Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeShort Stories

पुस्तकालय

by 2974shikhat August 10, 2024
by 2974shikhat August 10, 2024

अपने स्वभाव के अनुसार पुस्तकें पढ़ना हमे भी पसंद है। सोचा इसी बहाने एक पुस्तकालय की तलाश करते हैं। तलाश समाप्त होने के बाद पुस्तकालय आने जाने का क्रम हमारा भी लगा रहता है।

करीने से रखी हुई पुस्तकें ,जाने किस दौर से किस दौर तक की पुस्तकें। कितने शब्दों ,कितने वाक्यों का समंदर लेकिन एक अलग ही ख़ामोशी।
पुस्तकों की शेल्वस के पास जाकर खड़े हो तो ऐसा लगता है मानो ,हाथ से छूते ही पुस्तक बोलने लगेगी। खामोश से पुस्तकालय में शब्दों के तरकश खोलने लगेगी।

गंभीरता और ख़ामोशी से पुस्तकालय उम्रदराज़ सा लगता है। जीवन के अलग अलग पहलुओं को समझ कर लिखी हुई किताबें जहाँ संग्रहित हो वहाँ ,ऐसी शांति होना वाज़िब सा लगता है। बीच बीच में कुर्सियों के सरकने की आवाज़ ,मध्यम स्वर में किया गया आवश्यक वार्तालाप समझ में आता है।

तपती हुई गर्मी के मौसम में पंखे और एयर कंडीशनर की आवाज़ के बीच में , पानी पीने का हर प्रयास कानों को सुनाई पड़ जाये।
इतने ख़ामोशी कि पानी कि घूँट ,गटक के साथ शोर मचा जाये।

अनुशासन यह कहता है कि पुस्तकालय में ख़ामोशी एक नियम है। जहाँ हर व्यक्ति चेहरे पर गंभीर मुद्रा को ओढ़े अध्ययन करता हुआ नजर आता है।किताबों को पढ़ने के क्रम में भावों का उतार चढ़ाव ,सिर्फ चेहरे को देखकर ही समझ में आता है ,
ऐसे माहौल में इतनी सारी किताबों के बीच में जाकर ,हमारा खुद से खुद का वार्तालाप इतना प्रबल हो जाता है कि ,पुस्तकालय की ख़ामोशी नगण्य हो जाती है।

लेखक ह्रदय मस्तिष्क से वार्तालाप करता हुआ समझ में आता है। पुस्तकालय खुले रहने की समय सीमा जब समाप्त होने वाली होती है तब अपनी रूचि के अनुसार किताबें लेकर बाहर निकलना होता है।

हाथ में कुछ पुस्तकें लेकर बाहर निकलते ही , पुस्तकालय की ख़ामोशी और पुस्तकों का शोर थम जाता है। अपने जरूरी सामान को सँभालते हुए घर वापस आने का सफर, एक बार फिर से शुरू होता है।

BooksEmotionsExpressionLibraryThoughts
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग -२)
next post
समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

You may also like

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी

April 3, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

प्रकृति का सौम्य या रौद्र रूप और सावन...

August 5, 2023

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025
  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

    October 26, 2024

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India