Life And Its Stories
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
  • Short Stories
  • Poems
  • Audio Stories
  • Video Stories
  • About Me
  • Contact
  • Motivation
  • Mythology
  • Political Satire
  • Spirituality
Life And Its Stories
  • Travel
  • Women’s Rights
  • Daily Life
  • Nature
Daily LifeShort Stories

नशा मुक्त समाज और नया साल

by 2974shikhat December 28, 2017
by 2974shikhat December 28, 2017

​अधजगी हुई आँखों मे नये साल का जोश और उत्साह भरा था…..
 सारा शहर बाज़ार और माल सजा था…..

धीरे धीरे नया साल आता हुआ दिख रहा था…..
हर कोई नये साल के आगमन की तैयारी मे
दिलोजान से जुटा था…..

 दिन था पहली जनवरी दो हजार अट्ठारह
 पीछे छूट गया था साल पुराना…..

आदत के मुताबिक सुबह सुबह ही
अखबार की तरफ नज़र फिर गयी…..

                        

News

 अधजगी आँखों से ही खबर को पढ़कर

आँखें खुली की खुली रह गयी….

तस्वीरों मे बहुत सारे लोगों के चेहरे पर खुशी तो
 बहुत सारे लोगों के चेहरे पर उदासी दिख रही थी….

 गाड़ियों से निकलने वाले धुएँ के साथ-साथ
 धुएँ के छल्लों ने भी शहर के प्रदूषण के स्तर को बढ़ाया था….
  यह एक बहुत बड़ी समस्या  का विषय था…..

  हमारी सरकार ने सख्त कदम उठाया था…..
  नशीले पदार्थों के ऊपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया था….
  इतना ही नही सभी प्रकार के नशीले पदार्थों को
  बाहर का रास्ता दिखाया था…..

 अब जो हमारे देश मे नही मिलने वाला था……
 वो तो सिर्फ मोह माया और छल था……
  
सरकार का कहना स्पष्ट था…..
नशा बंदी को हम केवल एक प्रदेश की
सीमा मे नही बाँध सकते….
ऐसा करके हम जनमानस के साथ
विश्वासघात नही कर सकते……

 लोग रोते,बिलखते हुए नज़र आ रहे थे…..
 कुछ तड़प रहे थे तो कुछ चिल्ला रहे थे
 वहीं कुछ लोग बीती रात से ही अपने घरों मे
 सिगरेट और शराब छुपा रहे थे…..
कुछ लोग तो सामाजिक लोकाचार की बात कहकर

सिगरेट और शराब को उपयोगी बतला रहे थे…..

नशा बंदी के लिये धरने पर बैठी हुयी 
 महिलाओं के चेहरे खिले हुये दिख रहे थे……
 कई बंधु  बाँधव एक दूसरे से गले मिल रहे थे……

 नशा बंदी के आंदोलन ने एक बड़ा स्वरूप ले लिया था…..
 घरों परिवारों और प्रदेशों से बाहर निकलकर
 इस अभियान ने खुद को मजबूत किया था…..

 दूसरी तरफ पर्यटन उद्योग फूला नही समा रहा था……
  धूम्रपान और शराब के उपयोग के लिये
 अलग-अलग देशों की सैर के रास्ते सुझा रहा था……

 दिल को थोड़ी सांत्वना मिली…..
 कम से कम इस तरह की पहल से
 गरीबों के घर तो सँभल जायेंगे…..

                           

Poverty

image source : google free

 हो सकता है इसके बाद नशा बंदी को प्राथमिकता

देने के कारण इनके परिवार भूखे तो न सो पायेंगे…..

अमीर जिसे जरूरत और सामाजिक लोकाचार का नाम

देकर उपयोग मे लाता है…..

देखादेखी करने के चक्कर मे गरीबों का घर
उन्हीं शराब की बोतलों और नशे के भीतर ढह जाता है…..

कथित सभ्य समाज बस खड़ा खड़ा मुस्कुराता है….

 

CeremonyExpressionHealthHuman behaviorLiquornew year celebrationnew year resolutionNo smokigPovertyprohibitionThoughts
0 comment
0
FacebookTwitterPinterestEmail
2974shikhat

previous post
अभिमान के पीछे छुपी हुई सकारत्मकता 
next post
चूड़ियों की खनक, संस्कार और परंपरा के साथ

You may also like

कथा महाशिवरात्रि की

February 25, 2025

माँ अब नही रहीं

February 13, 2025

सैरऔर चिर परिचित चेहरे

February 4, 2025

बदलेगा क्या हमारा शहर ?

January 23, 2025

समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

October 26, 2024

पुस्तकालय

August 10, 2024

लोकगाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी (भाग...

April 23, 2024

लोक गाथा के साथ सोन और नर्मदा नदी

April 3, 2024

बातें गुलाबी जाड़ा के साथ

December 13, 2023

जय चंद्रयान 3

August 24, 2023

About Me

About Me

कहानी का दूसरा पहलू मेरी दुनिया में आपका स्वागत है

मेरे विचार, और कल्पनाएं… जीवन की छोटी-छोटी बातें या चीजें, जिनमे सामान्यतौर पर कुछ तो लिखने के लिये छुपा रहता है… एक लेखक की नज़र से देखो तब नज़र आता है … उस समय हमारी कलम बोलती है… कोरे कागज पर सरपट दौड़ती है.. कभी प्रकृति, कभी सकारात्मकता, कभी प्रार्थना तो कभी यात्रा… कहीं बातें करते हुये रसोई के सामान, कहीं सुदूर स्थित दर्शनीय स्थान…

Popular Posts

  • 1

    The story of my Air conditioners

    September 10, 2016
  • 2

    विचार हैं तो लिखना है

    October 4, 2020
  • 3

    उत्तंग ऋषि की गुरुभक्ति (भाग1)

    November 11, 2020
  • PODCAST-जंगल का साथ बहुत सारी बात

    October 13, 2017
  • 5

    “कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत सारी शुभकामनायें”

    August 12, 2020

Related Posts

  • कथा महाशिवरात्रि की

    February 25, 2025
  • माँ अब नही रहीं

    February 13, 2025
  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

    February 4, 2025
  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

    January 23, 2025
  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

    October 26, 2024

Keep in touch

Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Bloglovin Snapchat

Recent Posts

  • The story of my Air conditioners

  • कथा महाशिवरात्रि की

  • माँ अब नही रहीं

  • सैरऔर चिर परिचित चेहरे

  • बदलेगा क्या हमारा शहर ?

  • समझो तो पंक्षी न समझो तो प्रकृति

  • पुस्तकालय

Categories

  • All (211)
  • Audio Stories (24)
  • Daily Life (135)
  • Motivation (47)
  • Mythology (16)
  • Nature (33)
  • Poems (61)
  • Political Satire (2)
  • Short Stories (184)
  • Spirituality (20)
  • Travel (25)
  • Women's Rights (8)
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

@2019-2020 - All Right Reserved Life and It's Stories. Designed and Developed by Intelligize Digital India