Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeShort Stories

नाजुक एहसास 

by 2974shikhat August 1, 2017
by 2974shikhat August 1, 2017

​

Image Source : Google Free

जीवन की लहरों पर उतराती हुई

साँसें होती है…..

आँखों मे सपनों को आत्मविश्वास
के साथ सजाती  हैं…

क्या होता है जीवन सिर्फ मौजमस्ती
या मटरगश्ती के लिए?

जीवन की कश्ती हवा के बहाव के साथ
विश्वास और धैर्य के साथ बहती है….

जीवन में मुश्किलें आती जाती रहती हैं….
अबोध बच्चे की आँखों की चमक
आत्मा को भेदती है….

बच्चों की जीवन के प्रति उमंग और खिलखिलाहट
कुछ सोचने पर मजबूर करती है…

जीवन मे होने वाली छोटी छोटी घटनाएं
मन को छू जाती हैं….

जीवन को जीने का एक अलग सा नजरिया
दिखा जाती है…

बाजार मे घूमते हुए….
घर के लिए कुछ उपयोगी सामान लेते हुए….
हुआ एक अद्भुत सा एहसास…
थी मै अपनी ही धुन मे…..

दिमाग सोच रहा था,रह गया है
अब और क्या क्या काम ?

सँभाला हुआ था सामानों का थैला ….
दूसरा हाथ था तुलनात्मक रूप से बोझरहित ….
हाथ को अचानक से हुआ मुलायमियत
का एहसास ….

चलते-चलते रास्ते पर अचानक से
एक नन्ही सी बच्ची ने पकड़ लिया था
जोर से मेरा हाथ ….

मेरी गर्दन अचानक से उस दिशा में मुड़ गई…..

आँखें उस मासूम से चेहरे पर जाकर ठहर गई….

उसकी आँखों मे था विश्वास के साथ
कुछ सवाल …..

आप तो नही है हमारी माँ !
फिर कैसे पकड़ लिया मैने आपका हाथ?

उसके चेहरे पर हैरानी मिश्रित मुस्कान थी…..
आँखें उसकी बाल सुलभ चंचलता की पहचान थी …..

अचानक से ज़रा सी हलचल मच गई …
बच्ची की माँ दौड़ते भागते , बच्ची के पास पहुँच गई….

बच्ची ने बालसुलभ चंचलता दिखाई ….
माँ के पास जाना कुछ पल के लिए झुठलाई….

माँ ने बच्ची को जोर से अपनी तरफ खींचा….
ज़रा सा अपनी लापरवाही पर झेंपते हुए
मेरी तरफ देखा …

मै ज़रा सा मुस्कुरा दी
नन्ही बच्ची जोर से खिलखिला दी…

उसकी नाजुक उँगलियाँ
धीरे से मेरे हाथों से सरक गई….
वो अपने रास्ते और मै अपने
रास्ते बढ़ चली  …..

childhoodExpressionfeelings of positivityHappinessHuman behaviorInnocencesocietyThoughts
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
PODCAST-तलाश 
next post
चुगली करती पानी की बूँद 

You may also like

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी

April 3, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

0 comment

Rekha Sahay August 3, 2017 - 1:26 pm

वाह !! यह बचपन और बचपना कितना खूबसूरत होता है.

Mrs. Vachaal August 3, 2017 - 2:00 pm

बचपन और बचपना बड़ा सुहाना होता है क्योंकि हमेशा छल कपट से अनजाना होता है ।हर व्यक्ति को विश्वास के साथ देखता है क्योंकि शायद सही मे बचपन और बचपने के भीतर ही ईश्वर का ठिकाना होता है😊

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025
  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

    October 26, 2024

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India