सर्द मौसम मे महानगरों मे…..
दिन और रात का सफर…
जीवन का अलग-अलग पक्ष
दिखा देता है…..
कहीं फुटपाथ पर
गर्म कपड़ों और कंबलों के इंतजार मे जीवन….
तो कहीं जलते हुए,अलाव के साथ जीवन दिखा देता है.,..
पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ…..
आधुनिक चिकित्सा पद्धति ……
दोनो के द्वारा, स्वीकारी हुई है यह बात……

Image Source : Google Free
माथा शीतल और,पैर के तलवे गर्म……
होती है स्वस्थ,स्वास्थय की पहचान……
मौसम के परिवर्तन के साथ ही
शरीर का संघर्ष, शुरू हो जाता है…..
खुद को वातावरण के अनुसार
ढालने की कोशिश मे शरीर !
भीतरी अंगों और, बाहर के तापमान के साथ
संघर्ष मे जुटा समझ मे आता है…….
यही कारण है कि,गर्म मौसम मे शरीर!
पसीने मे भीगता हुआ दिख जाता है……..
वहीं सर्द मौसम मे, ठंड से लड़ता -भिड़ता
ठिठुरता सा समझ आता है……
प्रकृति भी मौसम की विषमता से लड़ने के लिए
तैयार दिखती है…..,
बस इसीलिये वनस्पतियाँ, सर्द मौसम मे…..
तरह तरह के फल और, सब्जियों के साथ दिखती हैं…..
वर्तमान मौसम,शीत ऋतु का है….
स्वेटर,शाॅल,जुराब,रजाई और कंबल का है……
सूर्य की कड़क सी किरण
हर इंसान को बहुत भाती है……
ठिठुरन से बचने की कोशिश मे……

Image Source : Google Free
धूप का कोना खोजते हुए इंसानों को…..
पूरब से पश्चिम दिशा की, सैर कराती है…..
सर्द मौसम की बात,ज़रा हट कर होती है……
शाम और रात की चहल पहल, तुलनात्मक रूप से
दोपहर के साथ होती है……
रसोई मे भी बहार आ जाती है…..
तरह तरह के खाने की चीजों के साथ
रसोई नज़र आती है…..
रंग बिरंगी साग सब्जियाँ दिखती…..

Image Source : Google Free
आयरन की कमी से जूझती महिलायें…..
साग और पत्तेदार सब्जियों से गले मिलती…..
सब्जी और दाल मे अधिक मात्रा मे…..
हींग,लहसुन और अदरक का तड़का…..
देखते ही देखते, पाचन संबंधी परेशानियों का
हल निकल गया…..
रसोई मे तैयार, नमकीन स्वाद वाली चीजें…..
अपनी खूबसूरती पर इतराती हैं…..
हरी धनिया पत्ती ही तो होती है…..
जो उनके सौंदर्य को बढ़ाती है……
सर्द मौसम मे चाय और काॅफी, हमेशा साथ होती है……
तरह तरह के सूप और कांजी से…..
स्वाद की दुनिया सजती है……
मीठे की तो पूछो न बात……
गाजर का हलवा, तिल के लड्डू…..

Image Source : Google Free