MotivationShort Stories बात नववर्ष की दृढ़ प्रतिज्ञा और उत्साह की by 2974shikhat December 31, 2018 by 2974shikhat December 31, 2018 समय का पहिया अनवरत चलता जाता है…. वक्त गुजरता जाता है….. हर साल 31दिसंबर को नया साल दस्तक देता दिख जाता है…… कोई अपनी साल भर की उपलब्धियों को आँकता है….. कोई अपनी कमियों को जाँचता है…. संचार माध्यमों मे प्रेरित और प्रोत्साहित करने वाले विचारों की बाढ़ सी आती है…. हर किसी को नये साल की उमंग रास आती है….. मध्य दिसंबर से लेकर जनवरी माह तक…. चारो तरफ उत्साह का साम्राज्य रहता है… देखते ही देखते आ गया साल का अंतिम दिन….. अचानक से आ गया याद…. अब तो यह साल भी भूतकाल के पन्नों मे सिमट जायेगा…. अपनी उपलब्धियों और असफलताओं को….. नववर्ष मे कहानी के रूप मे पिरो जायेगा…. नये साल के गर्भ से अंग्रेजी महीने झाँक रहे थे….. लोंग नये साल की तरफ उम्मीदों और आशाओं के साथ ताक रहे थे…. माह जनवरी का कड़क सर्दी के साथ आता है…. ढेर सारे सच्चे झूठे वादे खुद से ही करवाता है….. नये साल मे किये हुए वादों का तो पूछो मत हिसाब….. लिखने लगो तो लिख जायेगी अच्छी खासी किताब…. किसी ने मोटापा घटाने की ठानी…. किसी ने राग,द्वेष, छल,कपट की जगह सकारात्मक भावों को चुनने की बात कहा…. किसी ने किसी भी तरह के नशे को पुराने साल के साथ अलविदा कहा….. किसी ने दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ यह बात मानी…. चंचल मन की नही चलेगी अब मनमानी…. किसी ने जुबाँ को सधे हुए अंदाज मे साधा… शब्दों को कोमलता के साथ… उपयोग करने का किया खुद से वादा.. किसी ने अपने वाहनो की तीव्र गति को मध्यम किया…. किसी ने चौराहों पर लाल बत्ती पर आगे बढ़ने से तौबा किया…. माह जनवरी का मंद मंद मुस्कुरा रहा था…. बस कुछ पल दूर खड़ा था….. खुद के साथ लोगों की सकारात्मक भावनाओं को जोड़ता जा रहा था ….. ऐसा लगा बोल रहा हो…. नये साल के उमंग और उत्साह मे खुद भी डोल रहा हो…. नया साल और नये साल का पहला महीना तो बस एक बहाना है…. वास्तविकता मे व्यक्ति को अपनी…. अहमियत और उपयोगिता को पहचानना है…… ज़रा सा आत्मविश्लेषण की उपयोगिता को समझ ले इंसान….. मन की भूल भूलइय्या से बाहर तो निकले इंसान….. खुद की खुशियों के सामने होती नही दूसरों की खुशियाँ तुच्छ…… इंसानियत की होती है शायद! यही सबसे बड़ी पहचान….. जीवन की राह सकारात्मकता से भर जायेगी….. सकारात्मक सोच के साथ ही…. नये साल मे जीवन को,जिंदादिली के साथ जीने की राह निकल आयेगी….. खुद का हौसला मजबूत सा दिखेगा….. इंसान, सकारात्मक सोच के साथ….. खुद से किये वादों को पूरा करने के लिए …. दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ आगे बढ़ेगा…… EncouragementExpressioninspirationnew year resolutionpositivityprogressSelf confidenceSuccessThoughtsWill powerWriting 0 comment 0 FacebookTwitterPinterestEmail 2974shikhat previous post राजमार्ग के साथ, जयपुर शहर की यात्रा next post “शहर ए दिल्ली”काअंदाज,नववर्ष के साथ You may also like कथा महाशिवरात्रि की February 25, 2025 सैरऔर चिर परिचित चेहरे February 4, 2025 बदलेगा क्या हमारा शहर ? January 23, 2025 समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति October 26, 2024 पुस्तकालय August 10, 2024 लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग... April 23, 2024 लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी April 3, 2024 बातें गुलाबी जाड़ा के साथ December 13, 2023 जय चंद्रयान 3 August 24, 2023 प्रकृति का सौम्य या रौद्र रूप और सावन... August 5, 2023