हमारी रचना मे खुश दिख रहा था…..

कहीं समाचार पत्र दरवाजे के बाहर रखा था…..

मोबाइल और लैपटाप अकड़ के साथ

हाथों मे दिख रहा था …..

कहीं कविता या कहानी के माध्यम से

जमीर ललकारता हुआ दिख गया ….

तुरंत ही हमारी रचनाओं पर ….

आलोचनात्मक रचना का ठप्पा लग गया ……

कहीं सुबकता हुआ बचपन दिख गया …..

कहीं दिख रहा न्याय का खेल था …..

कहीं धन,छल और,बल का मेल था …..

कहीं विश्वास अपने पैरों को जमा रहा था …..

लेकिन दिमाग अविश्वास की बात को….

बार बार सामने ला रहा था …..

कहीं जुबाँ की तल्खी नज़र आयी …..

कहीं आपसी सहयोग और,विश्वास की बात …..

किसी रचना से झाँकती नज़र आयी ….

बार बार एक विषय की

पुनरावृत्ति हो रही थी …..

कभी स्त्री ! ‘स्वप्न और संघर्ष के साथ’….

कहीं बेटियों की उड़ान के साथ …..

कभी जगी देखी बेटियों में कुछ नया करने की चाह ……

अनेक बार लिखा जाने वाला यह विषय …..

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”जैसे अभियान को ….

छोटी सी पहल से आगे बढ़ाता हुआ दिख रहा था ….

पन्नों को पलटते पलटते ही ….

हमारी कलम एक बार फिर से चल पड़ी ……

देखते ही देखते शब्दों के तानेबाने से

अनोखी सी रचना बुन गई ……

DutyEncouragementExpressionHard workHuman behaviorLanguagePen and paperPractice and learningprogressSelf confidenceStruggleThoughtsWill powerWriting
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
यात्रा मध्यप्रदेश की,मानव एवम् प्रकृति के द्वारा रचे सौंदर्य की
next post
नृत्य आनंद और उत्साह

You may also like

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

तट नदिया का

February 17, 2022

चलता चल राही

September 30, 2021

बदलता सा मौसम

September 15, 2021

शब्दों का तिलिस्म

September 6, 2021

माँ

September 3, 2021

बेटियां

August 30, 2021

जीभ गुनहगार बढ़े हुए वजन की जिम्मेदार

August 20, 2021

आवाज प्रकृति की

August 16, 2021

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • जय चंद्रयान 3

    August 24, 2023
  • तट नदिया का

    February 17, 2022
  • चलता चल राही

    September 30, 2021
  • बदलता सा मौसम

    September 15, 2021

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India