Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeMotivation

बेफिक्र सी सुबह

by 2974shikhat July 11, 2018
by 2974shikhat July 11, 2018

Spread Positivity

मानो या न मानो…..

लेकिन बात ये “सवा सोलह आने सही जानो”……

बेफिक्री सुबह की, दिन सकारात्मक

बना देती है…..

वहीं सुबह की भागादौड़ी और आपाधापी…..

जाने कितनी उलझनो को सामने ला देती है……

दिन की शुरुआत, सुकून और शांति के साथ……

आज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है……

घरों के दायरे से बाहर निकलकर……

काम करते हुए समाज को ये बात

ज़रा सी फिजूल की लगती है……

बात एक बार फिर से आकर

वक्त पर ठहरती है…….

जीवन की आपाधापी, वक्त के कारण ही तो

भागादौड़ी का दम भरती है……

भागते हुए रास्ते,भागती हुयी गाड़ियाँ……

जुबान पर कड़वे शब्द, तो कहीं फिसलती हुयी गालियां…….

कपड़े सलवट विहीन, लेकिन माथे पर सलवटें……

समय से पहले ही व्यक्ति को, उम्रदराज़ दिखा देती हैं……

शारीरिक रूप से न सही तो

इंसान को मानसिक रूप से थका देती है……

पता ही नही चलता इंसान को, कब उसकी सकारात्मकता

को धीरे से नकारात्मकता चुरा लेती है……

पढी थी कहीं चंद पंक्ति….

“ये बेफिक्र सी सुबह, और गुनगुनाहट शामों की

जिंदगी खूबसूरत है,अगर आदत हो मुस्कुराने की”

जीवन के सफर मे सच नज़र आती है….

ये रास्तों की भीड़, चिलचिलाती हुई धूप

और गाड़ियों का शोर, थम नही सकता…..

इंसान जीवन के सफर मे इन बातों से

अलग-थलग रह भी नही सकता……

लेकिन खुद को सकारात्मक और शांत रखने का

छोटा सा प्रयास तो कर सकता है……

Spread Positivity

खुद का ही सच्चा दोस्त तो बन सकता है……

अपशब्द निकालने से पहले,जुबान पर शब्दों को

थाम तो सकता है……

चिंताओं के बारे मे चिंता करने से

चिंताओं का सैलाब सा आता नज़र आता है……

व्यक्ति बस उसी मे, डूबता और उतराता है…..

चेहरे की मुस्कुराहट, और ज़रा सी बेफिक्री

सुकून लाती है……

व्यक्ति के जीवन की सुबह बेफिक्र सी……

और शाम गुनगुनाती हुयी सी नज़र आती है……

Be HappyEncouragementExpressionFeeling of positivityHuman behaviorInner thoughtsinspirationRat racesocietyStruggle
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
मां के आंचल का छोर,और नम आंखों का कोर
next post
मस्तिष्क की क्रियाशीलता पर, पर्यावरण का प्रभाव

You may also like

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

पुस्तकालय

August 10, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

HAPPY NEW YEAR सुस्वागतम नववर्ष

January 10, 2023

ठहरो बच्चू जी

August 5, 2022

कथा सब्जियों और पोषण की अंदाज जुदा सा

April 21, 2022

मान मनुहार और तक़रार

March 31, 2022

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • पुस्तकालय

    August 10, 2024
  • बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

    December 13, 2023

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India